Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चिकन-मटन नहीं, कच्चे कटहल से बनाएं निहारी, जानें आसान रेसिपी

घर पर कच्चे कटहल से बनाएं गाढ़ी और मसालेदार निहारी। जानें कटहल, चना, मशरूम और खास निहारी मसालों से तैयार करने की आसान रेसिपी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 26 Sep 2026 9:29:39

चिकन-मटन नहीं, कच्चे कटहल से बनाएं निहारी, जानें आसान रेसिपी

निहारी का नाम सुनते ही आमतौर पर मटन या चिकन का ख्याल आता है, लेकिन कच्चे कटहल से इसका शाकाहारी वर्जन भी तैयार किया जा सकता है। इसमें कटहल को साबुत मसालों और गाढ़ी ग्रेवी के साथ धीमी आंच पर पकाया जाता है। चना और मशरूम ग्रेवी को गाढ़ा करने के साथ इसका स्वाद भी बढ़ाते हैं।

कटहल की निहारी के लिए सामग्री


500 ग्राम कच्चा कटहल
आधा कप सरसों का तेल
1 कप मशरूम
आधा कप उबले काबुली चने
3 से 4 कप चने का स्टॉक या पानी
डेढ़ कप बारीक कटा प्याज
2 बड़े चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
2-3 हरी मिर्च
1 चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 बड़े चम्मच घी
1 बड़ा चम्मच गेहूं का आटा
आधा बड़ा चम्मच बेसन
1 बड़ा चम्मच केवड़ा पानी
नमक स्वादानुसार
सजाने के लिए अदरक की लंबी कतरन, हरा धनिया और हरी मिर्च
निहारी मसाले के लिए
2 बड़े चम्मच धनिया के बीज
1 बड़ा चम्मच जीरा
आधा छोटा चम्मच शाही जीरा
आधा छोटा चम्मच काली मिर्च
1 इंच दालचीनी
1 स्टार ऐनिस
1 बड़ी इलायची
3 छोटी इलायची
1 बड़ा चम्मच सौंफ
आधा छोटा चम्मच लौंग
1 तेजपत्ता
थोड़ा जायफल और जावित्री
पहले कटहल को करें तैयार

कच्चे कटहल को छीलकर मध्यम आकार के टुकड़ों में काट लें। हाथों और चाकू पर थोड़ा तेल लगाने से कटहल काटना आसान रहता है। एक पैन में पानी गर्म करें और उसमें कटहल, थोड़ा नमक और हल्दी डालकर 2-3 मिनट तक उबालें।

कटहल को पानी से निकाल लें और इस पानी को फेंकने के बजाय अलग रख दें। इसे बाद में ग्रेवी तैयार करने में इस्तेमाल किया जा सकता है।

निहारी मसाला ऐसे बनाएं

सभी सूखे साबुत मसालों को हल्का भूनकर ठंडा करें। इसके बाद उन्हें मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें। ताजा पिसे मसालों से निहारी की खुशबू और स्वाद ज्यादा अच्छा आता है।

अब उबले हुए चने और मशरूम को थोड़े से चने के स्टॉक के साथ पीसकर गाढ़ी प्यूरी तैयार कर लें।

अब तैयार करें निहारी की ग्रेवी


कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें। इसमें केवड़ा पानी डालकर तुरंत ढक दें। तेल के छींटे कम होने के बाद उबले हुए कटहल के टुकड़े डालकर तेज आंच पर करीब एक मिनट भूनें। कटहल को निकालकर अलग रख दें।

उसी कड़ाही में कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें। अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह पकाएं। इसमें हरी मिर्च, चने और मशरूम की प्यूरी, थोड़ा चने का स्टॉक और कटहल उबालने वाला पानी डालें।

इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च और तैयार निहारी मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

कटहल को धीमी आंच पर पकाएं

अब भुने हुए कटहल के टुकड़े ग्रेवी में डालें। कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर करीब 10-15 मिनट पकाएं, ताकि कटहल मसालों का स्वाद अच्छी तरह सोख ले।

इस बीच एक दूसरे पैन में घी गर्म करें। इसमें गेहूं का आटा और बेसन डालकर कुछ सेकंड भूनें। अब इसमें तैयार ग्रेवी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इससे निहारी की ग्रेवी को गाढ़ा टेक्सचर मिलेगा।

कटहल को वापस ग्रेवी में डालें और थोड़ी देर धीमी आंच पर पकाएं। आखिर में थोड़ा केवड़ा पानी, अदरक की कतरन, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें।

ऐसे करें सर्व


गरमागरम कटहल निहारी को ऊपर से अदरक की लंबी कतरन और हरी मिर्च से सजाएं। इसे नान, रोटी, पराठे या सादे चावल के साथ परोसा जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology