न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सस्ते में लेना चाहते है हवाई यात्रा का आनंद, अपनाएं ये जरूरी ट्रिक्स

जब भी कभी सफ़र की बात की जाती हैं तो हवाई यात्रा को प्राथमिकता दी जाती है जो कम्फर्टेबल होने के साथ ही कम समय में आपको अपने गंतव्य तक पंहुचा देती हैं। लेकिन इसका किराया अन्य सफ़र से महंगा पड़ता है जिस वजह से कई लोग इसका सफर करने से कतराते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 17 Aug 2022 8:15:29

सस्ते में लेना चाहते है हवाई यात्रा का आनंद, अपनाएं ये जरूरी ट्रिक्स

जब भी कभी सफ़र की बात की जाती हैं तो हवाई यात्रा को प्राथमिकता दी जाती है जो कम्फर्टेबल होने के साथ ही कम समय में आपको अपने गंतव्य तक पंहुचा देती हैं। लेकिन इसका किराया अन्य सफ़र से महंगा पड़ता है जिस वजह से कई लोग इसका सफर करने से कतराते हैं। लेकिन आप चाहे तो समझदारी से काम लेते हुए सस्ते में भी हवाई यात्रा का आनंद ले सकते हैं। जरूरत से ज्यादा जब फ्लाइट की टिकट पर खर्च करना पड़े तो सबका दिल दुखता है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिनका ध्यान रख फ्लाइट टिकट की प्राइस को कम कर सकते हैं। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

travel,travel guide,travel tips,book flight tickets

जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी टिकट बुक करें

जिस तारीख में आपको यात्रा करना है उससे जितना पहले हो सके उतना पहले आप फ्लाइट टिकट की मॉनिटरिंग शुरू कर दें। जैसे ही आपको सस्ती टिकट मिले आप तुरंत अपने टिकट बुक कर लें। बजट फ्लाइट पाने में यह तरीका काफी कारगर है। मान लीजिए की आपको नवंबर-दिसंबर में वैकेशन के लिए विदेश यात्रा करनी है और अभी अगस्त चल रहा है। मतलब टिकट बुक करने के लिए आपके पास करीब तीन महीनों का वक्त है। ऐसे में आपको सस्ता टिकट मिलने के पूरे-पूरे चांस है।

उड़ान भरने का सही दिन चुनें

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि शुक्रवार और रविवार को अक्सर ज्यादातर यात्री उड़ान भरते हैं। मंगलवार, बुधवार या शनिवार उड़ान के लिए सबसे कम चुने गए दिन होते हैं क्योंकि इस समय लोग अपने कामों में व्यस्त रहते हैं। पैसे बचाने के लिए आप इन तीन दिनों में अपनी फ्लाइट बुकिंग कर सकते हैं। ऐसे दिनों में एयरलाइन कंपनियां अपने विमान में खाली सीटों को भरने के लिए टिकट की कीमतों को गिरा देती हैं। दिवाली, होली और क्रिसमस जैसी प्रमुख छुट्टियों के दौरान उड़ान भरने से बचना चाहिए, क्योंकि इन अवसरों पर टिकट की कीमतें बहुत अधिक होती हैं।

travel,travel guide,travel tips,book flight tickets

सीधे एयरलाइंस से टिकट बुक करें

अक्सर संभावना होती है कि आपको एयरलाइन की वेबसाइट पर अन्य ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियों (ओटीए) की तुलना में सस्ती फ्लाइट मिल सकती हैं। इस स्थिति में, दोनों की तुलना करें और टिकट बुक करें। हालांकि, यह एक थंब रूल नहीं है। सामान्य रूप से वीकेंड पर किराया महंगा होता हैं। इसलिए हमेशा वीकडेज पर अपनी फ्लाइट टिकट बुक करें। ऐसी संभावना भी हो सकती है कि ई-पेमेंट या ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियां वीकडेज पर आपको भारी डिस्काउंट ऑफर करें। ये ट्रैवल एजेंसियां अक्सर बैंकों के साथ मिलकर ऑफर चलाती है।

सुबह के लिए फ्लाइट बुक करें

कोशिश करें दिन की जल्द से जल्द फ्लाइट बुक करने की कोशिश करें, क्योंकि सुबह के प्रस्थान के लिए टिकट अपेक्षाकृत सस्ते होते हैं। दिन के शुरुआती घंटों के दौरान उड़ान का एक और लाभ यह है कि यदि आपकी फ्लाइट में सीट नहीं रही है, तो आप बिना कोई एक्स्ट्रा पैसा दिए सीट के लिए अपनी एयरलाइंस के साथ बातचीत कर सकते हैं।

travel,travel guide,travel tips,book flight tickets

गूगल के प्राइवेट मोड में एयरफेयर सर्च करें

फ्लाइट टिकट बुक करते समय हमेशा प्राइवेट मोड का इस्तेमाल करें। उदाहरण के लिए, गूगल क्रोम में ‘incognito’ मोड का उपयोग करें। फ्लाइट बुकिंग वेबसाइट कुकीज़ का उपयोग करती हैं और ब्राउज़र पर की गई सर्च की संख्या के अनुपात में किराए में वृद्धि करती हैं। वे मनोवैज्ञानिक रूप से आपको बढ़ती कीमतों के कारण महंगे टिकट बुक करने के लिए मजबूर करते हैं। यही कारण है कि एक्सपर्ट बढ़ती कीमतों से बचने के लिए फ्लाइट टिकट बुक करते समय ‘incognito’ मोड का उपयोग करने की सलाह देते हैं।

कनेक्टिंग फ्लाइट का विकल्प चुनें

ये तो आप जानते ही होंगे कि सीधे डेस्टिनेशन तक जाने वाली फ्लाइट बुक करने से समय की काफी बचत होती है। लेकिन कम ही लोग इस तथ्य के बारे में जानते हैं कि कनेक्टिंग उड़ानें तुलनात्मक रूप से सस्ती होती हैं। इसलिए, कनेक्टिंग फ्लाइट चुनने से आप कुछ हद पैसों की बचत कर सकते हैं।

स्थानीय एयरलाइंस का उपयोग करें

देश के भीतर यात्रा करते समय स्थानीय एयरलाइनों का उपयोग करना हमेशा अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस की तुलना में कॉस्ट इफेक्टिव होता है। आप उस देश की स्थानीय एयरलाइनों के बारे में अधिक सर्च करें, जहां आपने जाने की योजना बनाई हैं। उदाहरण के लिए, यदि कोई व्यक्ति भारत का दौरा करने और देश के भीतर फ्लाइट से यात्रा करने का निर्णय लेता है। ऐसी स्थिति में वह एयर इंडिया जैसी एयरलाइन की फ्लाइट लेने के बजाय स्पाइसजेट, गोएयर या इंडिगो जैसी एयरलाइन की सस्ती फ्लाइट का उपयोग कर सकते हैं। इस तरह, आप निश्चित रूप से कुछ पैसे जरूर बचा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान