न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

परिवार संग कर सकते हैं महाराष्ट्र के इन प्रसिद्द धार्मिक स्थलों के दर्शन, मिलेगी आत्मिक खुशी

आज इस कड़ी में हम आपको महाराष्ट्र के प्रसिद्द धार्मिक स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां घूमकर आपको आत्मिक खुशी मिलेगी और आप अपने परिवार के साथ घूमने आ सकते है और विराजित देवता का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 16 Nov 2021 11:13:24

परिवार संग कर सकते हैं महाराष्ट्र के इन प्रसिद्द धार्मिक स्थलों के दर्शन, मिलेगी आत्मिक खुशी

जब भी कभी परिवार संग घूमने की बात आती हैं तो सबसे ज्यादा पसंद ऐसे स्थान किए जाते हैं जो आध्यात्मिक महत्व रखते हो। परिवार में बुजुर्ग तो इन स्थानों से खुश होते ही हैं बल्कि बच्चों में भी धार्मिक दृष्टिकोण उत्पन्न करने में मदद मिलती हैं। अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो महाराष्ट्र के प्रसिद्द धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको महाराष्ट्र के प्रसिद्द धार्मिक स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां घूमकर आपको आत्मिक खुशी मिलेगी और आप अपने परिवार के साथ घूमने आ सकते है और विराजित देवता का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते है।

travel tips,travel guide,maharashtra temples

साईं बाबा संस्थान मंदिर शिरडी

शिरडी भारत महाराष्ट्र राज्य का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है जो नासिक के पास स्थित है। यह “साईं की भूमि” के नाम से प्रसिद्ध है। शिरडी महान संत साईं बाबा का घर है जहाँ पर प्रसिद्ध साईं बाबा मंदिर और कुछ ऐतिहासिक स्थलों के अलावा विभिन्न मंदिर बने हुए हैं। श्री साईं बाबा को समर्पित श्री साईं बाबा संस्थान मंदिर महाराष्ट्र के सबसे प्रसिद्ध मंदिर में से एक है। इस मंदिर में साईं बाबा को भगवान के रूप में पूजा जाता है और उनके सभी भक्तों के लिए एक पवित्र स्थान माना जाता है। यह मंदिर दुनिया भर से आने वाले भक्तों के लिए एक बहुत ही खास जगह है। आपको बता दें कि साईं बाबा मंदिर में हर दिन औसतन 25,000 भक्त दर्शन के लिए आते हैं जबकि त्योहारों और खास अवसरों में यहां प्रति दिन 1,00,000 भक्तों की संख्या बढ़ जाती है। महाराष्ट्र के प्रमुख मंदिर और तीर्थ स्थल सर्च करने वाले पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों के लिए साईं बाबा मंदिर आदर्श स्थान है जहाँ आप अपने परिवार के साथ साईं बाबा के दर्शन और यात्रा के लिए आ सकते है।

travel tips,travel guide,maharashtra temples

गणपतिपुले

महाराष्ट्र में कोंकण के तट पर स्थित गणपतिपुले का खूबसूरत पवित्र शहर है जो मुंबई से लगभग 345 किमी दूर है और रत्नागिरी शहर के करीब स्थित है। महाराष्ट्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थान में से एक गणपतिपुले अपने 400 साल पुराने गणपति मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। आकर्षक मंदिर समुद्र तट पर स्थित है और माना जाता है की मंदिर में स्थापित भगवान गणेश जी की मूर्ति स्वयं प्रकट हुई थी जिस वजह से भक्तो की श्रद्धा और अधिक बढ़ गयी है और हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन के लिए आते है। गणपतिपुले निश्चित रूप से महाराष्ट्र के लोकप्रिय मंदिरों में से एक है। आप मंदिर जाने के लिए न केवल एक अच्छी यात्रा कर सकते हैं, बल्कि अपने परिवार के साथ गणपतिपुले के शांत वातावरण में समय व्यतीत भी कर सकते हैं।

travel tips,travel guide,maharashtra temples

त्र्यंबकेश्वर मंदिर नासिक

महाराष्ट्र के ऐतिहासिक मंदिर में शामिल त्र्यंबकेश्वर मंदिर नासिक जिले में त्र्यंबकेश्वर तहसील के त्र्यंबक नगर में स्थित एक प्राचीन हिंदू मंदिर है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और भारत में स्थित बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग नाशिक के परिसर में एक कुंड (पवित्र तालाब) कुशावर्त, प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लंबी नदी गोदावरी का स्रोत है। यह मंदिर ब्रह्मगिरि पहाड़ियों के तल पर स्थित है। ज्योतिर्लिंग की विशेषता यह है कि इसमें भगवान ब्रह्मा, विष्णु और भगवान रुद्र के प्रतीक तीन चेहरे समाहित हैं। यह मंदिर नासिक शहर से 28 किमी दूर है। प्राचीन काल से ही यह मंदिर काफी लोकप्रिय है जिसके कारण यहां दूर दूर से भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

travel tips,travel guide,maharashtra temples

घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर औरंगाबाद

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित एलोरा गुफा के अन्दर स्थित, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर महाराष्ट्र के प्रमुख शिव मंदिर में से एक है। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर भारत में स्थापित 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर में से एक है। साथ ही यह मंदिर यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल हैं इसीलिए मंदिर का ऐतिहासिक महत्व भी काफी जाड्या है। घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग की यात्रा के दौरान पर्यटकों को एक परमसुख की अनुभूति होती हैं। इस मंदिर के देवता भगवान शिव को कुसुमेश्वर, घुश्मेश्वर, घ्रुष्मेस्वर और घृष्णेश्वर जैसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है। आज मंदिर में एक गर्भगृह, एक अंतराल और एक सभा मंडप है। महाशिवरात्रि घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में मनाया जाने वाला सबसे प्रमुख त्यौहार है जिसमे देश भर से हजारों श्रद्धालु शामिल होते है।

travel tips,travel guide,maharashtra temples

शनि शिंगनापुर

अहमदनगर जिले में स्थित शनि शिगनापुर मंदिर एक शानदार और अनूठा स्थान है जो जादुई और शक्तिशाली भगवान शनि के लिए प्रसिद्ध है। इस मंदिर में एक काले पत्थर है जिसमें शनी भगवान का निवास माना जाता है। शनि ग्रह के प्रतीक शनि देव को को स्वयंभू के रूप में जाना जाता है। आपको बता दें महाराष्ट्र के प्रसिद्ध मंदिर में से एक माने जाने वाले इस मंदिर में कोई वास्तुशिल्प सुंदरता नहीं है, लेकिन इसके बाद भी भगवान की आध्यात्मिक आभा के साथ यह साधारण सा कला पत्थर हर साल भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता है। शायद आपके लिए यकीन करना थोडा मुश्किल हो लेकिन शनि शिगनापुर मंदिर के प्रति लोगों का विश्वास इतना मजबूत है कि यहां गाँव के किसी भी घर में दरवाजे और ताले का इस्तेमाल नहीं करता। यहां के लोगों का मानना है कि भगवान शनि चोरों से उनके सामान की रक्षा करते हैं।

travel tips,travel guide,maharashtra temples

यामाई देवी मंदिर औंध

यामाई देवी को समर्पित यामाई देवी मंदिर महाराष्ट्र में सतारा जिले औंध के केंद्र में एक पहाड़ी के उपर स्थित एक और प्रसिद्ध मंदिर है। आप जब भी महाराष्ट्र के प्रसिद्ध मंदिर की यात्रा में यामाई देवी मंदिर आयेंगें तो त्रिशूल, बाण, गदा और पान पत्र से सजी यमई देवी की मूर्ति के दर्शन कर सकेगें। मंदिर के शीर्ष पर विभिन्न हिंदू देवताओं के चित्र और मूर्तियाँ भी हैं जिनके दर्शन आप कर सकेगें। इसके अलावा पहाड़ी की चोटी पर स्थित होने की वजह से मंदिर से घाटी के खूबसूरत नजारों को भी देखा जा सकता है जो इसके आकर्षण में चार चाँद लगाने का कार्य करते है।

travel tips,travel guide,maharashtra temples

सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई

सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई और महाराष्ट्र के सबसे लोकप्रिय मंदिर में से एक है। बता दे भगवान गणेश जी को समर्पित इस मंदिर को भारत के सबसे अमीर मंदिरों में से एक भी माना जाता है। इस मंदिर की दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान है जिसकी वजह से देश-विदेश से लोग श्री गणेश भगवान के दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर में भगवान गणेश की एक मूर्ति स्थापित है जिसके पीछे एक बहुत खास कहानी है। इस मंदिर का नाम सिद्दिविनायक इसलिए पड़ा क्योंकि इस मंदिर में गणेश जी की मूर्ति की सूड दाई ओर मुड़ी होती हैं और सिद्धि पीठ से जुड़ी है। इस मंदिर में आने वाले भक्तों को गणेश के ऊपर अटूट विश्वास होता है उनका मानना है कि भगवान उनकी मनोकामना पूरी करेंगे। इसीलिए आपको भी अपने जीवन में एक बार सिद्धिविनायक के दर्शन के लिए मुंबई जरूर आना चाहिये।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!