न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सपने में भी नहीं खरीद सकता आम इंसान ये महंगे घर, कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश!

हर किसी का सपना होता हैं कि उनका घर बड़ा और आलिशान हो जिसे बनाने के लिए इंसान खून-पसीना एक कर देता हैं। लेकिन कई घर ऐसे होते हैं जो अपनी हैसियत के बाहर होते हैं और उन्हें खरीदने के इंसान सिर्फ सपने ही देखता रहता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 17 Feb 2023 4:07:48

सपने में भी नहीं खरीद सकता आम इंसान ये महंगे घर, कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश!

हर किसी का सपना होता हैं कि उनका घर बड़ा और आलिशान हो जिसे बनाने के लिए इंसान खून-पसीना एक कर देता हैं। लेकिन कई घर ऐसे होते हैं जो अपनी हैसियत के बाहर होते हैं और उन्हें खरीदने के इंसान सिर्फ सपने ही देखता रहता हैं। लेकिन दुनिया में कुछ घर ऐसे भी हैं जिन्हें एक आम इंसान सपने में भी नहीं खरीद सकता हैं। जी हां, दुनिया में ऐसे कई महंगे घर हैं जिनके बारे में आपने शायद ही पता होगा। इन घरों को काफी मॉडर्न तकनीक के साथ बनाया गया है। इन घरों की कीमत आम आदमी की सोच से परे हैं जिन्हें खरीदने की कोई अरबपति भी नहीं सोच सकता हैं। तो आइये जानते है दुनिया के इन महंगे घरों के बारे में...

world expensive houses,expensive house worldwide

बकिंघम पैलेस, इग्लैंड

दुनिया का सबसे महंगा घर असल मायने में महल ही है और इस महल में ब्रिटेन का राज परिवार रहता है। बकिंघम पैलेस की कीमत का सही आकलन तो नहीं किया जा सकता है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि ये 5 बिलियन अमेरिकी डॉलर से भी ज्यादा की कीमत वाला है। कुल 3,727 हज़ार करोड़ रुपए से ज्यादा की कीमत वाले इस घर में 775 कमरे, 188 स्टाफ रूम, 52 रॉयल गेस्ट रूम, 98 ऑफिस, 78 बाथरूम, 19 स्टेटरूम्स मौजूद हैं।

world expensive houses,expensive house worldwide

एंटीलिया, भारत

महंगे घर की बात हो और उसमें हम अंबानी परिवार को न जोड़ें, ऐसा कैसे हो सकता है। मुंबई में स्थित अंबानी फैमिली के घर को एंटीलिया के नाम से जाना जाता है। ये 27 मंजिला इमारत है, जिसे 400,000 वर्ग फुट में बनाया गया है। इस इमारत में 6 अंडर ग्राउंड पार्किंग, तीन हेलीकॉप्टर पैड बनाए गए हैं। रख-रखाव के लिए यहां 600 लोगों का स्टाफ काम करता है। एंटीलिया की कीमत 1 अरब डॉलर है। इस घर के मालिक मुकेश अंबानी भारत और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति में आते हैं।

world expensive houses,expensive house worldwide

विला लियोपोल्डा, फ्रांस

फ्रांस में मौजूद ये विला गिआनी और मारेला एग्नेली का हुआ करता था। इस घर के कई मालिक रहे हैं और 1987 से ये लिली साफ्रा का है जिसे अपने पति की मौत के बाद ये घर मिला था। इस 50 एकड़ में फैली प्रॉपर्टी में सभी सुख सुविधाएं मौजूद हैं। 'To Catch a Thief' जैसी क्लासिक हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग भी यहां हो चुकी है। इसकी कीमत करीब 700 मिलियन अमेरिकी डॉलर हैं।

world expensive houses,expensive house worldwide

फॉर फेयरफील्ड पॉन्ड, न्यूयॉर्क

ये प्रॉपर्टी न्यूयॉर्क में है। 29 बेडरूम के साथ ये घर 63 एकड़ में बना हुआ है। इतना ही नहीं इस घर का अपना बिजली प्लांट है। इसके अलावा घर में 39 बाथरूम, एक बास्केटबॉल कोर्ट, क्रिकेट प्रेक्टिस पिच, स्क्वैश कोर्ट, टेनिस कोर्ट के साथ-साथ तीन स्विमिंग पुल व एक 91 फुट लंबा डाइनिंग रूम भी स्थित है। घर की कीमत 248.5 मिलियन डॉलर है। ये प्रॉपर्टी रेनको ग्रुप के मालिक ईरा रेनेर्ट की है।

world expensive houses,expensive house worldwide

विला लेस क्रेड्रेसम, ग्रीक

दुनिया के सबसे मशहूर स्थानों में से एक फ्रेंच रिवेरिया में मौजूद ये घर किसी राजमहल से कम नहीं है और आपको बता दें कि इसे 1830 में बेल्जियम के राजा ने ही बनवाया था। इसमें 14 बेडरूम, ओलंपिक साइज स्विमिंग पूल, लाइब्रेरी, मानव निर्मित तालाब, एथिना (ग्रीक देवी) की स्टेचू, बॉलरूम और दुनिया भर से मंगवाए गए आर्टिफैक्ट्स मौजूद हैं। इसके मालिक इतालवी बेवरेज मैग्नेट डाविद कैम्पारी हैं। घर की कीमत 410 मिलियन डॉलर है।

world expensive houses,expensive house worldwide

18-19 केंसिंग्टन पैलेस गार्डन, लंदन

अरबपतियों की प्रॉपर्टी की केटेगरी में एक ये प्रॉपर्टी भी आती है। ये घर आपको लंदन में प्रिंस विलियम और केट मिडलटन के घर के एकदम बराबर में दिख जाएगा। इतने पॉश एरिया में होने की वजह से आप खुद समझ गए होंगे कि ये घर आखिर इतना महंगा क्यों है। इस घर में 12 बेडरूम, एक बाथरूम, और एक इनडोर पूल है। इसके अलावा घर में 20 कार के लिए पार्किंग भी हैं, घर की कीमत 222 मिलियन डॉलर है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस संपत्ति के मालिक लक्ष्मी मित्तल हैं। फोर्ब्स के अनुसार, वे भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों में आते हैं।

world expensive houses,expensive house worldwide

पलाजो डि अमोरे, कैलिफोर्निया

बेवर्ली हिल्स कैलिफोर्निया में अमेरिकी पॉलिटिशियन और रियल एस्टेट इंटरप्रेनर जेफ ग्रीनी का एक 53000 स्क्वेयर फिट में फैला हुआ घर है। इसमें 12 बेडरूम, 23 बाथरूम, टेनिस कोर्ट, स्विमिंग पूल, थिएटर, पानी के झरने, रिफ्लेक्टिंग पूल, गराज, पार्टी पैड और रिवॉल्विंग डांस फ्लोर के साथ बॉलरूम भी मौजूद है। 2019 में इस प्रॉपर्टी को बेचने की मुहिम शुरू हुई थी जिसमें 129 मिलियन डॉलर इसकी कीमत रखी गई थी। वर्तमान में इस घर की कीमत 195 मिलियन डॉलर से अधिक है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर