न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया के इन 8 खतरनाक रेलवे ट्रैक पर यात्रा करने से लगता हैं डर, रहता हैं जान का खतरा!

दुनियाभर में कई जगहें हैं जो अपनी भयानकता के लिए जानी जाती हैं और डर का माहौल पैदा करती हैं। आप सभी ने ट्रेन का सफ़र तो किया ही होगा जिसे बहुत सुरक्षित माना जाता हैं। लेकिन दुनिया में कुछ ट्रेन के सफ़र ऐसे भी हैं जो अपनेआप में ऐसा अहसास दिलाते हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Sep 2022 6:14:07

दुनिया के इन 8 खतरनाक रेलवे ट्रैक पर यात्रा करने से लगता हैं डर, रहता हैं जान का खतरा!

दुनियाभर में कई जगहें हैं जो अपनी भयानकता के लिए जानी जाती हैं और डर का माहौल पैदा करती हैं। आप सभी ने ट्रेन का सफ़र तो किया ही होगा जिसे बहुत सुरक्षित माना जाता हैं। लेकिन दुनिया में कुछ ट्रेन के सफ़र ऐसे भी हैं जो अपनेआप में ऐसा अहसास दिलाते हैं कि आप मौत से रूबरू हो रहे हैं। जी हां, ये रेलवे ट्रैक प्राकृतिक सुंदरता के साथ खतरों और रोमांच से भरे हुए हैं। कमजोर दिल वाले इंसान तो इन रूटों पर यात्रा भी नहीं करते। जिन लोगों को एडवेंचर करना अच्छा लगता है वो बड़े शौक से इन जगहों पर जा सकते हैं। आइये जानते हैं दुनिया के इन खतरनाक रेलवे ट्रैक के बारे में...

world dangerous railway track

साल्टा पोलवेरिलो ट्रैक, अर्जेंटीना

साल्टा को चिली पोलवेरिलो से जोड़ने वाला 217 किलोमीटर लंबा ये रेलवे मार्ग है। इस खतरनाक ट्रैक को बनाने में तकरीबन 27 साल लगे थे। आम पब्लिक के लिए साल 1948 से इस रेलवे ट्रैक को चालू किया गया था। ये रेलवे ट्रैक 4,200 की ऊंचाई पर स्थित है। आपको बता दें कि इस ट्रैक के जरिए ट्रेनें 29 पुलों और 21 सुरंगों को पार करती है। इस ट्रैक को काफी खतरनाक माना जाता है।

world dangerous railway track

आर्गो गेडे ट्रेन रेलरोड, इंडोनेशिया

यह ट्रेन ट्रैक इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में स्थित है। यह ट्रेन जकार्ता और बांडुंग के बीच चलती है। दो शहरों के बीच करीब तीन घंटे की इस यात्रा के दौरान आपको सुंदर घाटी, चाय के बागान और पहाड़ देखने को मिलेंगे। हालांकि, यह सफर तब डरावना बन जाता है जब ट्रेन आकाश जितने ऊंचे सिकुरुतुग तोरण ट्रेस्टल ब्रिज से होकर गुजरती है। जिस पुल पर यह ट्रेन गुजरती है उसके दोनों ओर कोई घेरा नहीं है, जो इसे बेहद खतरनाक बनाता है। हालांकि, आपको बता दें कि साल 2002 में इस रूट पर एक हादसा भी हुआ था।

world dangerous railway track

एसो मियामी रूट, जापान

मिनामी-एसो मार्ग जापान में सबसे चुनौतीपूर्ण रेल पटरियों में आता है, जो माउंट एसो के आसपास के क्षेत्र को पार करता है। साल 2016 में कुमामोटो में भूकंप आने के बाद ट्रैक का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था और तब से इस मार्ग का उपयोग बहुत कम हो गया है। आसपास ज्वालामुखी की सक्रियता इस रेल ट्रैक को विशेष रूप से खतरनाक बनाती है।

world dangerous railway track

द डेथ रेलवे, थाइलैंड

आप इसे बर्मा रेलवे, सियाम-बर्मा रेलवे, थाई-बर्मा रेलवे भी कह सकते हैं। यह रेलवे ट्रैक 415 किमी लंबा है। यह रेलवे ट्रैक थाईलैंड में बान पोंग और बर्मा में थानब्यूजयत को जोड़ता है। यह ट्रैक जंगलों और पहाड़ों से होकर गुजरता है। हालांकि सन् 1947 में इस ट्रैक को बंद कर दिया गया था। लेकिन 1957 में इस ट्रैक को फिर से यात्रियों के लिए चालू कर दिया गया था। डेथ रेलवे का इस्तेमाल द्वितीय विश्व युद्ध के बर्मा अभियान में सैनिकों और हथियारों की आपूर्ति के लिए किया गया था। इस ट्रेन रूट के निर्माण के दौरान कई युद्धबंदियों ने अपनी जान गंवाई थी। शायद इसी कारण से इस ट्रेन रूट का नाम द डेथ रेलवे रखा गया होगा।

world dangerous railway track

चेन्नई से रामेश्वरम रूट, भारत

विदेश ही नहीं भारत में एक ऐसा रेलवे ट्रैक है, जहां दिल थामकर लोग यात्रा करते हैं। चेन्नई और रामेश्वरम को जोड़ने वाला चेन्नई से रामेश्वरम रूट दुनिया के सबसे खतरनाक और एडवेंचरस रेलवे ट्रैक में शामिल है। इस रूट का ट्रैक, जिसे पवन ब्रिज कहते हैं, हिन्द महासागर के ऊपर बना हुआ है, जो कि 2.3 किमी लंबा है। इसका निर्माण 1914 में किया गया था।

world dangerous railway track

केपटाउन रेल मार्ग, दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका का केप टाउन की भी गिनती खतरनाक रेल मार्ग होती है। इसके अलावा चोरी और हमले की वारदातों को लेकर भी यह चर्चा में रहता है। यहां की ट्रेन लाइन अक्सर चोरी और हमलों से पीड़ित रहती है, जिसका सीधा असर संचालन को सुचारू रूप से चलाने पर पड़ता है। परिणाम ये होता है कि अक्सर ट्रेनों कई ट्रेनों को कैंसल करना पड़ जाता है।

world dangerous railway track

डेविल्स नोज, इक्वाडोर

यह रेलवे ट्रैक समुद्रतल से करीब 9 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित है। इस ट्रैक का निर्माण कार्य 1872 में शुरू हुआ और 1905 में रेलवे ट्रैक बनकर तैयार हुआ। कहा जाता है कि इसके निर्माण के दौरान सैकड़ों मजदूरों को अपनी जान से हाथ दोना पड़ा था। इसे 'डेविल्स नोज' यानी शैतान की नाक वाली ट्रेन भी कहा जाता है।

world dangerous railway track

व्हाइट पास और युकोन रूट, अलास्का

व्हाइट पास और युकोन रूट अलास्का से व्हाइटहॉर्स, युकोन बंदरगाह को जोड़ता है। इस एडवेंचरस ट्रैक का अनुभव करने के लिए लोग इस मार्ग से ट्रेन की यात्रा करना पसंद करते हैं। आपको बता दें, अलास्का के ट्रेन रूट पर आप सुंदर दृश्य तो देख सकते हैं, लेकिन ये अपनी 3,000 फुट की चढ़ाई के लिए खतरनाक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस ट्रैक को बनाने के लिए पहले पहाड़ों को विस्फोट करके तोडा गया था और उसके बाद ट्रैक बनाया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत