न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बरसात के मौसम में आपका दिन बना देंगे छोले भटुरे, ऐसे करें तैयार और पूरा परिवार ले खाने का मजा #Recipe

हमारे देश में स्ट्रीट फूड पसंद करने वालों की कमी नहीं है। वहां आपको कई प्रकार की वैरायटी मिल जाती है। वैसे तो हर किसी का अपना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 26 Jul 2023 3:41:25

बरसात के मौसम में आपका दिन बना देंगे छोले भटुरे, ऐसे करें तैयार और पूरा परिवार ले खाने का मजा #Recipe

हमारे देश में स्ट्रीट फूड पसंद करने वालों की कमी नहीं है। वहां आपको कई प्रकार की वैरायटी मिल जाती है। वैसे तो हर किसी का अपना स्वाद होता है, लेकिन छोले भुटरे की लोकप्रियता को देखते हुए पता चलता है कि इनका स्वाद अधिकतर लोगों की जीभ पर चढ़ा हुआ है। बारिश का मौसम चल रहा है और ऐसे में कुछ चटपटा और तला-भुना खाने की इच्छा तेज होने लगती है। ऐसे में छोले भटुरे शानदार चोइस है। हम आपको इसे घर में ही बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे। इसके बाद आप बाजार में छोले भुटरे खाने के मोहताज नहीं रहेंगे।

chole bhature,chole bhature recipe,chole bhature ingredients,chole bhature in rain,street food

भटुरे बनाने की सामग्री (Ingredients)

मैदा - 4 कप
सूजी - 1/2 कप
दही - 3/4 कप
चीनी -1 छोटी चम्मच
बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
तेल - तलने के लिए
नमक - स्वादानुसार

छोले बनाने की सामग्री (Ingredients)

काबुली चना - सवा कप
टमाटर – 4 या 5
अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - डेढ़ छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
हींग - 2 चुटकी
गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
अनारदाना पाउडर -1 छोटी चम्मच
हरी मिर्च – 2 या 3
हरा धनिया – 3-4 बड़ी चम्मच
टी बैग - 2
तेल - 2-3 बड़ी चम्मच
नमक - स्वादानुसार

chole bhature,chole bhature recipe,chole bhature ingredients,chole bhature in rain,street food

विधि (Recipe)

- सबसे पहले भटुरे का आटा तैयार करेंगे। एक बर्तन में मैदा और सूजी छानकर दोनों को मिक्स कर दें।
- अब इसमें 2 टेबल स्पून तेल, बेकिंग सोडा, दही, चीनी और नमक डाल इन्हें अच्छी तरह मिलाकर गुनगुने पानी के साथ नरम आटा गूंथकर 2 घंटे के लिए किसी गरम जगह पर ढककर रख दें।
- छोले बनाने के लिए पहले से रातभर भिगोए हुए काबुली चने को कुकर में डालकर उसमें पानी, नमक, बेकिंग सोडा व टी बैग डाल ढक्कन लगाकर 2-3 सीटियां लगाकर उबाल लें।
- टमाटर, अदरक और मिर्ची को मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।
- एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मध्यम आंच पर गरम करें। तेल गरम होने पर उसमें जीरा डाल कुछ सैकंड भूनें।
- धनिया पाउडर, टमाटर का मिश्रण और लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को कुछ देर भूनें। मसाला तेल छोड़ने लगे तो उसमें एक ग्लास पानी और नमक डाल चम्मच से चलाते हुए मिक्स करें।
- ग्रेवी में उबाल आ जाए तो कुकर खोलकर उसमें से टी बैग हटाकर उबले चने और तरी को इसमें डालकर पकाएं। छोले में उबाल आने के 2-3 मिनट बाद तक उसे और पकने दें।
- गैस बंद करके ऊपर से गरम मसाला व हरा धनिया की पत्ती डालकर सजा दें। छोले तैयार हैं।
- अब भटुरे बनाने के लिए तैयार किए हुए मैदे का आटा दोबारा गूंथ लें। आटे की लोइयां बनाएं।

-एक कड़ाही में तेल गरम कर लें। एक लोई लेकर उसे बेलें और तेल गरम होने पर उसे डीप फ्राई करें।
- तब तक तलें जब तक कि दोनों ओर से इसका रंग सुनहरा न हो जाए। ऐसे ही और भी भटुरे बना लें। इन्हें छोलों के साथ परोसें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम