न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के इन 10 अजीबोगरीब खानपान को चखने के लिए होना पड़ेगा थोड़ा निडर

भारत एक ऐसा देश है, जहां का खाना कई संस्कृति और विविधता का एक सुंदर मेल है। देश के भौतिक विविधता के समान ही हमारे खाने में भी कई अनूठे और अनोखे पहलू कई लोग खाने के इतने शौकीन होते हैं कि देश के हर हिस्से का स्वाद लेने पहुंच जाते हैं और वहां की स्पेशल डिश खाना पसंद करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 23 Feb 2023 2:39:25

भारत के इन 10 अजीबोगरीब खानपान को चखने के लिए होना पड़ेगा थोड़ा निडर

भारत एक ऐसा देश है, जहां का खाना कई संस्कृति और विविधता का एक सुंदर मेल है। देश के भौतिक विविधता के समान ही हमारे खाने में भी कई अनूठे और अनोखे पहलू कई लोग खाने के इतने शौकीन होते हैं कि देश के हर हिस्से का स्वाद लेने पहुंच जाते हैं और वहां की स्पेशल डिश खाना पसंद करते हैं। लेकिन देश के विभिन्न हिस्सों में कुछ ऐसे अजीबोगरीब खानपान भी हैं जिन्हें खाने से पहले आप गंभीर सोच में पड़ जाएंगे। ये व्यंजन देखने के बाद लोग हैरान हो जाते और इन्हें पकाने का तरीका भी बेहद अजीब होता है। आज इस कड़ी में हम आपको देश के कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब खानपान के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें चखने के लिए आपको थोड़ा निडर होना पड़ेगा। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

weird food in india,rarest food in india,bizarre foods eaten in india,bizarre and unusual dishes of india,weird foods served in india,bizzare and weird food that are eaten in india,travel,travel tips

चाप्रह, छत्तीसगढ़

स्वादिष्ट भारतीय चटनी हर खाने में जान डाल देती है। लेकिन छत्तीसगढ़ के बत्सर क्षेत्र के जंगलों की लाल चींटियों और उनकी अंडो से बनी यह तिखी लाल चटनी जिसे "चापड़ा" भी कहा जाता है, ये चटनी, खाने से पहले आपको सोचने पर मजबूर कर देगी। पहले इन चींटियों को सुखाया जाता है और फिर नमक और दुसरे मसालों के साथ कुटा जाता है। इन चींटियों में फोरमिक एसिड होता है और यह भी माना जाता है कि इनमें औषधीय गुण होते हैं। यहाँ के स्थानीय धुरुवा आदिवासी इसे र्सिफ एक खाना नहीं मानते, बल्कि हिम्मत वाला काम मानते है।

weird food in india,rarest food in india,bizarre foods eaten in india,bizarre and unusual dishes of india,weird foods served in india,bizzare and weird food that are eaten in india,travel,travel tips

जदोह, मेघालय

जदोह डिश भारत के मेघालय राज्य के उत्तर पूर्व में पाई जाती है। ये डिश जैतिया जनजाति के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि इस व्यंजन को चावल के साथ सूअर के मांस या चिकन के मांस के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है। वैसे ये खाना आपको बिल्कुल पुलाव की तरह लगेगा, लेकिन इसे रक्त और चिकन के साथ पकाया जाता है।

weird food in india,rarest food in india,bizarre foods eaten in india,bizarre and unusual dishes of india,weird foods served in india,bizzare and weird food that are eaten in india,travel,travel tips

ब्लैक राइस, मणिपुर

शायद, अभी तक आपने सफ़ेद चावल और ब्राउन चावल के बारे में ही सुना होगा लेकिन, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां ब्लैक राइस को भी बड़े प्रेम के साथ खाना पसंद करते हैं। जी हां, केरल, मणिपुर और बंगाल की कुछ जगहों पर इसे खूब पसंद किया जाता है। ब्लैक राइस कई पोषक तत्वों के लिए भी प्रसिद्ध है और ये स्वाद से भी भरपूर माना जाता है। खासकर इस चावल को शाकाहारी खाने वाले लोग पसंद करते हैं।

weird food in india,rarest food in india,bizarre foods eaten in india,bizarre and unusual dishes of india,weird foods served in india,bizzare and weird food that are eaten in india,travel,travel tips

डॉग मीट, नागालैंड

लोग घरों में कुत्तों को खूब प्यार से पालते हैं लेकिन देश के कुछ हिस्सों में लोग कुत्ते का मांस खाना पसंद करते हैं। नागालैंड में ऐसे व्यंजन खाए जाते हैं जिनमें कुत्ते, मकड़ी, सूअर का मांस, बीफ, केकड़े और हाथी का मांस शामिल है। डॉग मीट यहां कई तरीकों से तैयार किया जाता है। नागालैंड, मिजोरम और मणिपुर के आदिवासी समुदायों के बीच ये बहुत पसंदीदा है।

weird food in india,rarest food in india,bizarre foods eaten in india,bizarre and unusual dishes of india,weird foods served in india,bizzare and weird food that are eaten in india,travel,travel tips

दोह खलिह, मेघालय

दोह खलिह एक ऐसा व्यंजन है जो मेघालय राज्य का एक और स्वादिष्ट व्यंजन है। जिसे सूअर के मांस के साथ प्याज और मिर्च डालकर सलाद के रूप में खाया जाता है। यह व्यंजन मेघालय के लोगों को बेहद स्वादिष्ट लगता है। मैक्सिकन टच देने के लिए इसमें लोग नींबू टमाटर और गाजर का इस्तेमाल करके भी खाना पसंद करते हैं। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि व्यंजन को सूअर के दिमाग की करी के रूप में बनाकर रोटी के साथ भी खाया जाता है। यह व्यंजन उन लोगों के लिए बिल्कुल भी पसंद नहीं आता जो नॉनवेज को नापसंद करते हैं। हालांकि नॉनवेज खाने वाले ज्यादातर लोगों को यह डिश बहुत ज्यादा पसंद आती है।

weird food in india,rarest food in india,bizarre foods eaten in india,bizarre and unusual dishes of india,weird foods served in india,bizzare and weird food that are eaten in india,travel,travel tips

फ्रॉग लेग्स, सिक्किम

यह फ्रांसीसी खाना सालों से स्वाद के दीवानों को खुश कर रहा है। सिक्किम के लेप्चा समुदाय का इस खाने में मौजूद औषधीय गुणों पर बहुत विश्वास है, वे मानते है कि यह पेट से जुड़ी परेशानियों का इलाज करता है। गोवा में इसे 'जंपिंग चिकन' के नाम से जाना जाता है। हालाँकि, भारत सरकार द्वारा इसे लुप्तप्राय प्रजाति घोषित किया गया है, फिर भी आपको इसे खिलाने वाले कुछ रेस्तरां मिल जाएंगे।

weird food in india,rarest food in india,bizarre foods eaten in india,bizarre and unusual dishes of india,weird foods served in india,bizzare and weird food that are eaten in india,travel,travel tips

शार्क बेबी करी, गोवा

शार्क बेबी करी को भारत के सबसे अजीबो-बारीक़ व्यंजन में शामिल किया जाता है। अगर आप गोवा घूमने गए होने तो आपने वहां इसका नाम ज़रूर सुना होगा। आपको बता दें कि बेबी शार्क मछली से तैयार इस व्यंजन को मांसाहारी लोग खूब पसंद करते हैं। ये एक ऐसी मछली है जिसे पकड़ना बहुत मुश्किल होता है, जिसकी वजह से यह एक दुर्लभ डिश होने के साथ-साथ महंगी डिश भी है। कहा जाता है कि स्थानीय लोग इसे बड़े प्रेम के साथ खाना पसंद करते हैं।

weird food in india,rarest food in india,bizarre foods eaten in india,bizarre and unusual dishes of india,weird foods served in india,bizzare and weird food that are eaten in india,travel,travel tips

इरी पोलू, असम

ये आसाम का बहुत ही मशहूर खाना है। इसे रेशम के कीड़े से बनाया जाता है। इरी और रेशम का कीड़ा, इस खाने की मुख्य सामग्री है, जिसे ककून से निकलने के बाद इस्तेमाल किया जाता है। इरी पोलु को आमतौर पर खोरिसा के साथ परोसा जाता है। खोरिसा असम का एक और स्वादिष्ट खाना है जो की फेर्मेंटेड बॉंस से बनाई जाती है।

weird food in india,rarest food in india,bizarre foods eaten in india,bizarre and unusual dishes of india,weird foods served in india,bizzare and weird food that are eaten in india,travel,travel tips

भांग के पकौड़े, उत्तर भारत

होली के दौरान भांग के रस को सेवन करने के बारे में तो आपने ज़रूर सुना होगा लेकिन, क्या आपको मालूम है कि कई लोग भांग के पकौड़े को भी बड़े प्रेम के साथ खाते हैं? जी हां, भारत के कई हिस्सों में आज भी होली, बसंत ऋतू या शिवरात्रि जैसे खास मौके पर भांग के पकौड़े को पसंद किया जाता है। इस व्यंजन को चखने के बाद लोग गानों पर झूमते और नाचते नज़र आते हैं। आपको बता दें कि इसे भांग की पत्तियों से बनाया जाता है।

weird food in india,rarest food in india,bizarre foods eaten in india,bizarre and unusual dishes of india,weird foods served in india,bizzare and weird food that are eaten in india,travel,travel tips

नह्क्हम, पूर्वोत्तर भारत

इस डिश को मेघालय की गारो जनजाति के लोग बेहद पसंद करते हैं। इस डिश को सूखी मछलियों, सब्जियों और आसुत राख से बनाया जाता है। इस डिश का स्वाद जितना टेस्टी होता है, उतना ही सूंघने में बेहद खराब। सूघने पर इस भोजन से बदबू आती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च

एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?

बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ

किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग

Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स

आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन

मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे

अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?

अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज

मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान

कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं