न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रेड डोसा : चावल के आटे या रवा से बने डोसा की जगह एक बार इस डिश को भी आजमाकर देखें #Recipe

बहुत से लोग साउथ इंडियन व्यंजन के दीवाने होते हैं। वे इन्हें विशेष रूप से पसंद करते हैं। डोसा भी एक ऐसी डिश है जो सबका दिल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 17 Mar 2025 4:34:10

ब्रेड डोसा : चावल के आटे या रवा से बने डोसा की जगह एक बार इस डिश को भी आजमाकर देखें #Recipe

बहुत से लोग साउथ इंडियन व्यंजन के दीवाने होते हैं। वे इन्हें विशेष रूप से पसंद करते हैं। डोसा भी एक ऐसी डिश है जो सबका दिल चुरा लेती है। यह एक हेल्दी रेसिपी है जिसे अक्सर नाश्ते में सांभर और नारियल की चटनी के साथ परोसा जाता है। आपने चावल के आटे या रवा (सूजी) से बने डोसा का स्वाद तो चखा होगा लेकिन आज आपको बताने जा रहे हैं ब्रेड से बने डोसा की टेस्टी रेसिपी। आप भी अगर नाश्ते या शाम की भूख को मिटाने के लिए ऑप्शन ढ़ूंढ रहे हैं तो इस डिश को ट्राई करें। यह हल्की-फुल्की डिश झटपट तैयार हो जाती है। आप हमारे द्वारा बताई गई रेसिपी को फॉलो करें, जिससे आपको जरा भी जोर नहीं आएगा।

ब्रेड डोसा : चावल के आटे या रवा से बने डोसा की जगह एक बार इस डिश को भी आजमाकर देखें #Recipe

सामग्री (Ingredients)

8-9 ब्रेड स्लाइस
एक चौथाई कप चावल का आटा
2 बड़े चम्मच बेसन
एक चौथाई कप दही
आवश्यकतानुसार नमक
1-1.25 कप पानी
आधा छोटा चम्मच फ्रूट सॉल्ट/ईनो/छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
आवश्यकतानुसार तेल

तड़के के लिए

1 छोटा चम्मच तेल
एक चौथाई छोटा चम्मच राई
आधा छोटा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच कटा हुआ करी पत्ता
एक चुटकी हींग

ब्रेड डोसा : चावल के आटे या रवा से बने डोसा की जगह एक बार इस डिश को भी आजमाकर देखें #Recipe

विधि (Recipe)

- सबसे पहले ब्रेड स्लाइस तोड़कर उन्हें ग्राइंडर जार में डालकर उसके ब्रेडक्रंब बना लें। अब इसमें चावल का आटा, बेसन, दही और पानी डालकर स्मूद बैटर बना लें।
- अब इस बैटर को बाउल में निकाल लें। ध्यान रखें इसकी कंसिस्टेंसी डोसा बैटर की तरह होनी चाहिए। अब इमसें थोड़ा सा नमक डालें।
- आप चाहें तो बैटर में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च या कुटी हुई काली मिर्च भी डाल सकते हैं। अब ब्रेड डोसा बैटर के लिए तड़का तैयार करें।
- इसके लिए एक पैन में 1 टी स्पून तेल गरम करें और उसमें टी स्पून राई डालकर चटकने दें। इसके बाद इसमें आधा चम्मच जीरा डालकर कुछ सैकंड के लिए भूनें।
- अंत में कटा हुआ करी पत्ता और एक चुटकी हींग डालें। इसे अच्छी तरह मिक्स करके फिर तड़के को डोसे के घोल में डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- बैटर पर 1/2 टी स्पून फ्रूट सॉल्ट या ईनो डालकर मिक्स कर लें। अब एक तवा गरम करें। आंच धीमी रखें और फिर एक करछी की मदद से घोल लें।
- बैटर को धीरे से गोल-गोल आकार में फैलाएं। धीमी आंच पर डोसा फैलाएं। डोसे को धीमी से मध्यम आंच पर पकाएं।
- ये ब्रेड डोसे नियमित डोसे की तुलना में पकने में ज्यादा समय लेते हैं। जब ऊपर वाला भाग पक जाए तो डोसे पर थोड़ा सा तेल लगाकर पलटें और फिर दूसरी तरफ से पकाएं।
- ब्रेड डोसा को मोड़कर नारियल की चटनी और सांभर के साथ परोसें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
'बीजेपी लोकतंत्र नहीं, किम जोंग उन मॉडल पर काम कर रही है', रेवंत रेड्डी ने  राज्यसभा चुनाव को लेकर लगाए गंभीर आरोप
'बीजेपी लोकतंत्र नहीं, किम जोंग उन मॉडल पर काम कर रही है', रेवंत रेड्डी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर लगाए गंभीर आरोप
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज