न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डेंगू से बचाव में कारगर पपीते के पत्ते का जूस, ये है तैयार करने का तरीका

एडीस एजिप्टी नामक प्रजाति के मच्छरों के काटने से डेंगू नामक खतरनाक बीमारी फैलती है। जब कोई मच्छर डेंगू बुखार से ग्रस्त किसी रोगी को काटता है, और फिर वही मच्छर जब किसी स्वस्थ व्यक्ति को काट लेता है, तो वायरस स्वस्थ व्यक्ति के खून में पहुंच जाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 31 Oct 2022 4:10:51

डेंगू से बचाव में कारगर पपीते के पत्ते का जूस, ये है तैयार करने का तरीका

एडीस एजिप्टी नामक प्रजाति के मच्छरों के काटने से डेंगू नामक खतरनाक बीमारी फैलती है। जब कोई मच्छर डेंगू बुखार से ग्रस्त किसी रोगी को काटता है, और फिर वही मच्छर जब किसी स्वस्थ व्यक्ति को काट लेता है, तो वायरस स्वस्थ व्यक्ति के खून में पहुंच जाता है। इससे स्वस्थ व्यक्ति को भी डेंगू बुखार हो जाता है। डेंगू वाले मच्छर ज्यादातर साफ-सुथरी जगह पर पाए जाते हैं। डेंगू टाइप-1, टाइप-2, टाइप-3, टाइप-4 के होते हैं। इसे आम भाषा में हड्डी तोड़ बुखार भी कहते हैं क्योंकि इसमें रोगी हड्डी टूटने जैसा दर्द होता है। इस बात का ध्यान रखें कि डेंगू के लक्षण दिखते ही तुरंत जांच और इलाज करवाएं। इसके सबसे ज्यादा मामले अक्टूबर-नवंबर महीने में ही सामने आते हैं। ऐसे में सावधानियां बरतना और खान-पान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

dengue fever remedy,dengue fever,dengue,dengue fever leaf juice for dengue fever,healthy recipe,healthy living,health news in hindi

डेंगू बुखार के लक्षण

- डेंगू वायरस से संक्रमित होने के 3 से 14 दिनों के बाद ही किसी व्यक्ति में लक्षण दिखते हैं। ज्यादातर 4 या 7 दिनों के बाद लक्षण दिखना शुरू हो जाता है।
- डेंगू वायरस के खून में फैलने के एक घंटे में ही संधियों में दर्द शुरू हो जाता है, और व्यक्ति को 104 डिग्री तक बुखार भी आता है।
- ब्लड प्रेशर का तेजी से गिरना और हार्ट रेट का कम होना।
- आंखों का लाल होना और दर्द होना।
- चेहरे पर गुलाबी दाने निकलना डेंगू का सूचक है।
- डेंगू के दूसरे चरण में बढ़ा हुआ शरीर का तापमान कम हो जाता है, और पसीना आने लगता है। इस समय शरीर का तापमान सामान्य होकर रोगी बेहतर महसूस करने लगता है, लेकिन यह एक दिन से ज्यादा नहीं रहता।
- डेंगू के तीसरे चरण में शरीर का तापमान पहले से और अधिक बढ़ने लगता है, और पूरे शरीर पर लाल दाने दिखने लगते हैं।
- भूख ना लगना, सिर दर्द, ठंड लगना, बुखार आना। इन चीजों के साथ डेंगू की शुरुआत होती है।
- यह सभी लक्षण डेंगू के पहले चरण में होते हैं। यह चार दिन तक चल सकते है।

dengue fever remedy,dengue fever,dengue,dengue fever leaf juice for dengue fever,healthy recipe,healthy living,health news in hindi

पपीते के पत्तों का जूस डेंगू बुखार में बहुत लाभदायक होते हैं। तो आइए जानते हैं पपीते के पत्तों का जूस बनाने की तरीका।

सामग्री

4-5 पपीते के पत्ते
6-7 काली मिर्च
6-7 तुलसी के पत्ते
1/4 गिलास पानी
1 कॉटन का कपड़ा

dengue fever remedy,dengue fever,dengue,dengue fever leaf juice for dengue fever,healthy recipe,healthy living,health news in hindi

पपीते के पत्ते का जूस बनाने का तरीका:

- सबसे पहले पपीते के पत्ते को अच्छे से धोकर एक कपड़े से पोंछकर प्लेट में रखें और सभी पत्तों के पीछे से डंठल काट लें।

- डंठल अलग करने के बाद एक प्लेट में पत्तों के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर रख लें। पत्तों को काटने के बाद अब हम इनका जूस बनाएंगे।

- जूस बनाने के लिए एक मिक्सर जार में सभी पत्तों को डाल देंगे। ऊपर से थोड़ी पानी,काली मिर्च और तुलसी की पत्ती भी डाल दें। अब मिक्सर के जार को ठीक से बंद करके पपीते के पत्तों को ग्राइंड कर लें। अब मिश्रण को एक गिलास में निकाल लें।

- इसे बाद हम एक बाउल लेंगे। इसके ऊपर कॉटन के साफ कपड़े की मदद से ग्राइंड किए गए पत्तों के जूस को छान लेंगे। इससे पत्तों का सारा जूस बाउल में आ जाएगा। अब सूखा मिश्रण कपड़े से निकालकर फेंक दें। तैयार है पपीते के पत्तों का जूस।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम