Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन अजीबोगरीब नियम-कानून के लिए जाना जाता हैं नॉर्थ कोरिया, लेदर जैकेट पर भी बैन!

हर व्यक्ति को अपने मनमुताबिक जीवन जीने की आजादी होती हैं कि वह क्या पहने और क्या खाएं। लेकिन इसी के साथ ही यह भी जरूरी हैं कि आप जिस देश में रह रहे हैं वहां के कानूनों का भी पालन किया जाए। लेकिन अब जरा सोचिए कि कोई देश आपके रहन-सहन पर भी पाबंदी लगा दें तो। ऐसा देखने को मिलता हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 09 Sep 2022 2:52:17

इन अजीबोगरीब नियम-कानून के लिए जाना जाता हैं नॉर्थ कोरिया, लेदर जैकेट पर भी बैन!

हर व्यक्ति को अपने मनमुताबिक जीवन जीने की आजादी होती हैं कि वह क्या पहने और क्या खाएं। लेकिन इसी के साथ ही यह भी जरूरी हैं कि आप जिस देश में रह रहे हैं वहां के कानूनों का भी पालन किया जाए। लेकिन अब जरा सोचिए कि कोई देश आपके रहन-सहन पर भी पाबंदी लगा दें तो। ऐसा देखने को मिलता हैं नॉर्थ कोरिया में। यह देश खास तौर पर अपने तानाशाह किम जोंग उन और उसके सनकी फैसलों के कारण जाना जाता है। उन्होंने स्थानीय लोगों के लिए कुछ ऐसे नियम बना रखे है जो अब तक किसी अन्य देश में नहीं देखे गए। चलिए आपको बताते हैं इस देश से जुड़े कुछ अजीबोगरीब नियम-कानून।
north korea,north korea rules and regulations बिना इजाजत नहीं खरीद सकते लैपटॉप

दक्षिण कोरिया में सरकार की अनुमति के बिना कोई भी लैपटॉप नहीं खरीद सकता है। किम सरकार की इजाजत बिना लैपटॉप खरीदने पर पाबंदी है। बता दें कि नॉथ कोरिया में लैपटॉप काफी महंगे है और खरीदना काफी मुश्किल है। नियम तोड़ने वालों को दर्दनाक सजा दी जाती है। north korea,north korea rules and regulations लेदर जैकेट पर लगा है बैन

बताया जाता है कि एक बार किम जोंग उन ने एक लेदर जैकेट पहना था, जिसकी चर्चा पड़ोसी देश साउथ कोरिया तक भी पहुंची। धीरे-धीरे जोंग का वो जैकेट लोगों के बीच और फेमस होने लगा। कुछ ही दिनों में बाजार में इस तरह कई और तरह की कॉपीज भी मिलने लगीं, जिसे देखकर किम जोंग ने लेदर जैकेट पर ही बैन लगाने का फैसला सुना दिया। रातों- रात कोरिया की लेदर इंडस्ट्री को भारी नुकसान हो गया। north korea,north korea rules and regulations देश का कैलेंडर है पूरी दुनिया से अलग

नार्थ कोरिया का कैलेंडर दुनिया के कैलेंडर्स से बेहद अलग है। दुनिया भले ही 21 वीं सदी में हो लेकिन नार्थ कोरिया कैलेंडर अभी भी वैसा का वैसा ही है। इस देश का कैलेंडर यहां के फाउंडर किम इल सुंग के जन्मदिन पर आधारित है। उत्तर कोरिया के लोगों के लिए यह अभी भी 106वां जुशे वर्ष चल रहा है। देश का कैलेंडर 15 अप्रैल 1912 से शुरू होता है। north korea,north korea rules and regulations नीली जींस पहने पर पांबदी

नॉर्थ कोरिया के लोग नीली जींस नहीं पहन सकते है। सरकार ने इस पर रोक लगा रही है। नॉथ कोरिया के किम का मानना है कि ये रंग अमेरिका के पूंजीवाद का प्रतिनिधित्व करता है। गाली देने पर मिल सकती है मौत की सजा

भारत में लोगों के मुंह से बात-बात पर गालियों के निकलना बड़ी आम सी बात है, मगर नॉर्थ कोरिया में इनपर भी पूरी तरह से बैन लगाया गया है। अगर आप गाली देते पाए जाते हैं, तो आपको मौत की सजा भी सुनाई जा सकती है। गाली देना इस देश में कानूनी अपराध माना जाता है, जिसके चलते आपको गाली देने की भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। साउथ कोरिया के सामान पर रोक

नॉर्थ कोरिया के लोग साउथ कोरिया की चीजों का इस्तेमाल नहीं करते। इसके अलावा फैशन, फिल्म और संगीत से भी दूर रहने की चेतावनी दी जाती है। यदि कोई साउथ कोरिया की चीजों का इस्तेमाल करता है तो उसे सजा भी दी जाती है। क्योंकि वह सबसे बड़ा दुश्मन है। north korea,north korea rules and regulations हेयरस्टाइल पर रोक

यहां पर हेयरस्टाइल को लेकर भी प्रकार की पांबदी होती है। स्थानीय लोगों को सरकार द्वारा बताई गई हेयरस्टाइल रखनी होती है। खबरों के अनुसार महिलाएं केवल 15 हेयर स्टाइल में से एक स्टाइल ही रख सकती है। यदि अविवाहित महिलाओं को बाल छोटे ही रखना होता है। सरकार के जरिए बताई गई हेयर स्टाइल के अलावा कोई हेयर स्टाइल रखी जाती है तो उसे गिरफ्तार भी किया जा सकता है। तीन पीढ़ियों तक मिलती है सजा

ये दुनिया का शायद पहला ऐसा देश होगा, जहां तीन जनरेशन तक सजा दी जाती है। जी हां, ये सच है कि यहां तीन पीढ़ियों तक सजा देने का नियम है, जिसकी आलोचना यहां के नागरिक तक करते हैं। अगर कोई व्यक्ति किसी भी तरह का अपराध करता है, तो उसकी सजा उस व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पूरे खानदान को भी दी जाती है, जिसमें उसके दादा-दादी से लेकर उसके माता और अन्य बच्चों को भी जेल जाना पड़ता है। north korea,north korea rules and regulations विदेशी चैनल देखने पर सजा

नॉर्थ कोरिया के लोग केवल 28 वेबसाइट ही ब्राउज कर सकते हैं। इसके अलावा नॉथ कोरिया में सिर्फ 4 ही टीवी चैनल है। चारों टीवी चैनल राज्य के स्वामित्व वाले हैं और दिन के वक्त से लेकर प्राइम टाइम तक चलते हैं। यहां अगर आप किसी और देश का संगीत या फिल्म देखते पाए जाते हैं तो आपको जेल की सजा हो सकती है, वहीं अगर आप पॉर्न देखते पाए जाते हैं तो आपको फांसी की सजा भी सुनाई जा सकती है। बता दें कि साल 2015 में किम जोन उन ने सभी विदेशी कैसेट, टेप और सीडियों पर बैन लगा दिया, जिसके बाद देश में यह सभी बाहरी चीजें प्रतिबंधित हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका