न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेसन अप्पे : होते हैं हल्के-फुल्के, स्नैक्स के रूप में है बिल्कुल सही चोइस, बच्चे-बड़े सबके मनभावन #Recipe

साउथ इंडियन फूड डिश अप्पे की लोकप्रियता देखते ही बनती है। आम तौर पर अप्पे सूजी (रवा) से तैयार किए जाते हैं, लेकिन बेसन से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 19 Jun 2024 4:08:39

बेसन अप्पे : होते हैं हल्के-फुल्के, स्नैक्स के रूप में है बिल्कुल सही चोइस, बच्चे-बड़े सबके मनभावन #Recipe

साउथ इंडियन फूड डिश अप्पे की लोकप्रियता देखते ही बनती है। आम तौर पर अप्पे सूजी (रवा) से तैयार किए जाते हैं, लेकिन बेसन से भी अप्पे बनाए जा सकते हैं। इनका स्वाद लाजवाब होता है। कई बार लंच लेने के बाद भी दिन के समय एकदम से भूख लगने लग जाती है। ऐसे में हमारी कुछ ऐसी डिश खाने की इच्छा होती है जो टेस्टी होने के साथ ही पेट के लिए हैवी भी न हो। इस स्थिति में बेसन के अप्पे बढ़िया चोइस हो सकती है। बड़े तो बड़े बच्चों को भी ये काफी पसंद आते हैं। इन्हें बनाने में ज्यादा समय खर्च नहीं होता और बनाना भी आसान है। आज हम आपको इसकी रेसिपी बता रहे हैं, जिसे अपनाकर आप घर पर ही इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

besan appe,besan appe ingredients,besan appe recipe,besan appe tasty,besan appe delicious,besan appe snacks,besan appe children,appe,besan appe hungry

सामग्री (Ingredients)

बेसन – 1 कप
राई – 1 टी स्पून
अदरक-हरी मिर्च पेस्ट – 1 टी स्पून
कढ़ी पत्ते – 7-8
नींबू रस – 1/4 टी स्पून
इनो पाउडर – 1 टी स्पून
तेल - आवश्यकतानुसार
नमक – स्वादानुसार

besan appe,besan appe ingredients,besan appe recipe,besan appe tasty,besan appe delicious,besan appe snacks,besan appe children,appe,besan appe hungry

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक बर्तन में बेसन डाल लें। अब बेसन में 2 चम्मच तेल, अदरक-मिर्ची का पेस्ट, नींबू का रस और नमक डालकर सभी को मिक्स कर लें।
- अब इसमें पानी डालकर घोल तैयार करें। ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला और न ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए।
- जब घोल तैयार हो जाए तो उसे 15 मिनट के लिए अलग रख दें। इसके बाद घोल में इनो पाउडर डालकर मिला दें।
- अब अप्पे तैयार करने का पैन लें और उसके हर खाने में 2-3 बूंद तेल डालकर फैला दें।
- अब राई और कढ़ी पत्ता लें और उसे थोड़े से तेल में फ्राई कर लें। इन्हें अप्पे के हर कप में थोड़ा-थोड़ा डाल दें।
- इसके बाद ऊपर से बेसन का घोल अप्पे के कपों में भर दें। फिर इन्हें सेंकने के लिए रख दें।
- लगभग 5 मिनट तक अप्पों को सिकने दें। इस दौरान अप्पों को पलटते रहें, जिससे वे दोनों ओर से अच्छे से सिक जाएं।
- अब सिके हुए अप्पों को एक प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सारे घोल से अप्पे तैयार कर लें। तैयार है बेसन के अप्पे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें

पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त

जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार

दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची

जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह

रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'

बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी

iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें

Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री

रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च

आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'

विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल

Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर

जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम