न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दलिया लड्डू : टेस्टी और हेल्दी मीठा खाने का कर रहा है मन तो घर पर ही तैयार कर लें यह शानदार डिश #Recipe

कई दफा हमारी हल्का खाने की इच्छा होती है। ऐसे में सबसे पहले खिचड़ी और दलिया का ख्याल आता है। वैसे आपको बता दें कि दलिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 24 Jul 2025 5:47:45

दलिया लड्डू : टेस्टी और हेल्दी मीठा खाने का कर रहा है मन तो घर पर ही तैयार कर लें यह शानदार डिश #Recipe

कई दफा हमारी हल्का खाने की इच्छा होती है। ऐसे में सबसे पहले खिचड़ी और दलिया का ख्याल आता है। वैसे आपको बता दें कि दलिया से बने लड्डू पेट के लिहाज से हल्के होते हैं। ये भी काफी टेस्टी और हेल्दी होते हैं। ये फाइबर से भरपूर होते हैं और डाइजेशन सुधारने के साथ ही शरीर को पोषक तत्व प्रदान करते हैं। आपने दलिया तो कई बार खाया होगा लेकिन इस बार इसके लड्डू का लुत्फ उठाकर देखें। अगर कभी यह रेसिपी ट्राई नहीं की है तो कोई बात नहीं। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि की मदद से इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं। यह मनमोहक डिश आप आम दिनों के अलावा किसी खास अवसर पर भी बना सकते हैं। जो भी इसे खाएगा वो इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा।

daliya laddu,daliya laddu healthy,daliya laddu tasty,daliya laddu ingredients,daliya laddu recipe,daliya laddu sweet dish,daliya laddu digestive

सामग्री (Ingredients)

गेहूं का दलिया – 2 कप
गुड़ – 1 कप
मावा – 1 कप
काजू – 8-10
बादाम – 8-10
देसी घी – 2-3 टेबल स्पून
इलायची पाउडर – 1/2 टी स्पून
नारियल बूरा – 1 कप

daliya laddu,daliya laddu healthy,daliya laddu tasty,daliya laddu ingredients,daliya laddu recipe,daliya laddu sweet dish,daliya laddu digestive

विधि (Recipe)

- दलिया लड्डू बनाने के लिए गेहूं से दलिया बनवा सकते हैं या फिर बाजार से रेडीमेड दलिया का भी प्रयोग किया जा सकता है।
- दलिया लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में देसी घी डालें और उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब घी पिघल जाए तो उसमें दलिया डाल दें। इसके बाद गैस धीमी करें और करछी की मदद से चलाते हुए दलिया को सेकें।
- कुछ देर बाद जब दलिया में से भीनी खुशबू आने लगे और दलिया का रंग गोल्डन ब्राउन हो जाए तो गैस बंद कर दें।
- भुनी दलिया को एक बर्तन में निकाल दें और दोबारा कड़ाही को गरम करें। इस बीच गुड़ को लेकर पहले उसे दरदरा कूट लें। इसके बाद कड़ाही में डालकर पकाएं।
- कुछ देर बाद जब गुड़ पिघलने लग जाए तो उसमें मावा और नारियल का बूरा डालकर मिक्स करें और करछी से चलाते हुए भूनें।
- इसके पहले काजू और बादाम के बारीक-बारीक टुकड़े काट लें। इन्हें भी कड़ाही में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- सारा मिश्रण जब अच्छी तरह से भुन जाए तो गैस बंद कर दें और उसे एक बर्तन में निकाल लें।
- अब मिश्रण में भुना हुआ दलिया डालें और दोनों हाथों की मदद से अच्छी तरह से सभी सामग्रियों को मसल लें।
- इसके बाद तैयार मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा कर हाथों में लेते जाएं और उनसे गोल-गोल लड्डू बांधकर एक प्लेट में रखें।
- इसी तरह सारे मिश्रण से दलिया लड्डू तैयार कर लें। कुछ देर बाद लड्डू सैट होकर खाने के लिए तैयार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह