न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुड़ के चावल : अपने प्रियजनों के साथ लें इसका आनंद, मीठे के शौकीनों को जरूर आएंगे पसंद #Recipe

मीठे के शौकीनों के लिए गुड़ भी बहुत अच्छी चीज होती है। मौसम चाहे जो हो वे गुड़ का नियमित सेवन करना पसंद करते हैं। गुड़ की मदद से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 01 Oct 2025 6:32:12

गुड़ के चावल : अपने प्रियजनों के साथ लें इसका आनंद, मीठे के शौकीनों को जरूर आएंगे पसंद #Recipe

मीठे के शौकीनों के लिए गुड़ भी बहुत अच्छी चीज होती है। मौसम चाहे जो हो वे गुड़ का नियमित सेवन करना पसंद करते हैं। गुड़ की मदद से कई स्वादिष्ट डिश भी तैयार की जाती है। फिलहाल हम बात कर रहे हैं उत्तर भारत की एक लोकप्रिय रेसिपी गुड़ के चावल की। इसे बनाने के लिए आपको कुछ ही सामग्री की आवश्यकता है। यह बनाने में बहुत ज्यादा समय भी खर्च नहीं होता। अगर आपके पास घर पर बचे हुए चावल हैं तो उससे भी ये डिश बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए काजू, बादाम और किशमिश जैसे सूखे मेवों का भी इस्तेमाल किया जाता है। बच्चे हों या बड़े ये सभी को जरूर पसंद आएगी। अपने प्रियजनों के साथ इसका आनंद लें। इसे आप जब चाहे तैयार कर सकते हैं। मीठे के रूप में यह एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है।

gur ke chawal,gur ke chawal sweet dish,gur ke chawal ingredients,gur ke chawal recipe,gur ke chawal tasty,gur ke chawal family,gur ke chawal sweet lovers,gur ke chawal dry fruits

सामग्री (Ingredients)

1 कप बासमती चावल
1 इंच दालचीनी स्टिक
2 हरी इलायची
2 बड़े चम्मच काजू
2 बड़े चम्मच घी
2 बड़े चम्मच बादाम
150 ग्राम गुड़
2 लौंग
1/2 छोटा चम्मच सौंफ
2 बड़े चम्मच किशमिश
2 चुटकी नमक

gur ke chawal,gur ke chawal sweet dish,gur ke chawal ingredients,gur ke chawal recipe,gur ke chawal tasty,gur ke chawal family,gur ke chawal sweet lovers,gur ke chawal dry fruits

विधि (Recipe)

- सबसे पहले चावल अच्छे से धोकर लगभग 20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। 4 टेबल स्पून गरम पानी में केसर के धागों को भिगोकर अलग रख दें।
- अब एक बर्तन लें। इसमें गुड़, सौंफ, दालचीनी, कुटी हुई इलायची और 1 कप पानी डालें। अच्छी तरह मिलाएं और इसे लगभग 10-15 मिनट तक पकने दें।
- अब इसमें 2 चुटकी नमक और भिगोया हुआ केसर डाल दें और मिलाएं। अब एक कड़ाही में घी डालकर गरम होने रख दें। काजू, बादाम, किशमिश डालकर भून लें।
- इसे अच्छे से मिलाएं और तब तक पकाएं जब तक कि किशमिश फूल न जाए और काजू, बादाम हल्के भूरे रंग के न हो जाएं। सूखे मेवे निकालकर एक तरफ रख दें।
- बचे हुए घी में 1 कप पानी के साथ भीगे हुए चावल डालकर ढक्कन से ढक दें। चावल को तब तक पकाएं जब तक कि सारा पानी सोख न ले।
- चावल थोड़े कच्चे लग सकते हैं लेकिन चिंता न करें इन्हें गुड़ की चाशनी में और पकाया जाता है।
- अब गुड़ की चाशनी को कड़ाही में डालें। इसे लगभग 6-8 मिनट तक या चावल गुड़ की चाशनी को सोखने तक पकने दें।
- साथ ही भुने हुए मेवे भी डाल दें और एक अच्छा मिश्रण तैयार करें। आखिरी दो मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें। गुड़ वाले चावल तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह