Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कटहल करी : एक बार चखने के बाद फिर से ढूंढ़ेंगे जल्द खाने का बहाना, बनाना भी है आसान #Recipe

गर्मियों में बाजार में कटहल (Jackfruit) की बढ़िया आवक रहती है। आम तौर पर लोग कटहल की सब्जी कम ही बनाते हैं। घर में कटहल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 03 Sep 2024 4:21:16

कटहल करी : एक बार चखने के बाद फिर से ढूंढ़ेंगे जल्द खाने का बहाना, बनाना भी है आसान #Recipe

गर्मियों में बाजार में कटहल (Jackfruit) की बढ़िया आवक रहती है। आम तौर पर लोग कटहल की सब्जी कम ही बनाते हैं। घर में कटहल का कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी कटहल करी ट्राई की है। यह आपके खाने का टेस्ट बदलने के लिए परफेक्ट डिश है। बता दें कि इसका जायका लाजवाब होता है। एक बार चखने के बाद आप जल्द ही फिर से इसे खाने का बहाना ढूंढेंगे। कटहल सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है। कटहल करी को लंच या डिनर यानी कभी भी बना सकते हैं। हमारा मानना है कि बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इसके स्वाद के दीवाने हो जाएंगे। यह मेहमानों को खुश करने का भी बढ़िया विकल्प है। हम आपको इसे बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं।
kathal curry,kathal curry spicy dish,kathal curry vegetable,kathal curry ingredients,kathal curry recipe,kathal curry guest,kathal curry children,kathal curry tasty,kathal curry delicious,jackfruit,jackfruit curry सामग्री (Ingredients)

मैरिनेशन के लिए

कटहल - 500 ग्राम
दही - 1/2 कप
मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
हल्दी - 1/4 टी स्पून
कसूरी मेथी - 1 टी स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 टी स्पून
नमक - स्वादानुसार
गरम मसाला - 1/2 टी स्पून
तेल (फ्राइंग के लिए) - 2 टी स्पून

करी के लिए

तेल - 2 टी स्पून
बे पत्ती - 2
दालचीनी - 1 इंच
इलायची - 4
लौंग - 5
जीरा - 1 टी स्पून
बारीक कटा प्याज - 1
अदरक लहसुन पेस्ट - 1 टी स्पून
हल्दी - 1/2 टी स्पून
मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
जीरा पाउडर - 1/2 टी स्पून
नमक - स्वादानुसार
बारीक कटे टमाटर - 2
पानी - 1 कप
गरम मसाला - 1/4 टी स्पून
धनिया पत्ती (बारीक कटा हुआ) - 2 टेबल स्पून kathal curry,kathal curry spicy dish,kathal curry vegetable,kathal curry ingredients,kathal curry recipe,kathal curry guest,kathal curry children,kathal curry tasty,kathal curry delicious,jackfruit,jackfruit curry विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक कटहल लेकर छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन टुकड़ों को एक बड़े बर्तन में रख लें।
- ध्यान रहे कि कटहल के रंग बदलने से पहले ही नमक के पानी में कटहल को भिगो दें। इसके लिए जमे हुए या टिन जैकफ्रूट का भी उपयोग कर सकते हैं।
- अब इसमें दही, मिर्च पाउडर, हल्दी, कसूरी मेथी, अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक और गरम मसाला डालें। मिश्रण को मिलाकर 30 मिनट के लिए मैरिनेट करें।
- अब एक पैन में 2 टेबल स्पून तेल को गरम करके मसालेदार कटहल डालें। अब इसको मध्यम फ्लेम पर फ्राई करें और कटहल को अच्छी तरह से पका लें।
- दूसरी तरफ एक बड़ी कड़ाही लेकर उसमें 2 टेबल स्पून तेल को डालकर गरम करें। अब इसमें बे पत्ती, दालचीनी, इलायची, लौंग और जीरा डालें।
- इस मिश्रण से खुशबू आने तक चलाते रहें। अब इसमें प्याज और अदरक-लहसुन पेस्ट को भी एड कर दें।
- जब प्याज सुनहरा होने लगे तब फ्लेम को हल्का करके हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और नमक डालें।
- कुछ देर पकने के बाद इसमें टमाटर डालें, जिन्हें भी नरम होने तक पकने दें। अब इसमें तला हुआ कच्चे कटहल डालें और अच्छी तरह मिला दें।
- अब इसमें जरूरत के हिसाब से पानी डालकर करीब 15 मिनट के लिए इसको ढककर पकने दें।
- सब्जी पकने के बाद इसमें ऊपर से गरम मसाला और धनिया पत्ती डालकर गार्निश करें। अब इसे रोटी, नान या फिर चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology