न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अचरज में डालती हैं भारत की ये अजीबो-गरीब परंपराएं, विश्वास कर पाना भी मुश्किल

भारत विविधताओं और संस्कृति से भरा देश है जहां के हर हिस्से की अपनी एक अलग ही कहानी हैं। ऐसे में देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़ी अपनी कुछ मान्यताएं और परंपराएं हैं। ये परंपराएं यहां प्राचीन समय से मनाई जा रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 24 Feb 2023 2:37:58

अचरज में डालती हैं भारत की ये अजीबो-गरीब परंपराएं, विश्वास कर पाना भी मुश्किल

भारत विविधताओं और संस्कृति से भरा देश है जहां के हर हिस्से की अपनी एक अलग ही कहानी हैं। ऐसे में देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़ी अपनी कुछ मान्यताएं और परंपराएं हैं। ये परंपराएं यहां प्राचीन समय से मनाई जा रही हैं। लेकिन भारत में मनाए जाने वाले त्यौहारों के बीच कुछ परंपराएं अपने आप में असामान्य हैं जिन पर विश्वास कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। कहीं रीति-रिवाज के नाम पर किसी की शादी कुत्ते-मेंढक से करा दी जाती है तो कहीं मन्नत पूरी करने के लिए लोग दौड़ती गायों के रास्ते में लेट जाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको देश की कुछ ऐसी ही विचित्र और अजीबो-गरीब परंपराओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको भी सोचने पर मजबूर कर देगी। आइये जानते हैं इनके बारे में...

weird traditions of india,india travel guide,travel,india tourism

शादी के लिए कुंवारे लड़कों की लाठियों से पिटाई

राजस्थान के जोधपुर में कुंवारे लड़कों को लाठियों से पीटने का रिवाज है। इन्हें पीटने का काम सुहागन महिलाएं करती हैं। लड़के भी चुपचाप मार खाते हैं। अब इस परंपरा में विदेशी महिलाएं भी शामिल होती हैं। महिलाएं सज-संवर कर घरों से लाठियां लेकर निकलती हैं। ऐसा माना जाता है कि जिन लड़कों की पिटाई होती है, अगले एक साल में उनकी शादी हो जाती है।

weird traditions of india,india travel guide,travel,india tourism

मेंढक की शादी

आपने भारत में आमतौर में पेड़ से शादी करने वाले लोगों के बारे में सुना होगा लेकिन कभी आपने मेंढक की शादी के बारे में सुना है? अगर नही सुना है तो आप थोड़ा आश्चर्यचकित हो सकते हैं लेकिन यह बिल्कुल सत्य है। हमारे देश के ही कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश के लिए मेंढक और मेंढकी की शादी पूरे रीति-रिवाज से कराई जाती है। दरअसल, असम के जोरहाट जिले के गाँव के लोगों का मानना है कि अगर पारंपरिक हिंदू विवाह में जंगली मेंढकों की शादी की जाती है, तो इससे लंबे समय तक सूखे का अंत होता है और कुछ दिनों के भीतर भारी बारिश होती है। और इन मेढको की शादी सभी हिंदू विवाह परंपराओं का पालन करते हुए कराई जाती हैं। जिसमें पुजारी भी सम्मिलित होते हैं।

weird traditions of india,india travel guide,travel,india tourism

बच्चों को 50 फीट की ऊंचाई से नीचे फेकना

महाराष्ट्र के शोलापुर में बाबा उमर की दरगाह में बहुत ही अजीबोगरीब परंपरा है। यहाँ हिंदू और मुस्लिम अपने बच्चों को करीब 50 फीट की ऊंचाई से नीचे फेंकते हैं और नीचे खड़े लोग उन बच्चों को चादर से पकड़ते हैं। उनका मानना है की ऐसा करने से बच्चों का स्वास्थ्य और शरीर मजबूत होता है। यह परंपरा 700 साल से अधिक समय से चली आ रही है।

weird traditions of india,india travel guide,travel,india tourism

जलते अंगारों पर चलना

तमिलनाडु में लोकप्रिय तिमिथी नामक त्योहार भारत की सबसे विचित्र परम्परायों में से एक है। इस उत्सव में भक्त हिंदू देवी द्रौपती अम्मान का सम्मान करने के लिए जलते हुए कोयला पर नंगे पैर चलकर त्योहार मनाते हैं। यदि आपको लगता है कि भक्त गर्म कोयले में तेजी से चल सकते हैं, तो आप फिर से गलत है! देवी को प्रसन्न करने के लिए, भक्तों को वास्तव में धीमी गति से चलना पड़ता है। जो वास्तव में बहुत खतरनाक और दर्दनाक है।

weird traditions of india,india travel guide,travel,india tourism

सिर पर नारियल फोड़ना

यूं तो भारत में आस्था के नाम पर कई चीजें की जाती है, लेकिन ऐसे ही हैरतंगेज किस्सों मेें शामिल है भक्तों के सिर पर नारियल फोड़ना। दरअसल ये काम तमिलनाडू के एक मंदिर में होता है। माना जाता है कि सिर पर नारियल फोड़ने से देवता प्रसन्न होंगे और कस्बों को समृद्धि और कल्याण की ओर ले जाएंगे। नारियल फोड़ने के दौरान कई लोग चोटिल भी होते हैं। खून को रोकने और घाव को भरने के लिए मंदिर के पुजारी भक्तों के सिर पर हल्दी और अगरबत्ती की राख लगाते हैं। इस परंपरा का स्थानीय लोगों द्वारा बहुत निष्ठा के साथ पालन किया जाता है।

weird traditions of india,india travel guide,travel,india tourism

पहाड़ बताता है शिशु का लिंग

झारखंड के खुखरा गाँव में अनोखी परंपरा है जो पिछले 400 सालों से चली आ रही है। इस गाँव में एक पहाड़ पर बनीं हुई एक चाँद की आकृति है। गाँव के लोगों का मानना है की चाँद की आकृति वाला ये पहाड़ गर्भ में पल रहे शिशु का लिंग बता देता है। गर्भवती महिलाएँ कुछ दूरी से पत्थर फेंकती हैं। अगर यह पत्थर चाँद की तरह बनीं हुई आकृति के अंदर लगता है तो इसका मानना यह है कि गर्भ में लड़का है। अगर बाहर लगे तो गर्भ में लड़की पल रही है। इस परंपरा पर गाँव वालों का अटूट विश्वास है।

weird traditions of india,india travel guide,travel,india tourism

इंसान की पीठ के ऊपर से गायों का चलना

गरबड़ा गुजरात का एक शहर है जहाँ गरबड़ा एकादशी के दौरान भारत की सबसे अजीबो गरीब परम्परा को देखा जा सकता है। बता दे यह शहर लोगो की पीठ के उपर से गायों के चलने की परंपरा का घर है। जो कभी कभी अत्यंत दर्दनाक और खतरनाक साबित होता है। चूँकि हिंदू धर्म में गायों को पवित्र माना जाता है। इसलिए माना जाता है कि गायों के आपके ऊपर रौंद कर निकलने से आपकी समस्याएं कम हो जाएंगी।

weird traditions of india,india travel guide,travel,india tourism

जिन्दा बच्चों को मिट्टी में दफनाना

उत्तरी कर्नाटक और आंध्रप्रदेश के ग्रामीण इलाकों में बड़ी अजीब परंपरा है। जहाँ बच्चों को शारीरिक और मानसिक विकलांगता से बचाने के लिए जमीन में गले तक गाड़ दिया जाता है। इसके पीछे मान्यता यह है कि मिट्टी काफी पवित्र होती है और इस रिवाज के तहत बच्चों को 6 घंटों तक मिट्टी के अंदर रखा जाता है।

weird traditions of india,india travel guide,travel,india tourism

मृत व्यक्ति का शरीर खाना

भारत के वाराणासी में अघोरी बाबा रहते हैं। यह मृत व्यक्ति के शरीर के टुकड़े और मांस के लूथड़े खाने के लिए कुख्यात हैं। इनका मानना है कि ऐसा करना से इनके मन से मौत का डर हमेशा के लिए चला जाएगा। इसके अलावा इन्हें आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति हो जाएगी। हिंदू मान्यता के मुताबिक, पवित्र व्यक्ति, बच्चे, गर्भवती, कुवारी लड़कियां, कुष्ठ रोग और सांप के काटे जाने वाले व्यक्ति का दाह संस्कार नहीं किया जाता है। इन सभी को गंगा नदी में बहा दिया जाता है। अघोरी बाबा इन्हें वहाँ से निकाल अपने रस्म पूरी करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत