न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खुशी का कोई भी मौका हो, केक की रहती है खास डिमांड! ऐसे करें घर में ही तैयार...

पिछले कुछ सालों में नजर आया है कि अधिकतर लोग खुशी का कोई भी मौका आने पर केक खाना और खिलाना पसंद करते हैं। बच्चों ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 11 Jun 2021 6:18:48

खुशी का कोई भी मौका हो, केक की रहती है खास डिमांड! ऐसे करें घर में ही तैयार...

पिछले कुछ सालों में नजर आया है कि अधिकतर लोग खुशी का कोई भी मौका आने पर केक खाना और खिलाना पसंद करते हैं। बच्चों को तो यह विशेष रूप से लुभाता है। यूं तो केक बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाता है, लेकिन इसे थोड़ी सी मेहनत कर घर में भी तैयार किया जा सकता है। आज हम आपको घर में केक तैयार करने की रेसिपी बताएंगे।

cake recipe,cake,oreo biscuit,Chocolate,sugar,milk,salt,oil,ingredients,homemade cake,functions,recipe in hindi

केक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

- ओरियो बिस्किट (Oreo Biscuit) – 3 packet

- चीनी (Sugar) – 2 tsp

- दूध (Milk) – एक कप (200ml)

- ईनो ( Eno) – 1

- नमक (बेक करने के लिए) Salt for baking – 300 gm

- तेल (Oil) – 2 tsp

- (बटर पेपर या सूखा मैदा ले सकते हैं) Butter paper – size according mold or maida

- डेरी मिल्क चॉकलेट (Dairy Milk chocolate) – 10-10 रुपए के दो पीस

cake recipe,cake,oreo biscuit,Chocolate,sugar,milk,salt,oil,ingredients,homemade cake,functions,recipe in hindi

केक बनाने की विधि

- ओरियो बिस्किट केक बनाने के लिए सबसे पहले हम बिस्किट के पैकेट को खोलकर एक प्लेट में रख लेंगे और प्रत्येक बिस्किट से सफेद क्रीम को किसी चाकू की सहायता से या चम्मच की सहायता से हटा देंगे।

- अब हम सभी बिस्किट को एक मिक्सर जार में तोड़कर और 2 छोटी चम्मच चीनी डालकर पीसकर पाउडर बना लेंगे। आप चाहें तो बिस्किट को क्रीम के साथ भी पीस सकते हैं लेकिन बिना क्रीम के पीसने से एकदम बारीक पीसेंगे। पीसने के बाद बिस्किट के पाउडर को एक बड़े से कटोरे में निकाल लेंगे।

- बिस्किट को हम कुकर में बेक कर रहे हैं तो सबसे पहले हम कुकर को गैस पर रख देंगे और उसमें 300 ग्राम नमक डाल देंगे या एक कप नमक।

- नमक डालने के बाद उसको एक चम्मच की सहायता से फैला देंगे। हमने यहां पर पहले से प्रयोग किया हुआ नमक लिया है।

- कुकर के अंदर हम केक स्टैंड लगा देंगे अगर आपके पास केक वाला स्टैंड नहीं है तो आप कोई सा भी छोटा बर्तन भी रख सकते हैं जिस पर हम केक रखकर बेक कर सके।

- स्टैंड जब सेट हो जाए तो हम कुकर को बंद करके गर्म करने के लिए रख देते हैं। ध्यान रहे हमें कुकर के ऊपर कुकर की सीटी नहीं लगाना है और गैस की आंच को भी हमें धीमी रखना है।

- स्टैंड जब सेट हो जाए तो हम कुकर को बंद करके गर्म करने के लिए रख देते हैं। ध्यान रहे हमें कुकर के ऊपर कुकर की सीटी नहीं लगाना है और गैस की आंच को भी हमें धीमी रखना है।

- अब इसके बाद जब तक कुकर गरम हो रहा है तब तक हम केक का बैटर तैयार कर लेते हैं। यहां पर हमने केक बेक करने के लिए केक मोल्ड लिया है अगर आपके पास केक मोल्ड नहीं है तो आप किसी छोटे पतीला में भी केक को बना सकते हैं।

- तो सबसे पहले हम केक मोल्ड में एक छोटा चम्मच किसी ब्रश की सहायता से चारों तरफ तेल लगा देंगे। तेल लगाने से केक मोल्ड में चिपकेंगे नहीं और बहुत ही आसानी से निकल जाएंगे उसके बाद हम एक बटर पेपर सेट कर देंगे। अगर आपके पास बटर पेपर नहीं है तो आप सूखा मैदा का भी प्रयोग कर सकते हैं।

cake recipe,cake,oreo biscuit,Chocolate,sugar,milk,salt,oil,ingredients,homemade cake,functions,recipe in hindi

- अब इसके बाद हम केक का बैटर तैयार करेंगे। अब हम बिस्किट के पाउडर में एक कप दूध धीरे-धीरे मिलाकर बैटर तैयार करेंगे। ध्यान रहे कि बैटर में दूध को एक साथ नहीं डालना है। धीरे-धीरे डालकर मिलाएंगे, एक साथ दूध डालने से ढोके बन जाएंगे।

- दूध को जब अच्छी तरीके से मिला लेंगे उसमें हम ईनों का एक छोटा पैकेट डाल देंगे। अगर ईनो नहीं है तो आप बेकिंग सोडा का भी प्रयोग कर सकते हैं।

- बैटर जब अच्छी तरीके से तैयार हो जाए तब इसे हम मोल्ड में ट्रांसफर कर देंगे और मोल्ड को थोड़ा थपथपा देंगे जिससे कि उसमें कोई बबल न रहे।

- अब यहां पर कुकर भी अच्छी तरीके से गरम हो चुका है। मोल्ड को हम धीरे से कुकर में रख देंगे और इसे मध्यम आंच पर 30 मिनट के लिए बिना सिटी के बेक करेंगे।

- 30 मिनट के बाद हम केक को किसी चम्मच या लकड़ी की सीक से केक करेंगे अगर सीक साफ निकलती है तो समझ लीजिए कि केक बेक हो चुका है। अगर साफ नहीं निकलता है तो 2 से 3 मिनट के लिए और बेक करेंगे।

cake recipe,cake,oreo biscuit,Chocolate,sugar,milk,salt,oil,ingredients,homemade cake,functions,recipe in hindi

- यहां पर 30 मिनट में हमारे केक बेक हो चुके हैं अब हम केक को कुकर से बाहर निकाल लेते हैं और इसे रख देते हैं ठंडा होने के लिए, ठंडा होने के बाद ही हम केक को बाहर निकालेंगे।

- केक को सजाने के लिए हमने यहां दो डेरी मिल्क ली है। सबसे पहले हम चॉकलेट के दोनों पैकेट को एक बाउल में निकाल लेंगे और थोड़ा सा दूध डालकर अच्छे तरीके से मिला लेंगे उसको तब तक मिलाते रहेंगे जब तक कि वह एक पतला बैटर ना बन जाए।

- यहां पर केक भी अच्छे तरीके से ठंडा हो गया है। मोल्ड के चारों तरफ चाकू लगाकर आराम से केक को एक प्लेट में बाहर निकालेंगे।

- केक को सजाने के लिए चॉकलेट के बैटर को एक चम्मच की सहायता से चारों तरफ केक के ऊपर फैला देंगे या कोट कर देंगे।

- उसके बाद थोड़ा सा कलरफुल जेम्स चॉकलेट से सजा देंगे तो इस तरीके से चॉकलेट स्पंजी केक बनकर तैयार है। आप यकीन नहीं मानेंगे कि यह चॉकलेटी केक कितना स्पंजी बना है। आप एक बार घर पर जरूर ट्राई करें आपको जरूर पसंद आएगा।

सुझाव

- ध्यान रहे बिस्किट के पाउडर में दूध को एक साथ नहीं मिलाना है, धीरे-धीरे करके मिलाना है।

- कुकर की ऊपर की सीटी को निकालना ना भूलें। बिना सीटी के ही केक को बेक करना है।

- अगर आप इसे ओवन में बेक कर रहे हैं तो 180 C और 25 से 35 मिनट के लिए बेक करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स