न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अचारी अरबी : परिवार के सभी सदस्यों को रास आएगा इसका स्वाद, आसानी से बनकर हो जाती है तैयार #Recipe

कई लोग अरबी की सब्जी खाना खूब पसंद करते हैं। हालांकि कुछ लोगों को इसका स्वाद ज्यादा नहीं भाता। आप भी अगर अरबी की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 25 Jul 2025 4:59:20

अचारी अरबी : परिवार के सभी सदस्यों को रास आएगा इसका स्वाद, आसानी से बनकर हो जाती है तैयार #Recipe

कई लोग अरबी की सब्जी खाना खूब पसंद करते हैं। हालांकि कुछ लोगों को इसका स्वाद ज्यादा नहीं भाता। आप भी अगर अरबी की सब्जी खाना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं तो आज हम आपको कुरकुरी अचारी अरबी बनाने का तरीका बताएंगे। इसे खाने वाला बार-बार इसकी मांग करेगा। इसका स्वाद काफी लजीज होता है और इसे आसानी से घर में तैयार किया जा सकता है। इसे बच्चों के टिफिन में भी रखकर भेजा जा सकता है। यह पराठे के साथ और भी टेस्टी लगती है। आप इसे रोटी के साथ भी स्वाद लेकर खा सकते हैं। अगर आपने अभी तक इसका मजा नहीं लिया है तो अब और देर नहीं करें। यह लीक से हटकर होती है और इस डिश में सबका दिल जीतने का माद्दा है।

achari arbi,achari arbi tasty,achari arbi delicious,achari arbi ingredients,achari arbi recipe,achari arbi sabji,achari arbi family,achari arbi special dish,achari arbi different dish

सामग्री (Ingredients)

अरबी – 1/2 किलो
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
हल्दी पाउडर – 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
मेथी दाना – 1/4 टी स्पून
राई – 1/2 टी स्पून
कलौंजी – 1/4 टी स्पून
अजवायन – 1/2 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
सौफ – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
अमचूर – 1 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 1 टेबल स्पून
हरी मिर्च कटी – 5
तेल
नमक

achari arbi,achari arbi tasty,achari arbi delicious,achari arbi ingredients,achari arbi recipe,achari arbi sabji,achari arbi family,achari arbi special dish,achari arbi different dish

विधि (Recipe)

- सबसे पहले अरबी लें और उन्हें कुकर में उबाल लें। एक सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर रिलीज होने के बाद उसे खोल लें।
- अरबी पकने के बाद उसे कुकर से निकाल लें और जब अरबी ठंडी हो जाए तो उसे छीलकर अपने मनपसंद आकर में काट लें।
- अब एक नॉन स्टिक पैन/तवा लें और उसमें थोड़ा सा तेल डालकर गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा, राई, मेथी दाना, अजवायन, कलौंजी डालकर फ्राई करें।
- लगभग एक मिनट के बाद मसाले में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर थोड़ी देर और भून लें। अब इस मसाले में हरी मिर्च डालकर तलें।
- फिर कटी हुई अरबी मसाले में डालें और उन्हें मसाले के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर दें। अब इसमें स्वादानुसार नमक डालकर मीडियम आंच पर फ्राई होने दें।
- जब अरबी गोल्डन ब्राउन हो जाए तो आंच धीमी कर दें। अरबी को फ्राई करने के दौरान बीच-बीच में चलाते रहें। इससे अरबी जलेगी नहीं और धीमी आंच पर सेंकने से कुरकुरी भी बनेगी।
- जब अरबी का कलर गोल्डन होने लगे तो उसमें ऊपर से हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर, हींग, सौंफ और गरम मसाला डालकर अरबी के साथ मिला लें।
- अब धीमी आंच पर अचारी अरबी को लगभग 3-4 मिनट तक पकने दें। बीच-बीच में सब्जी को चलाते भी रहें।
- आखिर में ऊपर से हरा धनिया डाल दें और एक मिनट तक फ्राई करने के बाद गैस बंद कर दें। अचारी अरबी बनकर तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत बरकरार; CBI की याचिका खारिज
चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत बरकरार; CBI की याचिका खारिज
लगातार तीसरी रात ईरान पर अमेरिकी हमले, ट्रंप की दोटूक चेतावनी- 'आज भी वार होगा, कल भी'; होर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव
लगातार तीसरी रात ईरान पर अमेरिकी हमले, ट्रंप की दोटूक चेतावनी- 'आज भी वार होगा, कल भी'; होर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव
होर्मुज में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरानी राजदूत को तलब कर दर्ज कराया विरोध
होर्मुज में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरानी राजदूत को तलब कर दर्ज कराया विरोध
पहले सोमवार को लड़खड़ाई 'धमाल 4', 28.50 करोड़ से घटकर 8.35 करोड़ पर पहुंचा कारोबार
पहले सोमवार को लड़खड़ाई 'धमाल 4', 28.50 करोड़ से घटकर 8.35 करोड़ पर पहुंचा कारोबार
भोपाल में दिनदहाड़े खूनी वारदात, एक्टिवा पर बैठे कारोबारी पर 3 सेकंड में चाकू के 5 वार
भोपाल में दिनदहाड़े खूनी वारदात, एक्टिवा पर बैठे कारोबारी पर 3 सेकंड में चाकू के 5 वार
महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा को कैंसर, भावुक पोस्ट में बयां किया इलाज का सफर; सर्जरी के बाद की तस्वीरों ने बढ़ाई फैन्स की चिंता
महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा को कैंसर, भावुक पोस्ट में बयां किया इलाज का सफर; सर्जरी के बाद की तस्वीरों ने बढ़ाई फैन्स की चिंता
2 महीने में बदला फैसला! CM विजय ने विजिलेंस चीफ ए. अरुण को हटाया, नई अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी
2 महीने में बदला फैसला! CM विजय ने विजिलेंस चीफ ए. अरुण को हटाया, नई अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
आगरा में फ्रिज के अंदर उभरी शिवलिंग की आकृति, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
आगरा में फ्रिज के अंदर उभरी शिवलिंग की आकृति, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
राम मंदिर में पहली बार CEO पद के लिए भर्ती, 50 से 70 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन; 18 जुलाई अंतिम तिथि
राम मंदिर में पहली बार CEO पद के लिए भर्ती, 50 से 70 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन; 18 जुलाई अंतिम तिथि
फैन के साथ फोटो के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन वायरल, 'हाथ नीचे' कहते हुए झटका हाथ; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
फैन के साथ फोटो के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन वायरल, 'हाथ नीचे' कहते हुए झटका हाथ; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
7 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगे गोविंदा, नई फिल्म 'रूपा' से करेंगे कमबैक; बोले- 'नई शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार हूं'
7 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगे गोविंदा, नई फिल्म 'रूपा' से करेंगे कमबैक; बोले- 'नई शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार हूं'