न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपको जरूर पसंद आएगी पनीर पसंदा, होटल-रेस्टोरेंट की शान इस सब्जी को घर में यूं पकाएं #Recipe

घर के बाहर जब भी खाना खाने की बात आती है तो मैन्यू में आम तौर पर पनीर की कोई न कोई सब्जी जरूर रहती है। कह सकते हैं कि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 Nov 2023 3:41:00

आपको जरूर पसंद आएगी पनीर पसंदा, होटल-रेस्टोरेंट की शान इस सब्जी को घर में यूं पकाएं #Recipe

घर के बाहर जब भी खाना खाने की बात आती है तो मैन्यू में आम तौर पर पनीर की कोई न कोई सब्जी जरूर रहती है। कह सकते हैं कि पनीर स्पेशल कैटेगरी में आता है, जिसके होटल-रेस्टोरेंट की शान होती है। सब्जी के रूप में पनीर पसंदा भी खाने के शौकीनों को लुभाती है। इसका स्वाद लाजवाब है और इसे बच्चे-बड़े सब चाव से खाते हैं। घर में अगर कोई पार्टी फंक्शन हो तो उसमें भी इस पर गौर किया जा सकता है। इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। हमारा कहना है कि अगर आप अगली बार पनीर की कोई डिश तैयार करने की सोच रहे हैं तो इस सब्जी को प्राथमिकता दें। नान, पराठा, चपाती या राइस के साथ गरमागरम पनीर पसंदा का मजा लें।

paneer pasanda,paneer pasanda ingredients,paneer pasanda recipe,paneer pasanda hotel,paneer pasanda restaurant,paneer pasanda spicy dish,paneer pasanda party,homemade paneer pasanda

सामग्री (Ingredients)

पनीर – 250 ग्राम
कॉर्न फ्लोर/अरारोट/मैदा – 2 टेबल स्पून
काजू – 8-10
बादाम – 8-10
पिस्ता कतरन – 1 टी स्पून
किशमिश – 1 टेबल स्पून
अदरक पेस्ट – 1 टी स्पून
टमाटर – 4-5
क्रीम – 1 कप
कसूरी मेथी – 1 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
जीरा – 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
हरी मिर्च – 2-3
हरा धनिया कटा – 2 टेबल स्पून
तेल – जरुरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

paneer pasanda,paneer pasanda ingredients,paneer pasanda recipe,paneer pasanda hotel,paneer pasanda restaurant,paneer pasanda spicy dish,paneer pasanda party,homemade paneer pasanda

विधि (Recipe)

- सबसे पहले पनीर के आधा इंच मोटे और डेढ़ इंच चौड़े चौकोर टुकड़े काट लें।
- इसके बाद इन टुकड़ों को बीच में से डाइगोनल काटते हुए तिकोने कर लें। सारे पनीर के ऐसे ही टुकड़े कर लें।
- अब काजू, बादाम के बारीक-बारीक टुकड़े काट लें। इसके बाद टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया काट लें।
- स्टफिंग के लिए थोड़ा सा पनीर लेकर उसे क्रम्बल (छोटे-छोटे टुकड़े) कर लें।
- इसके बाद उसमें बारीक कटे काजू, बादाम मिक्स कर दें। इसमें किशमिश और हरा धनिया मिलाएं। आखिर में नमक डाल दें।
- अब एक कटोरी में कॉर्नफ्लोर/अरारोट लें और उसमें थोड़ा सा पानी डालकर उसका गाढ़ा चिकना घोल तैयार कर लें।
- इसके बाद इसमें भी एक चुटकी नमक डालकर चम्मच की सहायता से अच्छी तरह से घोल दें जिससे नमक ठीक से मिल सके।
- अब पनीर के तिकोने टुकड़े लें। एक टुकड़ा लेकर उसे बीच में से इस तरह से काटें कि वह नीचे से जुड़ा रहे।
- इसके बाद पनीर के कटे टुकड़े को खोलकर उसमें तैयार की गई स्टफिंग चम्मच की मदद से भर दें।
- इसके बाद पनीर को दबाकर सैंडविच तैयार कर लें। इसी तरह पनीर के सारे तिकोने टुकड़ों को काटकर स्टफिंग की फिलिंग कर दें।
- इन्हें कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गोल्डन होने तक डीप फ्राई कर लें। तलने के बाद इन्हें एक प्लेट में निकालकर अलग रखते जाएं।
- अब एक कटे हुए टमाटर, हरी मिर्च डालकर उन्हें मिक्सर में बारीक पीस लें। एक कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा और हींग डालकर भूनें। इसके बाद अदरक पेस्ट डालकर भूनें।
- कुछ देर बाद इसमें टमाटर पेस्ट डालकर मिक्स करें और पकने दें। इसके बाद गरम मसाला छोड़कर सारे सूखे मसाले एक-एक कर डालकर भूनते जाएं।
- जब मसाला अच्छे से भुन जाए और उसमें से तेल अलग होने लगे तो मसाले में क्रीम डालकर चलाते हुए भूनें।
- जब मसाले में उबाल आने लगे तो इसमें 1 कप पानी डालें और पकाएं। जब ग्रेवी उबलने लगे तो इसमें पहले से तैयार किए पनीर सैंडविच डाल दें।
- करछी से उन्हें ग्रेवी के साथ अच्छे से मिक्स कर दें। अब इसमें गरम मसाला और नमक मिलाकर पकाएं।
- आखिर में हरा धनिया डालकर कुछ देर पकाने के बाद गैस बंद कर दें। तैयार पनीर पसंदा की सब्जी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम