न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भुजिया कुंदरू : कुछ अलग खाने का कर रहा है मन तो इस लजीज डिश पर किया जा सकता है विचार #Recipe

कई दफा ऐसा होता है कि रोज-रोज एक जैसा खाना खाकर बोरियत महसूस होने लगती है। तब लगता है कि कुछ लीक से हटकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 19 Jun 2025 4:50:57

भुजिया कुंदरू : कुछ अलग खाने का कर रहा है मन तो इस लजीज डिश पर किया जा सकता है विचार #Recipe

कई दफा ऐसा होता है कि रोज-रोज एक जैसा खाना खाकर बोरियत महसूस होने लगती है। तब लगता है कि कुछ लीक से हटकर मिल जाए। आज हम आपको एक ऐसी ही सब्जी भुजिया कुंदरू की रेसिपी बताएंगे। कुंदरू को घरों में कई तरह से बनाकर खाया जाता है। भुजिया कुंदरू को छोटे से लेकर बड़े तक खूब पसंद करते हैं। इसे खाकर सबका मन तृप्त हो जाएगा। कुंदरू का जायका हल्का खट्टा होता है। ऐसे में जब कम मसाले के साथ इसकी भुजिया को तैयार किया जाता है तो इसका स्वाद काफी लजीज हो जाता है। यह टेस्टी सब्जी लंच हो या डिनर दोनों के लिए बेहतर ऑप्शन है। इसको आप घर आए मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं। यह बेहद कम समय में बनकर तैयार हो जाती है। हमारे द्वारा बताई गई रेसिपी की मदद से इसे आसानी से बना पाएंगे। इस सब्जी को पूड़ी, पराठा या फिर रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।

bhujia kundru,bhujia kundru recipe,bhujia kundru ingredients,bhujia kundru tasty,bhujia kundru delicious,bhujia kundru sabji,bhujia kundru guest

सामग्री (Ingredients)

कुंदरू - 300 ग्राम
हींग - 1-2 चुटकी
कलौंजी - 1/2 टी स्पून
जीरा - 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर - 2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
हल्दी पाउडर - 1/2 टी स्पून
अमचूर पाउडर - 1/2 टी स्पून
तेल - अंदाजानुसार (2 टेबल स्पून)
नमक - स्वादानुसार

bhujia kundru,bhujia kundru recipe,bhujia kundru ingredients,bhujia kundru tasty,bhujia kundru delicious,bhujia kundru sabji,bhujia kundru guest

विधि (Recipe)

- सबसे पहले कुंदरू को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद इनको पानी से निकालकर एक साफ बर्तन में रख लें।
- अब इसके किनारे को काटकर बीच से चीरा लगाकर 4 टुकड़ों में काट लें। इसी तरह सभी कुंदरू को टुकड़ों में काट लें।
- अब एक कड़ाही लें, जिसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम होने के लिए गैस पर रख दें। तेल जब गरम हो जाए तो सबसे पहले उसमें जीरा एड कर दें।
- जीरा के तड़कने पर उसमें कलौंजी और हींग भी डाल दें। इसके बाद इन तीनों चीजों के मिश्रण को कड़ाही में करछी की मदद से कुछ समय तक भूनें।
- मिश्रण का रंग बदलने पर इसमें कटे हुए कुंदरू डाल दें। अब इनको भी मिश्रण के साथ करीब 1 से 2 मिनट तक भूनें।
- अब इसमें लाल मिर्च, धनिया पाउडर डालकर कुंदरू को अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद हल्दी और नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिला लें।
- अब गैस की आंच को तेज करके भुजिया को करछी की मदद से चलाते हुए कुछ देर तक पकाएं। सब्जी लगभग पकने पर इसके बाद गैस की आंच धीमी कर दें।
- इसके बाद कड़ाही को ढककर करीब 15 मिनट तक भुजिया को पकने के लिए छोड़ दें। कुंदरू जब पककर नरम हो जाएं तो उसमें ऊपर से अमचूर मिक्स कर दें।
- इसके बाद इसे लगभग 2 मिनट तक भूनें और उसके बाद गैस को बंद कर दें। इसके बाद आप कड़ाही को उतार लें। तैयार है सब्जी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज