न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों के मानसिक विकास को गति प्रदान करते हैं मेमोरी गेम्स, जानें इनके बारे में

कोरोना के इस समय में सबसे बुरा प्रभाव बच्चों के मानसिक विकास पर पड़ा हैं क्योंकि लंबे समय से छोटे बच्चों की स्कूल बंद पड़े हैं जो कि उनके मानसिक विकास को गति देने के लिए बहुत जरूरी हैं। कम उम्र में ही बच्चों का दिमाक विकसित होने लगता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 07 Feb 2022 8:46:45

बच्चों के मानसिक विकास को गति प्रदान करते हैं मेमोरी गेम्स, जानें इनके बारे में

कोरोना के इस समय में सबसे बुरा प्रभाव बच्चों के मानसिक विकास पर पड़ा हैं क्योंकि लंबे समय से छोटे बच्चों की स्कूल बंद पड़े हैं जो कि उनके मानसिक विकास को गति देने के लिए बहुत जरूरी हैं। कम उम्र में ही बच्चों का दिमाक विकसित होने लगता हैं। ऐसे में स्कूल नहीं खुल रहे हो तो घर पर ही कुछ ऐसी एक्टिविटी करें जिससे बच्चों का दिमाग शार्प हो। ऐसे में आप मेमोरी गेम्स तराई कर सकते हैं जो बच्चों के माइंड को एक्टिव रखते हुए मानसिक विकास को गति प्रदान करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ जरूरी मेमोरी गेम्स और इन्हें होने वाले फायदों की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

kids,mind game play with kids,kids mind game

बच्चों के साथ खेले ये गेम्स

मेमोरी मैच गेम


इस गेम में कार्ड्स पर कई तरह के जानवर बने होते हैं और बच्चों को एक तरह के जानवरों के कार्ड्स को एक जगह पर रखना होता है। जब आप कार्ड खेलने के लिए तैयार हो, तो बच्चों को बुलाकर उन्हें जल्दी से एक तरह के जानवरों के कार्ड्स को एक जगह पर रखने के लिए कह सकते हैं। इससे उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना का भी विकास होता है।

kids,mind game play with kids,kids mind game

पार्टनर मैच गेम

एक अन्य गेम पार्टनर गमैच गेम है, जिसमें आप ढेर सारे बच्चों के बीच खेल सकते हैं। इसमें आप बच्चों को अपनी आंखे बंद करने को कहें और पार्टनर कार्ड को योग मैट या किसी जगह छिपा दें। फिर बच्चों को समान कार्ड का मिलान दूसरे बच्चे के कार्ड से करने को कहें मतलब बच्चे को आप ऐसे समझा सकते हैं कि उनके जैसा कार्ड और जिस बच्चे के पास वह उनका पार्टनर है। इससे उनमें एकाग्रता और टीम वर्क का भी विकास होता है।

हाईडिंग बॉक्स गेम

इसे शिक्षक स्कूल में बच्चों को खेलने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। इसमें छोटे-छोटे बॉक्स को एक नियत स्थान पर रखें और उनके नीचे जानवरों के खिलौने छुपा दें। फिर बच्चों से कहें कि वह याद रखें कि कौन-से बॉक्स के नीचे कौन-सा जानवर याद रखें। फिर उन्हें थोड़ी देर बाद बताने को कहें कि कौन-सा जानवर किस बॉक्स के नीचे है। फिर सही जवाब देने पर आप उन्हें गिफ्ट भी दें और बॉक्स को एक नियत स्थान पर रखें।

kids,mind game play with kids,kids mind game

बच्चों के लिए मेमोरी गेम्स के फायदे

सोचने की क्षमता का विकास

मेमोरी गेम्स की मदद से बच्चे के सोचने की कला का विकास होता है। मतलब उनमें सूचनाओं को इकट्ठा करने, निर्णय लेने, नए विचार, प्रश्न पूछने, चीजों को समझने और व्यवस्थित करने की क्षमता का विकास होता है। इससे बच्चे की याद रखने की क्षमता और जानने की जिज्ञासा पैदा होती है। मेमोरी गेम्स की सहायता से बच्चे का गणितीय कौशल और पढ़ने-लिखने की समझ का भी विकास होता है।

बेस्ट ब्रेन एक्सरसाइज

शारीरिक गतिविधियों के साथ मस्तिष्क की कसरत भी जरूरी होती है। मेमोरी गेम्स की मदद से बच्चे में ध्यान केंद्रित करने, आत्मविश्वास और विज़ुअलाइज़ेशन पावर बढ़ सकता है। इससे बच्चे के संचार कौशल का भी विकास होता है। वह अपनी बात कहना और समझाना भी सीखते है। साथ ही अलग तरीके से सोचने की कला का भी विकास होता है।

समस्या सुलझाने की शक्ति का विकास

मेमोरी मैचिंग गेम की मदद से बच्चे में समस्या सुलझाने, सामाजिक कौशल, धैर्य और टीम वर्क जैसी स्किल्स का भी विकास होता है। जैसे अगर आप बच्चे को रूबिक क्यूब खेलने देते है, तो बच्चे का दिमाग बिल्कुल एकाग्रता और कौशल के साथ उस क्यूब को सुलझाने में लग जाता है। इससे उनकी देखने और उसे तुरंत समझने की शक्ति भी विकसित होती है। ये चीजें उनकी पढ़ाई में भी मदद करती है, जिससे वह किसी भी विषय के सवालों को हल करने से घबराएंगे नहीं।

देखने की क्षमता का विकास

मेमोरी गेम्स की मदद से बच्चों में प्रतीकों, अक्षरों, रंगों, आकृतियों, पैटर्न और आकार को समझने पाते हैं। इस गेम में वह विभिन्न वस्तुओं को सेट करने, समझने, मूल्यांकन करने और समझाने की क्षमता का भी विकास होता है। याद रखने वाले खेलों से देखने की शक्ति अधिक विकसित होती है। इससे बच्चे की भाषा और शब्दावली भी बेहतर होती है क्योंकि अक्सर बच्चों को किताबें पढ़ना पसंद नहीं होता है। ऐसे में इन खेलों की मदद से बच्चे कुछ नया और मजेदार भी सीख लेते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत