न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पिज्जा-बर्गर का स्वाद भी लगेगा फीका, एक बार घर पर बनाएं यह टेस्टी पनीर कुल्चा; मिनटों में हो जाएगा तैयार

घर पर मिनटों में बनाएं स्वादिष्ट स्टफ्ड पनीर कुल्चा। जानें रेडीमेड कुल्चे से तैयार होने वाली आसान रेसिपी, जरूरी सामग्री और ऐसे टिप्स जो इसे पिज्जा-बर्गर से भी ज्यादा स्वादिष्ट बना देंगे।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 05 Aug 2026 6:11:57

पिज्जा-बर्गर का स्वाद भी लगेगा फीका, एक बार घर पर बनाएं यह टेस्टी पनीर कुल्चा; मिनटों में हो जाएगा तैयार

अगर आप नाश्ते में कुछ स्वादिष्ट लेकिन जल्दी बनने वाला विकल्प ढूंढ रहे हैं या फिर रात के खाने में ऐसी रेसिपी बनाना चाहते हैं जो कम समय में तैयार हो जाए, तो पनीर कुल्चा आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। बाजार में मिलने वाले रेडीमेड कुल्चे की मदद से आप बिना ज्यादा मेहनत किए रेस्टोरेंट जैसा स्वाद घर पर ही तैयार कर सकते हैं। हेल्थ का ध्यान रखने वाले लोग चाहें तो आटे वाले कुल्चे का इस्तेमाल करें, जबकि बाकी लोग अपनी पसंद के अनुसार मैदा या आटे का कुल्चा चुन सकते हैं।

अक्सर लोग घर पर कुल्चे का आटा गूंथकर स्टफ्ड कुल्चा बनाते हैं, लेकिन अगर आपके पास समय कम है, तो मार्केट में मिलने वाले तैयार कुल्चे से भी बेहद लाजवाब पनीर कुल्चा बनाया जा सकता है। इसकी खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और इसका स्वाद इतना शानदार होता है कि बच्चे ही नहीं, बड़े भी बार-बार खाने की फरमाइश करेंगे। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

स्टेप 1: कुल्चा और स्टफिंग की तैयारी करें

सबसे पहले बाजार से अपनी पसंद के कुल्चे खरीद लें। आप आटे या मैदे में से कोई भी कुल्चा ले सकते हैं। आमतौर पर एक पैकेट में 4 से 5 कुल्चे होते हैं। अब स्वादिष्ट पनीर कुल्चा बनाने के लिए इसकी स्टफिंग तैयार करनी होगी।

स्टेप 2: सब्जियां काट लें

एक शिमला मिर्च, एक प्याज और एक टमाटर को बारीक काट लें। इसके अलावा थोड़ा-सा स्वीट कॉर्न, 1 से 2 हरी मिर्च और ताजा हरा धनिया भी बारीक काटकर अलग रख लें। यही सामग्री स्टफिंग को स्वाद और ताजगी देगी।

स्टेप 3: मसालेदार पनीर मिश्रण तैयार करें

अब एक पैन में लगभग एक चम्मच तेल गर्म करें। इसमें सबसे पहले प्याज, शिमला मिर्च, स्वीट कॉर्न और टमाटर डालकर तेज आंच पर हल्का-सा भून लें। इसके बाद स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, एक चुटकी हल्दी, आधा चम्मच धनिया पाउडर और थोड़ा ऑरिगेनो डालकर अच्छी तरह मिला लें, ताकि मसाले सब्जियों में अच्छी तरह घुल जाएं।

स्टेप 4: तैयार करें पनीर की स्टफिंग

अब इस मिश्रण में कद्दूकस किया हुआ या हाथ से मसलकर तैयार किया गया पनीर डालें और अच्छी तरह मिलाते हुए हल्की-सी भुर्जी जैसा मिश्रण तैयार करें। जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए, तब इसमें बारीक कटा हरा धनिया और थोड़ा-सा टोमैटो सॉस मिलाएं। इससे स्टफिंग का स्वाद और भी बढ़ जाएगा। अब आपकी पनीर कुल्चा स्टफिंग पूरी तरह तैयार है।

स्टेप 5: कुल्चा तैयार कर लें

अब एक कुल्चे पर अपनी पसंद की सेजवान चटनी, हरी चटनी, चिली सॉस या हल्की-सी मेयोनेज लगाएं। इसके ऊपर तैयार पनीर की स्टफिंग फैलाएं और फिर दूसरा कुल्चा रखकर हल्के हाथों से दबा दें। इसके बाद तवे पर थोड़ा मक्खन डालकर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें। चाहें तो इसे बीच से काटकर सैंडविच मेकर में भी टोस्ट कर सकते हैं। इस तरीके से बहुत कम तेल में भी कुल्चा शानदार तरीके से तैयार हो जाता है।

अगर आप चीज़ पसंद करते हैं, तो स्टफिंग के साथ एक चीज़ स्लाइस रखें या ऊपर से कद्दूकस किया हुआ चीज़ डाल दें। इससे कुल्चा और भी ज्यादा स्वादिष्ट और चीजी बन जाएगा। तैयार गरमागरम पनीर कुल्चा को टोमैटो सॉस, हरी चटनी या अपनी पसंद की किसी भी डिप के साथ परोसें और पूरे परिवार के साथ इसके स्वाद का आनंद लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह