न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यह मसालेदार मिस्सी रोटी खाकर हो जाएंगे पंजाबियों की जैसे मस्त, घर पर ही उठाएं लुत्फ #Recipe

आम तौर पर भारत में गेहूं के आटे की रोटी खाई जाती है। अधिकतर लोग दोनों समय इनका सेवन करते हैं। उन्हें हमेशा ऐसा महसूस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 22 Aug 2023 3:40:02

यह मसालेदार मिस्सी रोटी खाकर हो जाएंगे पंजाबियों की जैसे मस्त, घर पर ही उठाएं लुत्फ #Recipe

आम तौर पर भारत में गेहूं के आटे की रोटी खाई जाती है। अधिकतर लोग दोनों समय इनका सेवन करते हैं। उन्हें हमेशा ऐसा महसूस होता है कि रोटी खाए बिना पेट नहीं भर सकता। ये तो बात हुई रोटी की लेकिन आज हम आपको स्पेशल रोटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काफी मसालेदार होती है। यहां हम बात कर रहे हैं पंजाबी मिस्सी रोटी की। यह खाते ही आप मस्त हो जाएंगे क्योंकि इसका स्वाद ही कुछ ऐसा होता है। वैसे तो आप भी किसी शादी समारोह या पार्टी में इसका लुत्फ उठा चुके होंगे, लेकिन इसे घर पर भी उतना ही जायकेदार बनाया जा सकता है। इसके लिए गेहूं के आटे के साथ बेसन का इस्तेमाल किया जाता है।

punjabi missi roti,punjabi missi roti ingredients,punjabi missi roti recipe,punjabi missi roti dish,punjabi missi roti delicious,wheat flour

सामग्री (Ingredients)

बेसन – 1 कप
गेहूं का आटा – 1/2 कप
प्याज – 1
हरी मिर्च – 1
धनिया पत्ती – 2 टेबल स्पून
सौंफ दरदरी पिसी – 1/2 टी स्पून
कसूरी मेथी – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
अमचूर – 1 टी स्पून
जीरा – 1/2 टी स्पून
अदरक कद्दूकस की हुई – 1 टी स्पून
कलौंजी – 1 टी स्पून
मक्खन – जरुरत के मुताबिक
तेल/घी – 2 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार

punjabi missi roti,punjabi missi roti ingredients,punjabi missi roti recipe,punjabi missi roti dish,punjabi missi roti delicious,wheat flour

विधि (Recipe)

- सबसे पहले प्याज और हरी मिर्च के बारीक टुकड़े काट लें।
- अब एक गहरे तले वाले बर्तन में गेहूं का आटा व बेसन को छान लें।
- इसके बाद इन्हें आपस में अच्छे से मिक्स कर दें।
- अब आटे में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, जीरा, अदरक डालकर मिलाएं।
- इसके बाद मिश्रण में कसूरी मेथी, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च व धनिया पत्ती मिक्स कर दें।
- अब इस मिश्रण में 2 टी स्पून तेल डालकर मिला लें।
- तेल को मिश्रण के साथ अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए आटा गूंथ लें। आटा न ज्यादा नरम हो और न ज्यादा सख्त।
- इसके बाद आटे को एक सूती कपड़े से ढककर 10 मिनट के लिए अलग रख दें।
- तय समय के बाद आटा लेकर एक बार और गूंथें। इसके बाद आटे की समान अनुपात की लोइयां तैयार कर लें।
- अब एक नॉनस्टिक पैन/तवे को धीमी आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- जब तक तवा गरम हो रहा है उस दौरान आटे की एक लोई को लेकर उसे बेल लें।
- इसके ऊपर चुटकीभर कलौंजी और धनिया पत्ती को फैला दें और तवे पर सिकने के लिए डालदें।
- अब सूती कपड़े या टॉवेल की मदद से दबा-दबाकर मिस्सी रोटी सेंक लें।
- रोटी दोनों ओर से अच्छी तरह से सेकें। सुनहरा होने के बाद रोटी को एक प्लेट में निकाल लें।
- इसी तरह पूरे आटे की मिस्सी रोटी बना लें। इनके ऊपर मक्खन लगाकर गरमा गरम सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम