न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुछ चटपटा खाने का हो रहा है मन तो आलू की टिक्की है शानदार ऑप्शन, होती है हल्की-फुल्की डिश #Recipe

आलू की टिक्की इंडियन स्ट्रीट फूड के तौर पर काफी लोकप्रिय है। लोग इसका स्वाद बेहद पसंद करते हैं। इसे घरों में भी बनाकर खाया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 15 Aug 2023 3:31:22

कुछ चटपटा खाने का हो रहा है मन तो आलू की टिक्की है शानदार ऑप्शन, होती है हल्की-फुल्की डिश #Recipe

आलू की टिक्की इंडियन स्ट्रीट फूड के तौर पर काफी लोकप्रिय है। लोग इसका स्वाद बेहद पसंद करते हैं। इसे घरों में भी बनाकर खाया जाता है। इसे स्नैक्स के तौर पर बनाया जा सकता है। कहने का मतलब है कि हल्की भूख में यह नमकीन डिश अच्छा विकल्प है। वैसे भी घरों में कई सब्जियों में आलू काम लिया जाता है। ऐसे में ये अधिकतर समय उपलब्ध रहता है। अब जब भी आपकी आलू की टिक्की खाने और खिलाने का मन हो तो इसे जरूर ट्राई करिएगा। तो फिर चलिए तैयार करते हैं स्वादिष्ट आलू की टिक्की।

aloo ki tikki,aloo ki tikki ingredients,aloo ki tikki recipe,potato tikki,street food,potato

सामग्री (Ingredients)

उबले हुए आलू – 4
कॉर्न फ्लोर – 2 टेबल स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टेबल स्पून
हरी मिर्च – 1-2
हरा धनिया – 2-3 टेबल स्पून
जीरा पाउडर – 1/2 टी स्पून
चाट मसाला – 1/2 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
कश्मीरी लाल मिर्च – 1/2 टी स्पून
पुदीना – 2 टेबल स्पून
अमचूर – 1/2 टी स्पून
तेल – तलने के लिए
नमक – स्वादानुसार

aloo ki tikki,aloo ki tikki ingredients,aloo ki tikki recipe,potato tikki,street food,potato

विधि (Recipe)

- सबसे पहले आलू उबाल लें और उसके बाद उनके छिलके उतारकर कद्दूकस कर लें।
- अब हरी मिर्च व हरा धनिया बारीक काट लें। इसके बाद एक बड़ी मिक्सिंग बाउल लें और उसमें कद्दूकस किए आलू को डाल दें।
- आलू में अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- अब मिश्रण में जीरा पाउडर, अमचूर, चाट मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें।
- इसमें कटा हुआ धनिया व पुदीना डालकर मिलाएं। फिर मिश्रण में 2 टेबल स्पून कॉर्न फ्लोर डालें और आलू के साथ अच्छी तरह मिक्स कर दें।
- कॉर्न फ्लोर नहीं होने पर चावल का आटा या पोहे का चूरा भी काम लिया जा सकता है।
- अब इस मिश्रण को हाथ की मदद से अच्छी तरह से मैश करते हुए नरम बनाएं।
- फिर हाथों में थोड़ा सा तेल लगाएं और थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर उसकी बॉल्स तैयार करें औरदोनों हथेलियों से दबाते हुए टिक्की का आकार दें।
- इसी तरह सारे मिश्रण से टिक्की बनाकर एक प्लेट में रखते जाएं।
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें।
- तेल गरम होने के बाद उसमें आलू टिक्की डालें और डीप फ्राई करें। चाहें तो इसे तवे पर डालकर शैलो फ्राई भी कर सकते हैं।
- टिक्की को सुनहरी और कुरकुरी होने तक फ्राई करें। उसके बाद एक प्लेट में उतार लें। - इसी तरह सभी आलू टिक्कियों को फ्राई कर लें। इसे हरी चटनी और इमली की चटनी डालकर सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम