Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

साउथ इंडियन फूड इडली है पूरे देश में मशहूर, सांभर और नारियल चटनी के साथ लें मजा #Recipe

साउथ इंडियन फूड में इडली काफी मशहूर है। यह डिश पूरे देश में अपनी जगह बना चुकी है। इसका टेस्ट तो लाजवाब होता ही है, साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Sep 2023 3:38:05

साउथ इंडियन फूड इडली है पूरे देश में मशहूर, सांभर और नारियल चटनी के साथ लें मजा #Recipe

साउथ इंडियन फूड में इडली काफी मशहूर है। यह डिश पूरे देश में अपनी जगह बना चुकी है। इसका टेस्ट तो लाजवाब होता ही है, साथ ही पचने में भी आसानी रहती है। सेहत के लिहाज से भी इडली का सेवन बढ़िया माना जाता है। सांभर और नारियल की चटनी के साथ खाने पर इडली में चार चांद लग जाते हैं। इडली को भाप में पकाया जाता है।

कम भूख लगने पर इडली स्नैक्स के रूप में शानदार ऑप्शन है। एक समय था जब इडली खाने के लिए होटल-रेस्टोरेंट की शरण लेनी पड़ती थी, लेकिन बदलते दौर में कोई चीज ऐसी नहीं रही जिसे घर पर तैयार नहीं किया जा सकता हो। इडली बनाना आसान है। इसका स्वाद बच्चों के साथ ही बड़ों को भी काफी पसंद आता है। आईए देखते हैं घर पर इडली तैयार करने की आसान रेसिपी।
idli,idli ingredients,idli recipe,idli at home,south indian dish idli,idli sambhar,nariyal chutney,idli restaurant सामग्री (Ingredients)

चावल – 3 कप
उड़द की दाल (धुली हुई) – 1 कप
बेकिंग सोड़ा – 1/2 टी स्पून
तेल
नमक – स्वादानुसार idli,idli ingredients,idli recipe,idli at home,south indian dish idli,idli sambhar,nariyal chutney,idli restaurant विधि (Recipe)

- सबसे पहले उड़द की दाल और चावल लें। इन्हें अच्छी तरह से साफ कर धो लें।
- इसके बाद 8-9 घंटे के लिए या फिर रातभर इन्हें अलग-अलग बर्तन में भिगोकर रख दें।
- तय समय के बाद चावल का पानी निकाल लें और उसे मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें।
- इसी तरह उड़द की दाल को पानी से निकालकर मिक्सर से उसका पेस्ट तैयार कर लें।
- अब दोनों पेस्ट को एक बड़े बर्तन में डालकर मिक्स कर दें।
- इन्हें चमचे की मदद से फेंटते हुए मिक्स कर गाढ़ा मिक्सचर तैयार कर लें।
- अब इस मिश्रण में बेकिंग सोडा और थोड़ा सा नमक डालकर मिला दें।
- अब पेस्ट में खमीर उठाने के लिए इसे 12-13 घंटे के लिए किसी गरम स्थान पर रख दें।
- जब पेस्ट में खमीर उठ जाए तो उसे चमचे की मदद से एक बार फिर चलाएं।
- अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा लगे तो उसमें थोड़ा सा पानी मिक्स कर दें।
- अब इडली बनाने वाला बर्तन लें और उसमें 2 कप पानी डालकर धीमी आंच पर गैस पर गरमकरने के लिए रख दें।
- इसके बाद सांचे में इडली पेस्ट डालकर उसे इडली पॉट में रखकर ढक्कन लगा दें।
- अब तेज आंच में लगभग 10 मिनट तक इडली पकने दें। इसके बाद आंच धीमी कर दें।
- अब इडली पॉट का ढक्कन हटाकर चेक करें कि इडली फूलकर अच्छी तरह से पक गई है या नहीं।
- अगर इडली पक गई हो तो सांचे को बाहर निकालकर उसमें से इडली निकाल लें।
- चाकू या चम्मच की मदद से इडली के पकने को चेक किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology