न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'होली' पर गेस्ट को खिलाएं अपने हाथ से बनी 'गुजिया' और 'नारियल के लड्डू', ऐसे बनाएं घर पर

होली एक ऐसा त्योहार है जिसका इंतजार हर किसी को रहता है। ये त्योहार हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को पड़ता है। इस साल होलिका दहन 17 मार्च को किया जाएगा और एक दिन बाद यानी 18 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Mar 2022 3:03:15

'होली' पर गेस्ट को खिलाएं अपने हाथ से बनी 'गुजिया' और 'नारियल के लड्डू',  ऐसे बनाएं घर पर

होली एक ऐसा त्योहार है जिसका इंतजार हर किसी को रहता है। ये त्योहार हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को पड़ता है। इस साल होलिका दहन 17 मार्च को किया जाएगा और एक दिन बाद यानी 18 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी। त्योहार चाहे कोई भी हो, मीठे के बगैर पूरा नहीं होता। वहीं बात अगर होली की हो, तो घर पर आए मेहमानों का मुंह मीठा करने के लिए आप गुजिया और नारियल के लड्डू बहुत ही आसानी से बना सकती है। आइए जानें इन दोनों पकवानों की रेसिपी के बारे में...

coconut ladoo,coconut ladoo recipe,coconut ladoo in home,gunjiya,gunjiya recipe,gunjiya recipe in home,holi,holi celebration,holi 2022

गुजिया सामग्री

सामग्री भरावन के लिए

मावा 500 ग्राम
शक्कर 500 ग्राम पिसी हुई
किशमिश 50 ग्राम
सूखा नारियल 100 ग्राम
छोटी इलाइची 08 कूटी हुई
काजू 100 ग्राम, घी 03 बड़े चम्मच
आटे के लिए मैदा 500 ग्राम
थोड़ा पानी
आटे में डालने के लिए घी
घी गुजिया फ्राई करने के लिए।

बनाने का विधि

- सबसे पहले भरावन के लिए सामान तैयार करें। एक कड़ाही में मावा डालें और इसे ब्राउन होने तक भून लें। इसके बाद अलग बर्तन में निकाल लें।
- इसके बाद सूखे नारियल को घिस लें, इलायची को छीलकर कूट लें और काजू को तोड़कर छोटे छोटे टुकड़े कर लें।
- जब मावा ठंडा हो जाए तो पिसी चीनी, काजू, इलायची और नारियल को इसमें मिला दें।
- अब गुजिया का आटा तैयार करने के लिए सबसे पहले घी को पिघलाकर छने हुए मैदा में डालें घी। इतना डालें कि हाथ में आटे को लेकर मुट्ठी बांधने पर आटा हल्का बंधने लगे।
- इसके बाद पानी को हल्का गुनगुना करके सख्त आटा गूंथ लें।
- इस आटे को एक बर्तन में रखें और उस पर एक कपड़ा रखकर ढक दें।
- करीब 15 मिनट बाद आटे को एक बार फिर हल्के हाथों से गूंथें। इसके बाद छोटी छोटी लोइयां बना लें।
- अब चकले पर लोई रखकर गोल पूड़ी की तरह बेलें।
- इसे सांचे पर रखें और इसके बीच में भरावन भरें।
- इसके बाद किनारों पर पानी लगाकर इसे सांचे की मदद से चिपका लें।
- इसके बाद गुजियों के ऊपर कोई दोहरी परत में चादर डाल दें, ताकि इसमें हवा न लगे। अब एक-एक करके सारी गुजिया ऐसे ही तैयार करें।
- अब कड़ाही में घी गर्म करें और गुजियों को मीडियम आंच पर सेंके।
- हल्का ब्राउन होने दें। इसके बाद एक बर्तन में निकाल लें। तैयार है गुजिया।

coconut ladoo,coconut ladoo recipe,coconut ladoo in home,gunjiya,gunjiya recipe,gunjiya recipe in home,holi,holi celebration,holi 2022

नारियल के लड्डू सामग्री

सूखा नारियल- कद्दूकस किया हुआ
मिल्क पाउडर
दूध
चीनी
काजू- कटे हुए
बादाम- कटे हुए

बनाने की विधि

- सबसे पहले आप सूखे नारियल को कद्दूकस करें।
- उसके बाद मिक्सी में कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और उसमें काजू और बादाम दोनों को मिलाएं।
- अब ग्राइंड करने के बाद एक प्लेट में निकाल लें। अब पैन को मंदी आंच पर रखें और घी डालें ।
- अब पैन में मिश्रण को डालकर 3 से 4 मिनट तक भूनें।
- जब बुरादा का रंग हल्का सुनहरा हो जाए तो उसमें थोड़ा सा दूध डालकर अच्छे से चलाएं। ध्यान रहे ज्यादा दूध न डालें।
- अब आप मिश्रण में मिल्क पाउडर और चीनी डालकर चलाएं।
- कुछ देर बाद गैस बंद कर दें और ऊपर से थोड़ा सा नारियल छिड़कें।
- अब हल्के हाथों से लड्डू बनाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!