न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजमा रोल : दिन की हेल्दी शुरुआत करने के लिए इस पर करें विचार, बच्चों की तो बन जाएगी फेवरेट डिश #Recipe

राजमा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे नाश्ते के लिए एक बेहतरीन फूड माना जाता है। दिल्ली और आस-पास के इलाकों में राजमा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 14 May 2025 4:46:31

राजमा रोल : दिन की हेल्दी शुरुआत करने के लिए इस पर करें विचार, बच्चों की तो बन जाएगी फेवरेट डिश #Recipe

राजमा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे नाश्ते के लिए एक बेहतरीन फूड माना जाता है। दिल्ली और आस-पास के इलाकों में राजमा काफी पसंद किया जाता है। फिलहाल हम आपको राजमा से तैयार होने वाले रोल के बारे में बताने जा रहे हैं। यह डिश न सिर्फ स्वाद से परिपूर्ण होती है बल्कि ये शरीर के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। आपको भी अगर राजमा खाना भाता है और दिन की हेल्दी शुरुआत करना चाहते हैं तो इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं। राजमा खाने से वजन तो कंट्रोल होता ही है, साथ ही इससे हड्डियां मजबूत होकर दिनभर ऊर्जा बनी रहती है। इसे बनाना काफी आसान है। एक बार चखने के बाद ये बच्चों की फेवरेट डिश में से एक बन जाएगी। इसे टिफिन में भी रख सकते हैं या दोपहर में स्नैक्स के तौर पर भी सर्व किया जा सकता है।

rajma roll,rajma roll children,rajma roll breakfast,rajma roll snacks,rajma roll tasty,rajma roll healthy,rajma roll delicious,rajma roll favorite,rajma roll ingredients,rajma roll recipe

सामग्री (Ingredients)

गेहूं आटा – 2 कप
राजमा उबले – 1 कप
पत्तागोभी कटी – 1 कप
खीरा कद्दूकस – 1
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
प्याज कद्दूकस – 1
टमाटर कटा – 1
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
दही फेंटा हुआ – 1/2 कप
जीरा पाउडर – 1 टी स्पून
टोमेटो सॉस – 2-3 टी स्पून
हरा धनिया – 2 टेबल स्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

rajma roll,rajma roll children,rajma roll breakfast,rajma roll snacks,rajma roll tasty,rajma roll healthy,rajma roll delicious,rajma roll favorite,rajma roll ingredients,rajma roll recipe

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में आटा छान लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा तेल और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथ लें। इस बीच राजमा को कुकर में डालकर 4-5 सीटियां आने तक उबाल लें।
- इसके बाद कुकर से राजमा निकालकर एक बर्तन में डाल दें और उसे चम्मच की मदद से दबा-दबाकर मैश कर लें।
- अब आटे को लेकर उसकी लोइयां बनाएं और एक-एक रोटी लेकर बेलें और उसे तवे पर हल्का सेककर उतार लें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। इसके बाद प्याज, टमाटर, हल्दी, जीरा आदि मसाले डालकर तब तक फ्राई करें जब तक कि प्याज और टमाटर नरम न हो जाए।
- अब इसमें मैश किया हुआ राजमा डालें और करछी की मदद से सभी चीजों को अच्छी तरह से आपस में मिक्स कर दें।
- फिर टमाटर सॉस, नमक और थोड़ा सा पानी डालकर इसे पकने दें। अब दही की ड्रेसिंग बनाने के लिए एक बाउल में दही फेंट लें।
- इसके बाद इसमें बारीक लंबी कटी पत्ता गोभी, कसा हुआ खीरा और नमक डालकर मिक्स कर दें।
- अब रोल बनाने के लिए पहले रोटी लेकर तवे पर फिर से गरम करें और उसके बाद उसे प्लेट में उतार लें।
- इसके ऊपर टमाटर सॉस और गार्लिक चटनी लगाएं। इसके बाद राजमा स्टफिंग लगाकर ऊपर दही से तैयार की गई ड्रेसिंग को चारों ओर फैला दें।
- अब रोटी का रोल बना लें। इसी तरह सारी रोटियों से राजमा रोल बना लें। राजमा रोल बनकर तैयार हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज