न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कॉर्न चाट : बिजी शेड्यूल के बीच भी बनाई जा सकती है यह डिश, ब्रेकफास्ट के लिए रहेगी बिल्कुल सही चोइस #Recipe

बारिश के मौसम में लोगों को स्वीट कॉर्न खाने में खूब मजा आता है। फाइबर रिच मक्का टेस्टी होने के साथ ही काफी हेल्दी भी होता है। आज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 27 Jun 2025 4:41:04

कॉर्न चाट : बिजी शेड्यूल के बीच भी बनाई जा सकती है यह डिश, ब्रेकफास्ट के लिए रहेगी बिल्कुल सही चोइस #Recipe

बारिश के मौसम में लोगों को स्वीट कॉर्न खाने में खूब मजा आता है। फाइबर रिच मक्का टेस्टी होने के साथ ही काफी हेल्दी भी होता है। आज हम बात कर रहे हैं स्वीट कॉर्न की चाट की। यह नाश्ते के लिए एक परफेक्ट रेसिपी होती है। आप अगर भुट्टे खाना पसंद करते हैं और सेहत को लेकर भी अलर्ट रहते हैं तो दिन की शुरुआत इस डिश से कर सकते हैं। खास बात ये है कि बड़ों के साथ बच्चे भी इसके लिए ना नहीं कह पाएंगे। इसे टिफिन बॉक्स में भी रखा जा सकता है। इसे बनाना भी काफी आसान है। सुबह के बिजी शेड्यूल के बीच भी इसे बिना किसी परेशानी के तैयार किया जा सकता है। आपने अगर कभी इसे ट्राई नहीं किया है तो घबराने की कोई बात नहीं है। आप हमारी बताई विधि की मदद लेकर सबके लिए बनाएं यह शानदार चटपटी डिश।

corn chaat,corn chaat tasty,corn chaat delicious,corn chaat ingredients,corn chaat recipe,corn chaat breakfast,corn chaat healthy,corn chaat rainy season

सामग्री (Ingredients)

स्वीट कॉर्न दाने – 2 कप
मक्खन – 1 टी स्पून
जीरा पाउडर – 1/4 टी स्पून
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
चाट मसाला – 1 टी स्पून
नींबू – 1
नमक – स्वादानुसार

corn chaat,corn chaat tasty,corn chaat delicious,corn chaat ingredients,corn chaat recipe,corn chaat breakfast,corn chaat healthy,corn chaat rainy season

विधि (Recipe)

- सबसे पहले स्वीट कॉर्न लें और उसके सारे दाने निकालकर एक बड़ी बाउल में जमा कर लें।
- अब एक बर्तन में पानी डालें और उसे गरम करें। अब इस पानी में कॉर्न डालें और उसे उबाल लें।
- जब कॉर्न नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें और दाने छन्नी की मदद से निकालकर एक बर्तन में अलग रख दें।
- अब एक कड़ाही में 1 चम्मच मक्खन डालकर मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब मक्खन पिघल जाए तो उसमें उबले हुए कॉर्न डालें और मीडियम आंच पर ही 2 मिनट तक चलाते हुए भून लें।
- जब भुट्टे के दानों में से खुशबू आनी शुरू हो जाए तो गैस बंद कर दें और सिके हुए दाने एक कटोरी में निकाल लें।
- इसके बाद उन्हें ठंडा होने दें। जब दाने ठंडे हो जाएं तो उनमें लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं।
- इसके बाद स्वादानुसार नमक और नींबू का रस निचोड़कर दानों में डालें और मिक्स करें।
- अच्छे से मिलाने के बाद टेस्टी मसालेदार कॉर्न चाट बनकर तैयार है। इसे गरमागम सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज