न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बैंगन करी : डिनर के लिए हल्की-फुल्की डिश के रूप में है इसकी पहचान, पचाने में नहीं आता जोर #Recipe

डिनर में अधिकतर लोग हल्का-फुल्का खाना पसंद करते हैं क्योंकि इसके बाद सोने से पाचन में मुश्किल आती है। वे ज्यादा स्पाइसी और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 23 Jul 2025 5:08:02

बैंगन करी : डिनर के लिए हल्की-फुल्की डिश के रूप में है इसकी पहचान, पचाने में नहीं आता जोर #Recipe

डिनर में अधिकतर लोग हल्का-फुल्का खाना पसंद करते हैं क्योंकि इसके बाद सोने से पाचन में मुश्किल आती है। वे ज्यादा स्पाइसी और तेल वाली सब्जी नहीं खाना चाहते हैं। आहार विशेषज्ञ भी सलाह देते हैं कि रात का खाना हल्का होना चाहिए। जब लाइट डिनर करते हैं तो डाइजेशन सही तरह से होता है। ज्यादा तेल-मसाला खाने से गैस, अपच, बदहजमी, ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं बैंगन करी की रेसिपी। यह ऐसी सब्जी है जो टेस्टी होने के साथ ही सुपाच्य और हल्की है। आप घर पर कई तरह से बैंगन बनाकर खाते होंगे, लेकिन एक बार इस डिश को भी ट्राई करके देखें। घर के सभी सदस्यों को इसका स्वाद जरूर पसंद आएगा। इसे आप पराठा, रोटी या फिर चावल के साथ सर्व कर सकते हैं। चाहें तो लंच में भी इसका मजा लिया जा सकता है।

baingan curry,baingan curry dinner,baingan curry light,baingan curry digestive,baingan curry tasty,baingan curry ingredients,baingan curry recipe,baingan curry guest,brinjal

सामग्री (Ingredients)

बैंगन - एक मीडियम साइज
धनिया के बीज - आधा छोटा चम्मच
जीरा साबुत - आधा छोटा चम्मच
ड्राई नारियल - एक चम्मच
सफेद तिल - आधा छोटा चम्मच
मूंगफली - आधा छोटा चम्मच
अदरक का पेस्ट - आधा छोटा चम्मच
लहसुन का पेस्ट - आधा छोटा चम्मच
प्याज - एक छोटा बारीक कटा हुआ
तेल - जरूरत के अनुसार
हरी मिर्च - दो कटी हुई
टमाटर - 1 कटा हुआ
फ्रेश हरा धनिया - बारीक कटी हुई
लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
गरम मसाला - एक चौथाई चम्मच
नमक - स्वादानुसार
पानी - जरूरत के अनुसार

baingan curry,baingan curry dinner,baingan curry light,baingan curry digestive,baingan curry tasty,baingan curry ingredients,baingan curry recipe,baingan curry guest,brinjal

विधि (Recipe)

- सबसे पहले बैंगन को छोटे-छोटे साइज में काटकर थोड़ी देर के लिए नमक वाले पानी में डालकर रख दें।
- अदरक और लहसुन को काटकर मिक्सी में पेस्ट बना लें। इसे निकालकर मिक्सी में नारियल, धनिया, जीरे का बीज, मूंगफली, तिल सभी को डालकर ग्राइंड कर लें।
- कड़ाही या कुकर गैस चूल्हे पर रखें। इसमें तेल डालकर अच्छी तरह से गरम करें। प्याज, हरी मिर्च डालकर ब्राउन होने तक पकाएं। फिर जिंजर, गार्लिक पेस्ट डालकर भूनें।
- कम आंच पर इसमें नारियल, तिल वाले पेस्ट को डाल दें और लगातार चलाते रहें। टमाटर धोकर काट लें और इसे भी डालकर पकाएं।
- अब बैंगन को इसमें डाल दें और आंच कम करके इसे पकाएं। सभी पाउडर जैसे हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- इसमें कटा हुआ हरा धनिया भी डाल दें। बहुत अधिक ना चलाएं वरना बैंगन पूरा टूट जाएगा। बिना ढंके इसमें जरूरत के अनुसार पानी डालें और कम आंच पर पकाएं।
- बैंगन नरम हो जाए और पानी भी हल्का सूख जाए तो आंच बंद कर दें। ऊपर से गार्निश के लिए धनिया की पत्तियां काटकर डाल सकते हैं। तैयार है बैंगन करी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह