न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आधी रात में मीठा खाने की तलब हो तो 2 मिनट में बनाएं बिना चीनी की हेल्दी रबड़ी, जानें आसान रेसिपी

आधी रात में मीठा खाने की क्रेविंग हो तो बिना चीनी की हेल्दी रबड़ी सिर्फ 2 मिनट में बनाएं। जानें मखाना, दूध और खजूर से बनने वाली आसान और टेस्टी इंस्टेंट रेसिपी, जो हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 30 Apr 2026 8:59:00

आधी रात में मीठा खाने की तलब हो तो 2 मिनट में बनाएं बिना चीनी की हेल्दी रबड़ी, जानें आसान रेसिपी

अक्सर देर रात अचानक मीठा खाने की इच्छा जाग उठती है, और ऐसे में बाहर की मिठाइयों का सेवन सेहत के लिए सही विकल्प नहीं माना जाता। लेकिन अब आप घर पर ही मौजूद साधारण सामग्री से सिर्फ 2 मिनट में स्वादिष्ट और हेल्दी रबड़ी तैयार कर सकते हैं। इस खास रेसिपी में सफेद चीनी का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं किया जाता, बल्कि खजूर और शहद से प्राकृतिक मिठास मिलती है। मखाना और फुल क्रीम दूध से बनी यह इंस्टेंट रबड़ी न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि देर रात की मीठे की क्रेविंग को भी तुरंत शांत कर देती है।

हेल्दी रबड़ी के लिए जरूरी सामग्री:

आधा लीटर फुल क्रीम दूध, 2 इलायची, 3-4 काजू, 1 कप मखाना, 2 खजूर, कुछ केसर के धागे और 1 चम्मच शहद

इंस्टेंट हेल्दी रबड़ी बनाने की आसान विधि:

पहला स्टेप:

सबसे पहले एक पैन में आधा लीटर फुल क्रीम दूध डालकर गैस पर गर्म करें। दूध को अच्छे से उबालें और अगर इसे थोड़ा गाढ़ा यानी आधा कर लें तो रबड़ी का स्वाद और भी बेहतर हो जाता है।

दूसरा स्टेप:

दूसरी तरफ एक पैन में मखाने और काजू को हल्का सुनहरा होने तक भून लें। इसके बाद इन्हें गर्म दूध में डालें और करीब 2 मिनट तक पकने दें। अब इसमें इलायची और कटे हुए खजूर भी मिला दें। जब मिश्रण हल्का गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें।

तीसरा स्टेप:

अब इस तैयार मिश्रण को मिक्सर जार में डालें और उसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें। अच्छे से पीसने के बाद इसे एक बाउल में निकालें और कुछ समय के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।

चौथा स्टेप:

ठंडी होने के बाद रबड़ी को फ्रिज से निकालें और ऊपर से पिस्ता, केसर और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर सर्व करें। आपकी टेस्टी और हेल्दी इंस्टेंट रबड़ी तैयार है। आप चाहें तो इसे हल्का गर्म भी परोस सकते हैं।

इस तरह भी बना सकते हैं रबड़ी:

अगर आपके पास दूध उपलब्ध नहीं है तो आप मिल्क पाउडर से भी यह आसान डेजर्ट बना सकते हैं। इसके लिए मिल्क पाउडर को गर्म पानी में घोल लें और उसमें भुना हुआ मखाना, खजूर, शहद, काजू और इलायची डाल दें। अब इस मिश्रण को अच्छे से ब्लेंड करें और स्मूद बनाने के बाद बाउल में निकालकर सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज