न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों को नाश्ते में बनाकर खिलाए क्रिस्पी ब्रेड रोल, झूम उठेगा उनका मन #Recipe

हर घर में सुबह के वक्त अक्सर ये सवाल खड़ा रहता है कि आखिर ब्रेकफास्ट में क्या बनाया जाए जो सभी को पसंद आए, खासतौर पर बच्चे नाश्ता बिना किसी परेशानी के चाव लेकर खाएं। ऐसे में अगर बच्चों के सामने क्रिस्पी ब्रेड रोल परोस दिया तो वे खुशी से झूम उठते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Jun 2022 8:43:11

बच्चों को नाश्ते में बनाकर खिलाए क्रिस्पी ब्रेड रोल, झूम उठेगा उनका मन #Recipe

हर घर में सुबह के वक्त अक्सर ये सवाल खड़ा रहता है कि आखिर ब्रेकफास्ट में क्या बनाया जाए जो सभी को पसंद आए, खासतौर पर बच्चे नाश्ता बिना किसी परेशानी के चाव लेकर खाएं। ऐसे में अगर बच्चों के सामने क्रिस्पी ब्रेड रोल परोस दिया तो वे खुशी से झूम उठते हैं। ब्रेड और आलू से मिलकर तैयार होने वाली ये फूड डिश बच्चों के बीच में काफी लोकप्रिय हैं। आज हम आपके लिए क्रिस्पी ब्रेड रोल की रेसिपी लेकर आए है जिसकी मदद से आप बड़ी आसानी से इसे घर पर बना सकते हैं...

breakfast recipe,bread recipe,bread roll recipe,bread roll recipe in hindi,recipe in hindi

सामग्री

ब्रेड स्लाइस - 6
पनीर कद्दूकस - 3 चम्मच
आलू उबले - 3
प्याज बारीक कटा - 1
स्वीट कॉर्न - 3 चम्मच
मटर - 3 टेबलस्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 टी स्पून
हरी मिर्च कटी - 2
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
हल्दी - 1/4 टी स्पून
अमचूर - 1/2 टी स्पून
हरा धनिया कटा - 2 चम्मच
तेल जरूरत के मुताबिक
नमक स्वादानुसार

breakfast recipe,bread recipe,bread roll recipe,bread roll recipe in hindi,recipe in hindi

बनाने का तरीका

- ब्रेड रोल बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लें। उन्हें एक बर्तन में मैश कर लें।
- अब प्याज के बारीक टुकड़े काट लें और पनीर को कद्दूकस कर लें।
- इसके बाद एक कड़ाही में 3 टी स्पून तेल डालकर उसे गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें बारीक कटे प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। अब इसमें अदरक-लहसन का पेस्ट और कटी हरी मिर्च डालकर भूनें।
- अब प्याज के मिश्रण में स्वीट कॉर्न और मटर डालकर पकाएं। अब इस मिश्रण में पहले से मैश कर रखे आलू डालकर करछी की मदद से मिक्स कर दें।
- फिर इस मिश्रण में मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर और स्वादानुसार नमक मिला लें।
- अब स्टफिंग में कटा हरा धनिया मिलाकर गैस बंद कर दें और मिश्रण ठंडा होने दें।
- अब ब्रेड स्लाइस लें और उसे किनारों से चारों ओर से काट लें।
- अब ब्रेड स्लाइस को पानी में एक सेकंड के लिए भिगोएं और फिर बाहर निकालकर पानी निचोड़ लें।
- अब स्टफिंग लेकर उसे ब्रेड पर बेलनाकर रखें फिर दोनों हाथों की मदद से इसे रोल कर लें।
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे गर्म करें।
- जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें ब्रेड रोल डालकर सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें।
- इसके बाद एक प्लेट में अलग निकाल लें। इसी तरह सारे ब्रेड रोल तैयार कर लें।
- नाश्ते में इन्हें टमाटर कैचअप के साथ परोसें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब