न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आंवले का अचार : सेहत और स्वाद दोनों मोर्चे पर उतरता है खरा, यात्रा-पिकनिक का मजा करता दोगुना #Recipe

आंवले का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह हमारी इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ाता है। इससे हम कई प्रकार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 25 Oct 2023 3:44:48

आंवले का अचार : सेहत और स्वाद दोनों मोर्चे पर उतरता है खरा, यात्रा-पिकनिक का मजा करता दोगुना #Recipe

आंवले का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह हमारी इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ाता है। इससे हम कई प्रकार की मौसमी बीमारियों से बच जाते हैं। आंवला विटामिन सी की पूर्ति करने के साथ आंखों की ज्योति बढ़ाने में भी मदद करता है। आंवले से तरह-तरह की चीजें बनाई जाती हैं, जिसमें से एक अचार भी है। ज्यादातर घरों में आंवले का अचार बनाया जाता है। यह काफी स्वादिष्ट होता है। जब भी मुंह का टेस्ट बदलना हो यह शानदार विकल्प है। यात्रा में या पिकनिक पर पराठों के साथ तो इसकी बात ही कुछ और है। इसे कई दिनों तक काम लिया जा सकता है। आज हम आंवले के अचार की आसान रेसिपी लेकर आए हैं।

amla achar,amla achar ingredients,amla achar recipe,amla achar home,amla achar health,amla achar tasty,amla achar spicy,amla achar picnic,gooseberry

सामग्री (Ingredients)

आंवला - 250 ग्राम
नमक स्वादानुसार
हल्दी पाउडर - 2 चम्मच
सरसों तेल - 250 ग्राम
मेथी दाना - 2 टेबल स्पून
जीरा - 1 चम्मच
सौंफ - 2 टेबल स्पून
सरसों के बीज - 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 2 चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च - 2 चम्मच
हींग - आधा चम्मच
हरी मिर्च लम्बी कटी - 7-8
आंवला उबालने के लिए जरूरत के हिसाब से पानी

amla achar,amla achar ingredients,amla achar recipe,amla achar home,amla achar health,amla achar tasty,amla achar spicy,amla achar picnic,gooseberry

विधि (Recipe)

- सबसे पहले बाजार से बड़े और रसीले आंवले खरीदकर लाएं। फिर इन्हें पानी में अच्छे से धो लें। अब आंवलों को उबालें।
- आंवले उबालने के लिए एक बर्तन में पानी गरम करें और उसमें आंवले डाल दें।
- ऊपर से नमक और हल्दी पाउडर डालकर 10 मिनट के लिए उबलने को रख दें।
- जब आंवले सॉफ्ट हो जाएं तो गैस बंद कर दें। आंवले की फांकें अगर खुद अलग हो रही हैं तो समझ जाइए कि यह उबल चुका है।
- आंवले का पानी निकालकर एक बाउल में निकाल लें। जब आंवले ठंडे हो जाएं तो इसकी फांकें अलग-अलग कर दें।
- अब अचार का मसाला तैयार करने के लिए सबसे पहले एक मिक्सर जार में मेथी दाना, जीरा, सौंफ, सरसों के बीज डालकर पीस लें।
- अब कड़ाही में सामग्री अनुसार सरसों का तेल डालेंगे। जब तेल गरम हो जाए तो गैस बंद कर दें और तेल को थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें।
- कड़ाही को गैस से उतारकर रखें फिर इसमें हींग, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और तैयार किया हुआ मसाला डाल दें।
- कड़ाही में लंबी कटी हरी मिर्च को गरम तेल में डाल दें। फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर और नमक भी डाल दें।
- 5-7 मिनट तक मसाले को तेल में रहने दें फिर चमचे से चला दें।
- अब बाउल में जो उबले हुए आंवले की फांके रखी हैं इस तेल को उसके ऊपर डालकर अच्छे से मिक्स कर देंगे।
- अब 4-5 घंटे के लिए इसे ढककर रख दें फिर एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख दें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम