न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गार्लिक नान : होता है ऐसा स्वाद कि खिंचे चले आते हैं सभी, घर पर भी बन सकती है होटल जैसी डिश #Recipe

लोगों को अलग-अलग तरह की खाने की चीजें आकर्षित करती है। कोई मीठे पर फिदा होता है, तो कोई नमकीन के लिए बेकरार रहता है। आज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 21 Jul 2024 3:59:31

गार्लिक नान : होता है ऐसा स्वाद कि खिंचे चले आते हैं सभी, घर पर भी बन सकती है होटल जैसी डिश #Recipe

लोगों को अलग-अलग तरह की खाने की चीजें आकर्षित करती है। कोई मीठे पर फिदा होता है, तो कोई नमकीन के लिए बेकरार रहता है। आज हम आपको बताएंगे गार्लिक नान बनाने की विधि। नान का स्वाद तो अधिकतर लोगों ने लिया होगा, लेकिन गार्लिक नान कुछ ज्यादा ही खास है। लोग इसका मजा लेने के लिए होटल जाते हैं। इसके स्वाद में बात ही कुछ ऐसी होती है कि हर कोई इसकी ओर खिंचा चला आता है। वैसे बता दें कि इसे घर पर भी बखूबी तैयार किया जा सकता है और इसका जायका भी किसी तरह से कम नहीं पड़ेगा। हमारी रेसिपी फॉलो कर आप भी बना सकते हैं मुलायम गार्लिक नान।

गार्लिक नान : होता है ऐसा स्वाद कि खिंचे चले आते हैं सभी, घर पर भी बन सकती है होटल जैसी डिश #Recipe

सामग्री (Ingredients)

मैदा – डेढ़ कप
इंस्टेंट ड्राई यीस्ट – 1/2 टी स्पून
दही – 1 टेबल स्पून
दूध – 1/3 कप
चीनी – 1/2 टी स्पून
तेल – 1 टेबल स्पून
गुनगुना पानी – 1/2 कप
लहसुन (बारीक कटा) – 2 टेबल स्पून
धनिया (बारीक कटा) – 3 टेबल स्पून
बटर (परोसने के लिए) - 1 टिकिया

गार्लिक नान : होता है ऐसा स्वाद कि खिंचे चले आते हैं सभी, घर पर भी बन सकती है होटल जैसी डिश #Recipe

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक कटोरे में इंस्टेंट ड्राई यीस्ट लें और फिर इसमें चीनी मिला दें। अब 1/2 कप गुनगुना पानी इसमें डाल दें।
- अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से हिलाएं। इसके बाद इसे 15 मिनट के लिए ढंककर रख दें।
- इस मिश्रण में अगर झाग नजर आता है तो इसका मतलब यीस्ट सक्रिय है और अगर ऐसा नहीं है तो यीस्ट सक्रिय नहीं है या फिर ज्यादा गरम पानी डाला है।
- अगर झाग नहीं है तो बिना झाग वाले यीस्ट के मिश्रण को फेंक दें और फिर से मिश्रण तैयार करें।
- अब एक बड़े बर्तन में डेढ़ कप मैदा छान लें और इसमें एक टेबल स्पून दही और तेल डालें। इसी दौरान इसमें नमक भी डाल दें।
- अब इसमें पहले से तैयार किया गया यीस्ट का मिश्रण डाल दें। अब रोटी के आटे की तरह इसे नरम गूंथ लें।
- नरम आटे के लिए जरूरत पड़ने पर थोड़ा सा पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब आटे को तेल से चिकना कर लें और रख दें।
- इसे गीले कपड़े से या बर्तन को प्लास्टिक या ढक्कन से ढंक दें। इसे लगभग एक से डेढ़ घंटे तक हल्के गरम स्थान पर रख दें।
- इसके बाद कपड़ा या ढक्कन हटाएं तो आपको आटा फूला हुआ दिखाई देगा। अब आटे को नरम करने के लिए एक बार फिर गूंथ लें।
- अब आटे की लोइयां बना लें और फिर कपड़े से ढंककर लगभग आधा घंटे के लिए अलग रख दें।
- अब एक लोई लें और उसमें आटा लगाकर उसे लंबाई में अंडाकार बेल लें। उस पर थोड़ा कटा हुआ लहसुन और कटा हुआ हरा धनिया डालें।
- फिर उसे बेलन से या हाथ से धीरे-धीरे दबाएं। अब नान को पलट लें और उस पर हाथ से या ब्रश की सहायता से पानी लगाकर गीला कर लें।
- अब लोहे के तवे को गैस पर गरम करने को रख दें और जब तवा गरम हो जाए तो गीली सतह की ओर से नान को तवे पर डाल दें।
- इससे नान तवे से चिपक जाएगी। अब तवे को हैंडिल से पकड़े और गैस पर उल्टा कर दें। इसे नान के सिकने तक गैस पर घुमाते रहें।
- इसमें लगभग एक मिनट का वक्त लगेगा। अब नान को कलछी का उपयोग कर निकाल लें।
- आप देखेंगे कि नीचे की सतह भी सुनहरे रंग की हो गई है। इस तरह गार्लिक नान तैयार हो चुकी है। इसे बटर लगाकर गरमागरम परोसें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

परभणी में बड़ा हादसा: मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सभागार का खंभा ढहा, 2 की मौत; कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका
परभणी में बड़ा हादसा: मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सभागार का खंभा ढहा, 2 की मौत; कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री