न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Diwali 2021 : बालूशाही के साथ करें मेहमानों का शाही स्वागत #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए बालूशाही बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसके साथ मेहमानों का शाही स्वागत किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 02 Nov 2021 8:30:35

Diwali 2021 : बालूशाही के साथ करें मेहमानों का शाही स्वागत #Recipe

दिवाली के त्यौहार पर कुछ मिठाइयां ऐसी होती हैं जिसे लोग बाजार से लाना पसंद करते हैं जिसमें से एक हैं बालूशाही। लेकिन अगर इसे घर पर बनाया जाए तो कैसा रहे। आज इस कड़ी में हम आपके लिए बालूशाही बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसके साथ मेहमानों का शाही स्वागत किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

मैदा - 1 कप
घी - 1/4 कप
दही - 1 टी स्पून
बेकिंग सोडा - 2 चुटकी
चीनी - 1/2 किलो
इलायची - 1 चुटकी
पानी - आवश्यकता नुसार
ड्राईफ्रूट्स - गार्निशिंग के लिए

balushahi recipe,recipe,recipe in hindi,diwali special recipe

बनाने की विधि

घर में खस्ता बालूशाही बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में घी और पानी डालकर अच्छी तरह से मिला दें। इसके बाद इसमें दो चुटकी बेकिंग सोड़ा डाल दें। इस मिश्रण में 1 टी स्पून दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब मैदा लें और उसे पहले छान लें। उसके बाद इस मिश्रण में मैदा डालकर आटे को अच्छी तरह से गूंथ लें। बीच-बीच में एक-एक चम्मच कर तीन बार और मैदा मिला दें। इसके बाद बढ़िया मुलायम आटा गूंथें और इसके बाद लगभग 10 मिनट के लिए इसे अलग रख दें।

अब चाशनी बनाने के लिए सबसे पहले एक मोटे तले वाली कड़ाही लें और उसमें पानी और चीनी डालकर अच्छी तरह से पकने दें। बीच-बीच में चमचे से चाशनी को चलाते रहें। जब एक उबाल आ जाए तो कड़ाही को गैस से नीचे उतार लें। अब गूंथे हुए आटे के बराबर अनुपात में लोइयां बना लें और उन्हें हल्का सा दबाने के बाद बीच में उंगली से छेद कर दें। इसी तरह एक-एक कर सभी लोइयों की बालूशाही बना लें।

अब एक दूसरा पैन लें और उसमें मीडियम आंच पर तेल को गर्म करें। तेल जब अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो उसमें कच्ची बालूशाही को डालकर फ्राई करें। इस दौरान गैस की फ्लेम मीडियम पर रखें। जब बालूशाही एक तरफ से गोल्डन ब्राउन हो जाए तो उसे पलटकर दूसरी ओर से भी अच्छे से सेंक लें। जब बालूशाही दोनों ओर से अच्छी तरह से फ्राई हो जाए तो उसे निकाले और चाशनी में लगभग 5 मिनट के लिए डुबो कर रख दें। इस दौरान दो-तीन मिनट बाद चाशनी में डूबी बालूशाही को पलट दें। इस तरह दिवाली की स्वीट डिश के लिए आपकी खस्ता बालूशाही तैयार हो चुकी है। अब इसे सर्विग प्लेट में निकाल लें और बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से बालूशाही को गार्निश करें। गेस्ट इस खस्ता बालूशाही को खाकर आपकी तारीफ करने से नहीं चूकेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग