Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अफलातून बर्फी है लाजवाब, मुंबई की मिठाई पूरे देश में हो चुकी है मशहूर, कर सकते हैं कई दिनों तक स्टोर #Recipe

अफलातून बर्फी का नाम सुनकर एक बार तो आप सोच में पड़ जाएंगे। ऐसा लगेगा कि जैसे इसका नाम है वैसा ही अजीबोगरीब स्वाद होगा। हालांकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 19 Oct 2023 4:13:11

अफलातून बर्फी है लाजवाब, मुंबई की मिठाई पूरे देश में हो चुकी है मशहूर, कर सकते हैं कई दिनों तक स्टोर #Recipe

अफलातून बर्फी का नाम सुनकर एक बार तो आप सोच में पड़ जाएंगे। ऐसा लगेगा कि जैसे इसका नाम है वैसा ही अजीबोगरीब स्वाद होगा। हालांकि यह सच नहीं है। इसका शानदार जायका होता है। यह मुंबई की प्रसिद्ध मिठाई है। इसकी लोकप्रियता इतनी बढ़ चुकी है कि अब इसे हर जगह तैयार किया जाने लगा है। मीठा खाने के शौकीन लोगों को एक बार जरूर इस बर्फी का स्वाद चखना चाहिए। इसे आसानी से घर में भी बनाया जा सकता है। एक बार बनाने के बाद इसे कई दिनों तक स्टोर किया जा सकता है। इसका मतलब है कि आप लंबे समय तक इसका स्वाद ले सकते हैं। रोजाना खाना खाने के बाद इससे मुंह मीठा किया जा सकता है।
aflatoon barfi,aflatoon barfi ingredients,aflatoon barfi recipe,aflatoon barfi mumbai,aflatoon barfi sweet dish,aflatoon barfi delicious,aflatoon barfi tasty,mawa,khoya सामग्री (Ingredients)

मावा/खोया – 1 कप
दूध – 1 कप
घी – 1/2 कप
चीनी – 1/2 कप
सूजी – 1/2 कप
मिल्क पाउडर – 100 ग्राम
इलायची पाउडर – 1/2 टेबल स्पून
बादाम – 10-12
पिस्ता – 14-15 aflatoon barfi,aflatoon barfi ingredients,aflatoon barfi recipe,aflatoon barfi mumbai,aflatoon barfi sweet dish,aflatoon barfi delicious,aflatoon barfi tasty,mawa,khoya विधि (Recipe)

- सबसे पहले बादाम और काजू लें और उन्हें बारीक काट लें।
- अब एक कड़ाही लें और उसे गैस पर मीडियम आंच पर रख दें।
- जब घी गरम हो जाए तो उसमें सूजी डाल दें। इसे हल्का सुनहरा भूरा होने तक फ्राई करें।
- जब सूजी हल्की भूरी होने लगे तो उसी वक्त उसमें चीनी और मिल्क पाउडर को मिला दें।
- अब इस मिश्रण को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए सुनहरा भूरा होने तक फ्राई करें।
- इसमें बारीक कटे हुए पिस्ता और बादाम मिला दें। इन्हें अच्छी तरह से मिश्रण में मिलाएं।
- लगभग 10 मिनट में यह मिश्रण अच्छे से फ्राई हो जाएगा। अब गैस एकदम धीमी कर दें।
- अब इस मिश्रण में मावे को डालें। साथ में दूध भी डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
- अब इस पूरे मिश्रण को मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं।
- पकाने के दौरान अगर मिश्रण में गांठ बने तो उन्हें कलछी से दबाते हुए तोड़ लें।
- अब तैयार मिश्रण में इलायची पाउडर डाल दें। मिश्रण को तब तक पकाना है जब तक वह जमने लायक न हो जाए।
- जब मिश्रण अच्छे से तैयार हो जाए तो गैस बंद कर दें। अब एक ट्रे या थाली लें।
- उसमें अच्छी तरह से घी लगा दें। अब उसमें मिश्रण डाल दें। उसे एकसार कर जमने के लिए छोड़ दें।
- इस मिश्रण पर ऊपर से बारीक कटे बादाम और पिस्ता डाल दें और उन्हें हल्के से दबा दें जिससे ये अच्छे से चिपक जाएं।
- अब बर्फी को कम से कम एक घंटे के लिए रख दें, जिससे वह अच्छे से सेट हो जाए।
- तैयार है अफलातून बर्फी। इसे आयताकार काट लें। बर्फी सर्व करने के लिए तैयार हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology