न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Govardhan 2022 : गोवर्धन पूजा के दिन लगाया जाता हैं अन्नकूट का भोग, बनाए इस तरह #Recipe

गोवर्धन पूजा वाले दिन प्रसाद के रूप में अन्नकूट का भोग लगाया जाता हैं। अन्नकूट कई सब्जियों और मसालों से मिलकर बनाया जाता हैं। इसका लाजवाब स्वाद सभी को पसंद आता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 19 Oct 2022 7:41:04

Govardhan 2022 : गोवर्धन पूजा के दिन लगाया जाता हैं अन्नकूट का भोग, बनाए इस तरह #Recipe

हर साल दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पावन पर्व मनाया जाता हैं। लेकिन इस बार सूर्य ग्रहण होने के कारण गोवर्धन पूजा दिवाली के दूसरे दिन की जाएगी। गोवर्धन पूजा वाले दिन प्रसाद के रूप में अन्नकूट का भोग लगाया जाता हैं। अन्नकूट कई सब्जियों और मसालों से मिलकर बनाया जाता हैं। इसका लाजवाब स्वाद सभी को पसंद आता है। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सब्जियां

- आलू 2
- बैगन 2-3 छोटे आकार
- फूल गोभी एक छोटा सा फूल
- सेम 100 ग्राम (कटी हुई 3/4 कप)
- सैगरी 100 ग्राम (3/4 कप)
- गाजर 1
- मूली 1
- टिन्डे 2
- अरबी 1
- भिन्डी 6-7
- परवल 2-3
- शिमला मिर्च 1
- लौकी 3 इंच का टुकड़ा
- कच्चा केला 1
- कद्दू छोटा सा टुकडा
- टमाटर 4 से 5

annakut vegetable recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe,govardhan 2022

आवश्यक मसाले

- अदरक 2 इंच लम्बा टुकड़ा
- हरी मिर्च 2-3
- हरी मैथी कटी हुई एक छोटी कटोरी
- तेल 3-4 टेबल स्पून
- हींग 2-3 पिंच
- जीरा एक छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर एक छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर 2 छोटी चम्मच|
- लाल मिर्च 3/4 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर आधा छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- गरम मसाला एक छोटी चम्मच
- नमक 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- हरा धनियां 100 ग्राम (बारीक कटा हुआ एक प्याली)

annakut vegetable recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe,govardhan 2022

बनाने की विधि

सारी सब्जियों को साफ कीजिये, आलू छीलिये, बैगन के डंठल तोड़िये, फूल गोभी को फ्लोरेट कर लीजिये, सेम के दोनों ओर के धागे निकाल दीजिये, सैंगरी के दोंनों ओर से डंठल थोड़ा थोड़ा काट दीजिये,गाजर छील लीजिये और डंठल हटा दीजिये, मूली छीलिये और डंठल हटा दीजिये, टिन्डे और अरबी को छील लीजिये, भिन्डी के दोनों ओर के डंठल काट दीजिये, परवल छीलिये और दोनों ओर के डंठल काट दीजिये, शिमला मिर्च के डंठल हटाइये और 2 टुकड़ों में काट कर बीज निकाल दीजिये, लौकी छील लीजिये, केला छील लीजिये, इन सारी सब्जियों को अब अच्छी तरह धो लीजिये।

धुली हुई सब्जियों से पानी हटाइये, आलू, बैगन, केला छोड़ कर लीजिये, बाकी सब्जियां मध्यम आकार में काट लीजिये, मूली के पत्ते भी बारीक काट लीजिये। सारी सब्जियां कट गई है। टमाटर धोइये और छोटा छोटा काट लीजिये, हरी मिर्च डंठल तोड़िये, धोइये और कतर लीजिये, अदरक छीलिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये। हरा धनियां साफ कीजिये और छोटा छोटा कतर लीजिये। एक बड़ी कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग जीरा डाल कर तड़काइये, जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डालिये हल्का सा भूनिये, हरी मिर्च, अदरक डालिये मसाले को हल्का सा भूनिये।

अब सारी कटी हुई सब्जियां डालिये, आलू, बैगन और केला भी काट कर डाल दीजिये, नमक और लाल मिर्च डाल कर सब्जी को चलाते हुये मिलाइये, सब्जी में करीब एक कप पानी डालिये और सब्जी को ढककर पहले तेज गैस पर उबाल आने तक पकाईये। उबाल आने के बाद धीमी गैस पर पकने दीजिये, 5 मिनिट बाद सब्जी को चमचे से चलाइये और देखिये कि सब्जियां नरम हो गई हैं, फिर से सब्जी को 5 मिनिट के लिये ढककर धीमी गैस पकने दीजिये, चैक कीजिये, अगर सब्जी नरम नहीं तो ढककर और पकने दीजिये, जब सब्जियां नरम हो जांय तब कटे हुये टमाटर डाल कर मिलाइये और सब्जी टमाटर नरम होने तक पकाइये, सब्जी में गरम मसाला, अमचूर पाउडर और हरा धनिया मिलाइये। गैस बन्द कीजिये।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम