Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कान्हा को लगाना है माखन-मिश्री का भोग? घी से ऐसे बनाएं मिनटों में

जन्माष्टमी पर कान्हा को माखन-मिश्री का भोग लगाएं। जानें देसी घी, ठंडे पानी और दूध से माखन जैसा क्रीमी मिश्रण बनाने की आसान ट्रिक।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Sep 2026 5:11:16

कान्हा को लगाना है माखन-मिश्री का भोग? घी से ऐसे बनाएं मिनटों में

जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के साथ उनके प्रिय भोग तैयार करने की भी खास तैयारी की जाती है। इस दिन घरों में कान्हा के लिए अलग-अलग तरह की मिठाइयां और प्रसाद बनाए जाते हैं। माखन-मिश्री का नाम श्रीकृष्ण से खास तौर पर जुड़ा हुआ है, इसलिए जन्माष्टमी पर इसे भोग में शामिल करने की परंपरा भी देखने को मिलती है।

अगर आप भी इस पर्व पर घर में माखन-मिश्री बनाना चाहती हैं, लेकिन रोजाना दूध की मलाई इकट्ठा करने या उससे माखन निकालने का समय नहीं मिल पाता, तो एक आसान तरीका आपके काम आ सकता है। इसके लिए घर में मौजूद देसी घी का इस्तेमाल किया जा सकता है। कुछ चीजों की मदद से घी से माखन जैसी क्रीमी बनावट वाला मिश्रण तैयार किया जा सकता है, जिसे मिश्री के साथ मिलाकर कान्हा को भोग लगाया जा सकता है।

घी से माखन जैसा मिश्रण बनाने के लिए सामग्री

इस आसान तरीके को आजमाने के लिए आपको 2 से 3 चम्मच शुद्ध देसी घी की जरूरत होगी। इसके अलावा 3 से 4 चम्मच बर्फ जैसा ठंडा पानी, 1 से 2 चम्मच ठंडा दूध या मलाई और स्वाद के अनुसार मिश्री लें।

यहां खास बात यह है कि घी का इस्तेमाल करने से आपको पहले से कई घंटों तक मलाई जमा करने की प्रक्रिया से गुजरना नहीं पड़ेगा। सभी सामग्री तैयार होने के बाद मिश्रण को फेंटकर क्रीमी टेक्सचर दिया जा सकता है।

इस तरह तैयार करें घी से माखन

सबसे पहले एक गहरा बाउल लें और उसे ठंडा कर लें। इसमें पिघला हुआ देसी घी डालें। इसके बाद घी में ठंडा दूध या थोड़ी मलाई मिलाएं और दोनों को अच्छी तरह मिक्स करें।

अब मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा करके बर्फ जैसा ठंडा पानी डालते जाएं। साथ ही इसे लगातार फेंटते रहें। मिश्रण को अच्छी तरह फेंटना इस तरीके का अहम हिस्सा है, क्योंकि इसी प्रक्रिया के दौरान इसकी बनावट धीरे-धीरे बदलने लगती है।

करीब 2 से 5 मिनट तक फेंटने के बाद मिश्रण हल्का और क्रीमी नजर आने लगेगा। जब इसकी टेक्सचर माखन जैसी दिखाई देने लगे, तो इसे कुछ समय के लिए फ्रिज में रख दें। ठंडा होने के बाद इसकी बनावट और बेहतर हो सकती है।
माखन-मिश्री से लगाएं कान्हा को भोग

मिश्रण तैयार होने के बाद इसे एक छोटी कटोरी में निकाल लें। इसके ऊपर स्वाद के अनुसार मिश्री डालें। अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ी इलायची या कुछ तुलसी की पत्तियां भी रख सकती हैं।

जन्माष्टमी की पूजा के दौरान इस तैयार माखन-मिश्री को भगवान श्रीकृष्ण को भोग के रूप में अर्पित किया जा सकता है। इस तरह बिना रोजाना मलाई जमा किए और माखन निकालने की लंबी प्रक्रिया के, देसी घी की मदद से कम समय में भोग के लिए माखन जैसा क्रीमी मिश्रण तैयार किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी व्रत में बनाएं कुरकुरे साबूदाना वड़े, इस आसान रेसिपी से मिनटों में करें तैयार

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology