न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुलाब का शरबत : महफिल में चार चांद लगा देगा यह ड्रिंक, चारों ओर से हो जाएगी तारीफों की बौछार #Recipe

रिश्तों में मिठास घोलने के लिए गुलाब का शरबत सर्व किया जा सकता है। बढ़ती गर्मी के बीच घर आए मेहमानों को तरोताजा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 03 Jun 2025 5:26:56

गुलाब का शरबत : महफिल में चार चांद लगा देगा यह ड्रिंक, चारों ओर से हो जाएगी तारीफों की बौछार #Recipe

रिश्तों में मिठास घोलने के लिए गुलाब का शरबत सर्व किया जा सकता है। बढ़ती गर्मी के बीच घर आए मेहमानों को तरोताजा महसूस कराने के लिए यह एक परफेक्ट ड्रिंक है। इसका स्वाद बच्चों को काफी पसंद आता है। यह न सिर्फ टेस्टी है बल्कि ये काफी हेल्दी भी होता है। इसे बेहद आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है। इसे तैयार करने के लिए गुलाब के फूलों के साथ ही चुकंदर और अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। इस शानदार हेल्दी ड्रिंक के साथ किसी भी मौके को खास बना सकते हैं। यह महफिल में चार चांद लगा देगा। इसे पीने वाले हर शख्स के मुंह से तारीफों की बौछार हो जाएगी। बेमिसाल जायके वाले इस शरबत का मजा लेने में अब देर नहीं करें।

gulab sharbat,gulab sharbat party,gulab sharbat special drink,gulab sharbat tasty drink,gulab sharbat summer,gulab sharbat ingredients,gulab sharbat recipe,gulab sharbat festival,gulab sharbat happiness

सामग्री (Ingredients)

गुलाब की ताजी पत्तियां – 1 कप
चुकंदर – 1
तुलसी पत्ते – 15-20
पुदीना पत्ते – 1 टेबल स्पून
धनिया कटा – 1 टेबल स्पून
इलायची – 5-6
नींबू – 2
चीनी – 1 किलो

gulab sharbat,gulab sharbat party,gulab sharbat special drink,gulab sharbat tasty drink,gulab sharbat summer,gulab sharbat ingredients,gulab sharbat recipe,gulab sharbat festival,gulab sharbat happiness

विधि (Recipe)

- सबसे पहले गुलाब की पत्तियों को पानी में डालें और उन्हें अच्छी तरह से धो लें। अब बर्तन में एक कप पानी डालकर उबाल लें और गैस बंद कर दें।
- पानी के हल्के गरम होने का इंतजार करें। अब मिक्सर जार में गुलाब की पंखुड़ियां और हल्का गरम पानी डालकर अच्छी तरह से पीस लें।
- अब पिसी हुई गुलाब की पंखुड़ियों को छन्नी की मदद से छानकर गुलाब का रस एक बाउल में निकाल लें और अलग रख दें।
- अब चुकंदर के टुकड़े करें और उसे भी मिक्सर जार में डाल दें। अब जार में धनिया पत्ती, तुलसी पत्ते, पुदीना पत्ते डालें और सभी चीजों को बारीक पीस लें।
- अब पिसे हुए मिश्रण को एक बर्तन में निकाल लें और उसमें एक कप पानी मिला दें। अब इस मिश्रण को उबालने के लिए गैस पर रखें।
- धीमी आंच पर मिश्रण को उबलने दें। जब इसमें उबाल आ जाए तो गैस बंद कर दें और मिश्रण के ठंडा होने का इंतजार करें।
- मिश्रण जब ठंडा हो जाए तो छन्नी की मदद से इसे भी एक बाउल में छान लें।
- अब आधा किलो से ज्यादा चीनी को एक बर्तन में डालकर एक कप पानी मिलाएं और इसे उबलने के लिए रख दें।
- इसे तब तक पकाएं जब तक चीनी पानी में घुलकर चाशनी न बन जाए। इसके बाद गैस बंद करें और चाशनी को ठंडा होने दें।
- इसके बाद बची हुई चीनी में इलायची दाने मिलाकर पीस लें। फिर नींबू को काटकर उनका रस एक कटोरी में निकाल लें।
- अब चीनी की चाशनी में चुकंदर का रस, गुलाब पंखुड़ियों का रस और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- इसके बाद पिसी हुई चीनी भी चाशनी में डाल दें। सारी चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद शरबत को 5-6 घंटे के लिए ढककर रख दें। गुलाब शरबत तैयार है।
- इसे जब भी बनाना हो तो एक ग्लास ठंडे पानी में 2 टेबल स्पून गुलाब का शरबत डालें और 1-2 बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज