न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरवां लौकी : एक जैसी सब्जियां खा-खाकर हो गए हैं बोर तो इस बार आजमाकर देखें यह टेस्टी डिश #Recipe

लौकी एक ऐसी सब्जी है जो हर मौसम में उपलब्ध रहती है। इससे कई डिश तैयार की जा सकती है। आज हम आपको भरवां लौकी की रेसिपी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 15 Feb 2025 4:36:45

भरवां लौकी : एक जैसी सब्जियां खा-खाकर हो गए हैं बोर तो इस बार आजमाकर देखें यह टेस्टी डिश #Recipe

लौकी एक ऐसी सब्जी है जो हर मौसम में उपलब्ध रहती है। इससे कई डिश तैयार की जा सकती है। आज हम आपको भरवां लौकी की रेसिपी बताएंगे। घरों में अक्सर भरवां आलू और बैंगन बनाए जाते हैं लेकिन इस डिश से भी खाने का जायका बढ़ा सकते हैं। जो लोग लौकी की सिंपल सब्जी से दूरी बनाकर रखते हैं, वे भी इसे चाव से खा लेते हैं। यह एक ऐसी सब्जी है जिसे लंच या डिनर कभी भी बनाकर खाया जा सकता है। यह स्वाद के साथ ही पौष्टिकता भी लिए होती है। आप अगर एक जैसी सब्जियों को खा-खाकर बोर हो गए हैं तो भरवां लौकी को ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए प्याज-टमाटर के पेस्ट के साथ ही चना दाल का भी इस्तेमाल किया जाता है। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि की मदद से इसे आसानी से बना सकते हैं।

bharwa lauki,bharwa lauki tasty,bharwa lauki healthy,bharwa lauki delicious,bharwa lauki winter,bharwa lauki ingredients,bharwa lauki recipe,bharwa lauki sabji

सामग्री (Ingredients)

लौकी (पतली) - 1
प्याज – 2
टमाटर – 1
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टेबल स्पून
चना दाल – 1/2 कप
राई – 1 टी स्पून
हल्दी – 3/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
सौंफ पाउडर – 1/2 टी स्पून
अमचूर – 2 टी स्पून
गरम मसाला – 1 टी स्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

bharwa lauki,bharwa lauki tasty,bharwa lauki healthy,bharwa lauki delicious,bharwa lauki winter,bharwa lauki ingredients,bharwa lauki recipe,bharwa lauki sabji

विधि (Recipe)

- सबसे पहले लौकी को छीलें और डेढ़ इंच लंबाई के बराबर-बराबर टुकड़े काट लें। अब प्याज और टमाटर को काटकर उनका अलग-अलग पेस्ट तैयार कर बाउल्स में रख दें।
- इसके बाद रातभर भिगोई हुई चना दाल लें और उसे मिक्सर की मदद से दरदरा पीसकर पेस्ट बना लें। कड़ाही में 1 टेबल स्पून तेल डालकर दाल के पेस्ट को भून लें और बर्तन में निकाल लें।
- अब कड़ाही में 1 टेबल स्पून तेल और डालें और गरम होने के बाद उसमें राई डाल दें।
- जब राई चटकने लगे तो इसमें प्याज का पेस्ट, टमाटर का पेस्ट और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें और चलाते हुए लगभग 5 मिनट तक पकाएं।
- इस बीच कुछ देर बाद इसमें चना दाल का पेस्ट भी डाल दें और सभी को एकसाथ पकने दें। अब पेस्ट के मिश्रण में हल्दी व नमक डालें और 2 से 3 मिनट तक और पकाएं।
- इसके बाद इसमें सौंफ पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर दें। जब पेस्ट में से तेल अलग हो जाए तो गरम मसाला और अमचूर डालकर मिलाएं।
- इसके बाद गैस बंद कर दें। जब पेस्ट ठंडा हो जाए तो लौकी के टुकड़ों को बीच में से काटें और उसमें पेस्ट भर दें।
- अब कड़ाही में एक बार फिर थोड़ा सा तेल डालें और गरम करें। तेल जब गरम हो जाए तो उसमें भरवां लौकी डालें और उन्हें ढककर पकने दें।
- धीमी आंच पर सब्जी को लगभग 10 मिनट तक पकाएं। जब लौकी अच्छे से नरम हो जाए तो गैस बंद कर दें। तैयार है भरवां लौकी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज