न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Diwali 2022 : मीठे से परहेज करने वाले भी खा सकते हैं ये स्वादिष्ट शुगर फ्री लड्डू #Recipe

आप अगर डायबिटीज मरीजों के लिए कुछ बनाने का विचार कर रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए शुगर फ्री लड्डू बनाने की रेसिपी। इनका लाजवाब स्वाद आपका दिल छू लेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 20 Oct 2022 4:37:29

Diwali 2022 : मीठे से परहेज करने वाले भी खा सकते हैं ये स्वादिष्ट शुगर फ्री लड्डू #Recipe

दिवाली के मौके पर मीठे में कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। बाजार में एक से बढ़कर एक मिठाई बनाई जाती हैं। कई लोग मीठा खाने से परहेज करते हैं और घर में इतना मीठा होने के बाद भी अफसोस करते हैं। आप अगर डायबिटीज मरीजों के लिए कुछ बनाने का विचार कर रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए शुगर फ्री लड्डू बनाने की रेसिपी। इनका लाजवाब स्वाद आपका दिल छू लेगा। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

- 1 कटोरी कटे हुए बादाम
- 1 कटोरी कटे हुए काजू
- 1 कटोरी कटे हुए अखरोट
- 1 कटोरी कटे हुए पिस्ता
- 100 ग्राम किशमिश
- 100 ग्राम छुआरे
- 3 चम्मच घी
- 1 गिलास पानी
- 10-25 गुलाब की पत्तियां
- 1 चम्मच इलायची पाउडर
- 10 केसर के धागे

suger free ladoo recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe,diwali 2022

बनाने की विधि

शुगर फ्री मिठाई का नाम सुनते ही आप सोचते होंगे कि इसमें कोई खास स्वाद नहीं होगा। असल में ऐसा नहीं है। इस रेसिपी को फॉलो करके अगर आप लड्डू बनाते हैं तो आपकी यह गलतफहमी दूर हो जाएगी। आइए बनना शुरू करते हैं। सबसे पहले आपको पिस्ता, अखरोट, काजू और बादाम का छोटा-छोटा काटकर एक बाउल में रखना है। इसके बाद हम इन्हें रोस्ट करना शुरू करेंगे, जिसके लिए गैस पर कढ़ाही चढ़ा दें। उसमें 1 चम्मच घी डालकर गर्म करना शुरू करें। घी के गर्म होते ही कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल दें। 5 मिनट चलाकर अच्छे से रोस्ट कर लें।

ड्राई फ्रूट्स भुन जाने के बाद हम शुगर फ्री सिरप बनाना शुरू करेंगे। नहीं नहीं हम चाशनी की बात नहीं कर रहे हैं। आइए सीधा बनाना सीखते हैं। जिस पैन में आपने ड्राई फ्रूट्स रोस्ट किए उसे खाली करके उसमें 1 कप पानी गर्म करें। ऊपर से 10-15 गुलाब के पत्ते डाल दें। अब छुआरे और किशमिश का पेस्ट बनाकर इसमें मिला दें। अब इसे लगातार 5 मिनट तक चलाते रहें। लड्डू में मिठास इसी मिश्रण से आने वाली है। तो कोशिश करें कि पानी और मिश्रण अलग-अलग ना रहें यह एक पेस्ट की तरह बनकर तैयार हो जाए। कढ़ाही में जब पानी सूखना शुरू हो जाएगा तो किशमिश और छुआरे अपने आप भुनना शुरू हो जाएंगे। जब पेस्ट थोड़ा सूख जाए तो इसमें रोस्ट किए हुए ड्राई फ्रूट्स मिला दें।

ड्राई फ्रूट्स डालने के बाद कढ़ाही में मिश्रण को लगातार चलाते रहें। जब ड्राई फ्रूट्स पेस्ट में अच्छे से मिल जाएं तो गैस बंद कर दें और अच्छे फ्लेवर के लिए आप इसमें इलायची पाउडर और केसर के धागे भी मिला सकते हैं। ऊपर से हल्का सा घी और डाल दें। तैयार हुए मिश्रण की खुशबू और उसका टेक्सचर देखकर ही आपको चखने का मन करने लगेगा। अब अपने मिश्रण को एक बाउल में निकालकर रख लें। अभी यह बहुत गर्म होगा, इसलिए लड्डू बनाने से पहले इसे ठंडा कर लें। उंगली से चेक कर लें, अगर ठंडा हो चुका है तो हाथों पर हल्का सा घी लगाएं और टेनिस बॉल की शेप में लड्डू बनाते जाएं। दिवाली के लिए आपकी शुगर फ्री और हेल्दी मिठाई तैयार है। इसे खाएं और खिलाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

टाइफाइड की चपेट में आए CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, VIDEO जारी कर दी हेल्थ अपडेट
टाइफाइड की चपेट में आए CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, VIDEO जारी कर दी हेल्थ अपडेट
'शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और प्रधानमंत्री की माफी', राहुल गांधी ने छात्रों के समर्थन में रखीं तीन प्रमुख मांगें
'शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और प्रधानमंत्री की माफी', राहुल गांधी ने छात्रों के समर्थन में रखीं तीन प्रमुख मांगें
'सलमान खान डर गया...' जिम से एक्टर ने शेयर की दमदार तस्वीरें, कैप्शन पढ़कर बोले फैंस - 'टाइगर इज बैक'
'सलमान खान डर गया...' जिम से एक्टर ने शेयर की दमदार तस्वीरें, कैप्शन पढ़कर बोले फैंस - 'टाइगर इज बैक'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, दूसरे दिन भी करोड़ों की कमाई; जानिए दो दिनों का कुल कलेक्शन
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, दूसरे दिन भी करोड़ों की कमाई; जानिए दो दिनों का कुल कलेक्शन
बांकीपुर उपचुनाव में नया राजनीतिक मोड़, तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर का किया समर्थन; क्या बढ़ेगी तेजस्वी यादव की मुश्किलें?
बांकीपुर उपचुनाव में नया राजनीतिक मोड़, तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर का किया समर्थन; क्या बढ़ेगी तेजस्वी यादव की मुश्किलें?
'अगर डील करनी होती तो 26 दिन अनशन क्यों करता?' सीक्रेट डील के आरोपों पर सोनम वांगचुक का करारा जवाब
'अगर डील करनी होती तो 26 दिन अनशन क्यों करता?' सीक्रेट डील के आरोपों पर सोनम वांगचुक का करारा जवाब
'अच्छे सुझाव देने वाले सभी युवाओं को धन्यवाद', पीएम मोदी ने शेयर किया नया VIDEO
'अच्छे सुझाव देने वाले सभी युवाओं को धन्यवाद', पीएम मोदी ने शेयर किया नया VIDEO
जंतर-मंतर आंदोलन पर सख्ती, 18 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार और CJP की आज फिर होगी अहम बैठक, जानें आगे क्या होगा?
जंतर-मंतर आंदोलन पर सख्ती, 18 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार और CJP की आज फिर होगी अहम बैठक, जानें आगे क्या होगा?
स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी,  CJP प्रदर्शन में नहीं होंगी शामिल
स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, CJP प्रदर्शन में नहीं होंगी शामिल
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बड़ा खुलासा, Facial Recognition System में 2,500 से ज्यादा आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों की पहचान
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बड़ा खुलासा, Facial Recognition System में 2,500 से ज्यादा आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों की पहचान
जंतर-मंतर आंदोलन के बीच दिल्ली में शराब की दुकानों के समय में बदलाव, वीकेंड पर रात 8 बजे तक ही होगी बिक्री
जंतर-मंतर आंदोलन के बीच दिल्ली में शराब की दुकानों के समय में बदलाव, वीकेंड पर रात 8 बजे तक ही होगी बिक्री
कब्ज की समस्या से हैं परेशान? आज ही ट्राई करें ये असरदार नेचुरल ड्रिंक्स
कब्ज की समस्या से हैं परेशान? आज ही ट्राई करें ये असरदार नेचुरल ड्रिंक्स
वन तुलसी का करें सेवन, इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन सुधारने तक मिलेंगे कई फायदे
वन तुलसी का करें सेवन, इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन सुधारने तक मिलेंगे कई फायदे
चटपटा खाने की हो रही है क्रेविंग? घर पर बनाएं बाजार जैसे क्रिस्पी टिक्की छोले; Recipe
चटपटा खाने की हो रही है क्रेविंग? घर पर बनाएं बाजार जैसे क्रिस्पी टिक्की छोले; Recipe