न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ganesh Chaturthi 2022 : गणपति भोग में शामिल करें राजस्थानी चूरमा बर्फी #Recipe

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं राजस्थानी चूरमा बर्फी बनाने की रेसिपी। इसमें थोड़ी मेहनत जरूर हैं लेकिन स्वाद भी उतना ही लाजवाब होता है। इसे बनाने में करीब 1 घंटा लग जाता हैं। बप्पा के भोग के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन साबित होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 31 Aug 2022 6:09:34

Ganesh Chaturthi 2022 : गणपति भोग में शामिल करें राजस्थानी चूरमा बर्फी #Recipe

गणेश जी को भोग में कुछ स्पेशल रखना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं राजस्थानी चूरमा बर्फी बनाने की रेसिपी। इसमें थोड़ी मेहनत जरूर हैं लेकिन स्वाद भी उतना ही लाजवाब होता है। इसे बनाने में करीब 1 घंटा लग जाता हैं। बप्पा के भोग के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन साबित होगा। बेसन की बर्फी तो आपने कई बार बनाई होगी लेकिन इस बार चूरमा बर्फी ट्राई करें। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

बेसन - 1 कटोरी
मावा - तीन चौथाई कटोरी
देसी घी - 1 कटोरी
चीनी - स्वादानुसार
ड्राई फ्रूट्स - 1 टेबलस्पून
इलायची पाउडर - 1/2 टी स्पून

churma barfi recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe,ganesh chaturthi 2022

बनाने की विधि

चूरमा बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में बेसन डालकर उसे धीमी आंच पर सेकें। ध्यान रखें कि बेसन को बहुत ज्यादा नहीं सेंकना है। इसके बाद सिके बेसन को एक बड़े बर्तन में निकाल लें और उसमें पिघला हुआ देसी घी डालकर उसका घोल तैयार कर लें। इसके बाद इस घोल को कुछ देर के लिए अलग रख दें।

इस बीच चाशनी तैयार करने के लिए एक कड़ाही में चीनी और पानी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। इस दौरान करछी की मदद से चलाते हुए चीनी को पानी के साथ अच्छे से एकसार करें। जब एक तार की चाशनी तैयार हो जाए तो गैस धीमी कर इसमें बेसन और घी से तैयार किया गया घोल धीरे-धीरे करते हुए डालें और इस दौरान करछी की मदद से इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद इस मिश्रण को 5-7 मिनट तक अच्छी तरह से चलाते रहें।

इसके बाद इस मिश्रण में 2-3 चम्मच और देसी घी डालें और चलाएं। जब मिश्रण घी को पूरी तरह से सोख ले तो फिर यही प्रक्रिया दोहराएं और घी डालकर पकने दें। इस तरह तीन-चार बार मिश्रण में घी डालकर प्रक्रिया दोहराएं। इसके बाद इस मिश्रण में मावा और इलायची पाउडर डालें और करछी की मदद से मिक्स करें। इसके बाद तैयार मिश्रण को एक थाली या ट्रे में डाल दें।

इस बात का ध्यान रखें कि जिस भी थाली या ट्रे का यूज कर रहे हैं उसके तले पर पहले से ही देसी घी लगाकर उसे चिकना कर लें। इसके बाद मिश्रण को थाली/ट्रे में डालकर चारों और एक समान फैला दें। इसके बाद इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स ऊपर से डालकर हल्के हाथों से दबाएं और मिश्रण ठंडा होने दें। सैट होने के बाद मिश्रण को चाकू की मदद से मनचाहे आकार में काट लें। भोग के लिए स्वादिष्ट चूरमा बर्फी बनकर तैयार हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम