न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंदौरी पोहा : छोटे हो या बड़े सभी फैमिली मेंबर्स के लिए सुपरहिट है यह डिश, घर पर फटाफट हो जाती है तैयार #Recipe

पोहे को ब्रेकफास्ट के तौर पर काफी पसंद किया जाता है। इंदौरी पोहे तो पूरे देश में मशहूर है। स्वाद के मामले में लाजवाब यह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 07 Jun 2025 4:54:27

इंदौरी पोहा : छोटे हो या बड़े सभी फैमिली मेंबर्स के लिए सुपरहिट है यह डिश, घर पर फटाफट हो जाती है तैयार #Recipe

पोहे को ब्रेकफास्ट के तौर पर काफी पसंद किया जाता है। इंदौरी पोहे तो पूरे देश में मशहूर है। स्वाद के मामले में लाजवाब यह डिश पाचन के लिहाज से भी काफी हल्की होती है। इसमें हल्का मीठा स्वाद और प्याज, हरे धनिया और नींबू रस का फ्लेवर मुंह में अनूठा जायका घोल देता है। इंदौरी पोहे को बच्चे हों या बुजुर्ग सभी लोग चाव से खाते हैं। इसे बनाने में बेहद कम वक्त लगता है। आप भी अगर इसके शौकीन हैं और अपने घर पर इसका मजा लेना चाहते हैं तो हमारी बताई विधि की मदद से आप इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसे बच्चों के टिफिन बॉक्स में भी रखा जा सकता है। अगर आपने अभी तक इस डिश को नहीं आजमाया है तो अब और देर नहीं करें। जो भी घर पर बनी इस डिश को एक बार खा लेगा वो फिर इसके लिए बाजार का मुंह नहीं देखेगा।

indori poha,indori poha breakfast,indori poha lunch box,indori poha children,indori poha ingredients,indori poha recipe,indori poha spicy,indori poha tasty,indori poha delicious

सामग्री (Ingredients)

पोहे – 2 कप
प्याज – 1
हरी मिर्च – 3-4
हरा धनिया – 3-4 टेबल स्पून
अनार दाने – 1/2 कप
राई – 1 टी स्पून
सौंफ – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
धनिया बीज – 1 टी स्पून
चीनी – 1 टी स्पून
कढ़ी पत्ते – 10-15
मटर दाने – 1/2 कप
हींग – 1 चुटकी
नींबू – 1
सेव – 1/4 कप
तेल – 2 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

indori poha,indori poha breakfast,indori poha lunch box,indori poha children,indori poha ingredients,indori poha recipe,indori poha spicy,indori poha tasty,indori poha delicious

विधि (Recipe)

- सबसे पहले पोहे लेकर उन्हें पानी से 2 से 3 बार अच्छी तरह से धो लें। फिर भीगे पोहे छलनी पर रखें और उसका पानी निकलने दें।
- इस बीच प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया बारीक काट लें। अब एक कड़ाही लेकर उसमें तेल डालें और मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तो राई, धनिया बीज, सौंफ, हींग डालकर चटकाएं। कुछ सैकंड तक मसालों को भूनने के बाद कढ़ी पत्ते डाल दें।
- इसके बाद बारीक कटा प्याज डालें (थोड़ा सा गार्निश करने के लिए बचा लें) और उसे तब तक भूनें जब तक कि उसका रंग हल्का गुलाबी न हो जाए।
- इस बीच छलनी में रखे पोहे में चीनी, हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर हाथ से या करछी की मदद से अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- अब पोहे को मसाले वाली कड़ाही में डाल दें और सारे मसाले के साथ अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद कड़ाही को ढक दें और कुछ देर तक पोहे पकने दें।
- इस दौरान बीच-बीच में पोहे चलाते रहें जिससे कड़ाही के तले में पोहे न चिपकें। पोहे पर थोड़ा सा पानी भी छिड़क दें जिससे वे नरम बने रहें।
- इसके बाद गैस बंद कर दें और पोहे को 2 मिनट तक और ढके रहने दें। इंदौरी पोहा बनकर तैयार है।
- इसे सर्विंग प्लेट में डालें और ऊपर से प्याज, हरा धनिया, अनार दाने और बारीक सेव से सजाकर सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज