Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बनारसी दम आलू : नई और अलग डिश के रूप में है सुपरहिट, सबके मुंह से निकलेगी सिर्फ तारीफ #Recipe

आलू की बेशुमार डिश होती है। आलू की सब्जी एक कॉमन रेसिपी है जो लगभग हर घर में ही बनाकर खाई जाती है। इसकी वैराइटी की भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 30 Sep 2025 5:33:23

बनारसी दम आलू : नई और अलग डिश के रूप में है सुपरहिट, सबके मुंह से निकलेगी सिर्फ तारीफ #Recipe

आलू की बेशुमार डिश होती है। आलू की सब्जी एक कॉमन रेसिपी है जो लगभग हर घर में ही बनाकर खाई जाती है। इसकी वैराइटी की भी लंबी लिस्ट है। किचन से लेकर स्ट्रीट फूड तक आलू की धूम है। आज हम आपको आलू की एक ऐसी ही सब्जी बनारसी दम आलू बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। अगर आपने अब तक इसे ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई विधि को फॉलो कर आसानी से घर पर ही बना सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा देर नहीं लगती। यह स्वादिष्ट डिश खाकर सबको मजा आ जाएगा। आप चाहे तो इसे लंच या फिर डिनर में आजमा सकते हैं। इस लाजवाब सब्जी को खाने के बाद सबके मुंह से तारीफ ही तारीफ निकलेगी। आलू की नई और अलग डिश के रूप में यह सुपरहिट है।
banarasi dum aloo,banarasi dum aloo tasty,banarasi dum aloo delicious,banarasi dum aloo ingredients,banarasi dum aloo recipe,banarasi dum aloo lunch,banarasi dum aloo dinner,banarasi dum aloo guest,potato सामग्री (Ingredients)

छोटे आलू – 1/2 किलो
टमाटर कटे – 4
क्रीम/मलाई – 2 टेबल स्पून
लाल मिर्च खड़ी – 4
काजू – 2 टेबल स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
सौंफ – 1 टी स्पून
कसूरी मेथी – 1 टेबल स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
अदरक कटी – 1 इंच
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
देसी घी – 1 टेबल स्पून
हरी इलायची – 4
हरा धनिया पत्ती कटा – 1 टेबल स्पून
तेल – तलने के लिए
नमक – स्वादानुसार banarasi dum aloo,banarasi dum aloo tasty,banarasi dum aloo delicious,banarasi dum aloo ingredients,banarasi dum aloo recipe,banarasi dum aloo lunch,banarasi dum aloo dinner,banarasi dum aloo guest,potato विधि (Recipe)

- सबसे पहले आलू लें और उन्हें छीलकर साफ पानी में अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद आलुओं को कांटे या टूथपिक की सहायता से चारों ओर से गोद दें।
- इसके बाद आलू को साफ कपड़े से पोछ लें। सारे आलू को गोदने के बाद उन्हें एक प्लेट में अलग रख दें। एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें आलू डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें और प्लेट में किचन पेपर पर निकाल लें।
- अब एक अन्य कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर गरम करें। इसमें जीरा, सौंफ, खड़ी लाल मिर्च, बारीक कटे टमाटर और कटे काजू डालकर भूनें।
- इस दौरान आंच को मीडियम पर ही रखें। इस मिश्रण को भुनने में लगभग 5 मिनट का वक्त लगेगा। अब गैस बंद कर टमाटर के मसाले को ठंडा होने दें।
- इसके बाद मिक्सी में टमाटर का मसाला डालकर पीस लें और उसकी प्यूरी तैयार कर लें। इसके लिए आवश्यकता होने पर थोड़ा सा पानी भी मिला सकते हैं।
- अब कड़ाही में घी डालकर उसे गरम करें। घी पिघलने के बाद उसमें हरी इलायची और कसूरी मेथी डालकर कुछ सैकंड तक भून लें।
- इसके बाद इसमें टमाटर की प्यूरी और स्वादानुसार नमक मिला दें। अब करछी के बीच-बीच में चलाते हुए ग्रेवी को पकने दें।
- कुछ देर बाद इसमें दो कप पानी मिलाएं और सामग्री को उबलने दें। ग्रेवी में उबाल आ जाए तो उसमें तले हुए आलू डालें और धीमी आंच पर कड़ाही को ढककर 15 मिनट पकने दें।
- बीच-बीच में करछी की मदद से सब्जी को चलाते भी रहें। इसमें ताजी क्रीम और गरम मसाला भी डालकर मिला दें। एक उबाल आने के बाद गैस की आंच बंद कर दें।
- अब बनारसी दम आलू बनकर तैयार है। इसे सर्व करने से पहले कटी हरी धनिया पत्ती से गार्निश करें। सब्जी को रोटी, नान या पराठे के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology