न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मी भरे मई महीने में घूमने जाने के लिए बेस्ट हैं देश की ये 10 जगहें

आने वाले दिनों में अप्रैल का महीना समाप्त होकर मई महीना शुरू होने वाला हैं और इसी के साथ ही गर्मी का पारा भी चढ़ने वाला हैं। लेकिन इस महीने में बच्चों के स्कूल की छुट्टियां पड़ती हैं जिसके चलते कई लोग इन दिनों में घूमने जाने का प्लान करते हैं। इसके लिए ऐसी जगहों का चुनाव किया जाता हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 30 Apr 2022 11:37:16

गर्मी भरे मई महीने में घूमने जाने के लिए बेस्ट हैं देश की ये 10 जगहें

आने वाले दिनों में अप्रैल का महीना समाप्त होकर मई महीना शुरू होने वाला हैं और इसी के साथ ही गर्मी का पारा भी चढ़ने वाला हैं। लेकिन इस महीने में बच्चों के स्कूल की छुट्टियां पड़ती हैं जिसके चलते कई लोग इन दिनों में घूमने जाने का प्लान करते हैं। इसके लिए ऐसी जगहों का चुनाव किया जाता हैं जहां का तापमान कम हो एवं वहां की ठंडी हवाएं आपको अलग ही सुखद एहसास दे। यदि आप अपने परिवार के साथ कहीं दूर ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो आज इस कड़ी में हम लेकर आए हैं देश की कुछ ऐसी जगहें जहां मई के इस महीने में घूमने के लिए जाया जा सकता हैं। ये जगहें चिलचिलाती गर्मी से बचाती हो और घूमने का पूरा मजा दिलाती हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

tourism,tourist destinations in india,places to visit in may month,holidays

तवांग

मई की गर्मी से दूर अरुणाचल प्रदेश का ये खूबसूरत शहर 2,669 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। चारों तरफ हिमालय से घिरा ये शहर लगभग पूरे साल बर्फ से ढंका रहता है। उंची नीची घाटियां, पहाड़ और साफ झील इस शहर को मई में घूमने के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं। यहां शहर के सड़कों के किनारे कई बौद्ध मठ बने हैं जो माहौल को आध्यात्मिक भी बनाते हैं। आपको बता दें कि असम के तेजपुर से तवांग जाना सबसे आसान रास्ता है। तवांग जाने के लिए आप तेजपुर से सरकारी और प्राइवेट बसें या एसयूवी ले सकते हैं।

tourism,tourist destinations in india,places to visit in may month,holidays

हर्षिली हिल्स

यदि आप खूबसूरत हिल्स का नजारा देखना चाहते हैं तो एक बार आंध्र प्रदेश में हर्षीली हिल्स देखने जरूर पधारें। अगर आप गर्मी के मौसम में और मई की गर्मी से परेशान हो चुके हैं तो यहां आकर आपको सुकून मिलेगा। इन दिनों में घूमने के लिए यह किसी स्वर्ग से कम नही है। यहां आपको गुलमोहर नीली गुलमोहर मूंगे और यूकेलिप्टस के पेड़ दिखाई देंगे। मई के महीने में यहां का वातावरण और भी खुशनुमा एवं रोमांचक लगता है जिससे इस महीने में यहां आना लोग अधिक पसंद करते हैं। आंध्र प्रदेश के अन्य स्थानों की तुलना में यह स्थान ठंडा और मनोरंजक है। यहां के अन्य दर्शनीय स्थलों की बात करें तो इसमें मुख्य रूप से रामकृष्ण बीच, श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, उंडावली की गुफाएं आदि हैं।

tourism,tourist destinations in india,places to visit in may month,holidays

पंच मढ़ी

मध्य प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है पंच मढ़ी। इसे मई में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता है। सतपुड़ा के घने जंगलों के बीच स्थित पंचमढ़ी हरे-भरे पहाड़ों और जंगलों के लिए जाना जाता है। ऐतिहासिक गुफाओं, चट्टानों पर की गई रोचक कलाकारी और बेहतरीन झरनों की वजह से ये टूरिस्ट के बीच और भी पॉप्युलर है। अगर आपको वाइल्ड लाइफ पसंद करते हैं तो सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, बिसन लॉज आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकता है।बता दें कि पंचमढ़ी रोड और रेलवे नेटवर्क से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। पंचमढ़ी के लिए पिपरिया सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है। फ्लाइट से जाने के लिए आप भोपाल और जबलपुर एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं जो पंचमढ़ी के सबसे नजदीकी एयरपोर्ट हैं।

tourism,tourist destinations in india,places to visit in may month,holidays

मैक्लॉडगंज

प्रकृति को बेहद नजदीक से महसूस करना चाहते हैं तो पहुंच जाएं हिमाचल प्रदेश के मैक्लॉडगंज जो मई के महीने में परिवार संग छुट्टियां बिताने के लिहाज से परफेक्ट डेस्टिनेशन है। आप चाहें तो दोस्तों के साथ या फिर अकेले सोलो ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं। हिमालय की पहाड़ियों के बीच में स्थित मैक्लॉडगंज शांति से भरे स्वर्ग और अडवेंचर पैराडाइज का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। मई के महीने में मैक्लॉडगंज का औसत तापमान 22 से 35 डिग्री के बीच रहता है।

tourism,tourist destinations in india,places to visit in may month,holidays

धर्म शाला

हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों से घिरा धर्मशाला बहुत ही प्यारा सा शहर है। इसे छोटा तिब्बत भी कहा जाता है। यहां बाज़ार, म्यूजियम, मठों वाले धर्मशाला आदि सोलो ट्रैवेलर्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। धर्मशाला शांति और सुकून की जगह है और यहां योग आध्यात्म के कई केन्द्र हैं। यहां पहुंचने के लिए आप दिल्ली, शिमला और देहरादून से बस ले सकते हैं। इन बसों से धर्मशाला पहुंचकर आप टैक्सी ले सकते हैं।

tourism,tourist destinations in india,places to visit in may month,holidays

लैंसडाउन
लैंसडाउन, उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित एक सुन्दर हिल स्टेशन है। इस खूबसूरत हिल स्टेशन को अंग्रेजों ने साल 1887 में बसाया था। यहां का मौसम पूरे साल सुहावना बना रहता है। हर तरफ फैली हरियाली आपको एक अलग दुनिया का एहसास कराती है। गर्मी के मौसम में दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले पर्यटक बड़ी संख्या में लैंसडाउन जाते हैं क्योंकि यह दिल्ली से नजदीक है। गर्मी के मौसम में यहां का औसत तापमान 15 से 30 डिग्री के बीच रहता है।

tourism,tourist destinations in india,places to visit in may month,holidays

गुलमर्ग

गुलमर्ग गर्मियों के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। जम्मू कश्मीर का ये हिल स्टेशन समुद्र तल से 2730 मीटर की ऊँचाई पर बसा है। यहां की सांस्कृतिक विरासत काफी समृद्ध है। शानदार झीलों और दुनिया के दूसरे सबसे ऊँचे गोल्फ कोर्स और शानदार ट्रेकिंग के लिए काफी मशहूर है।गुलमर्ग पहुंचने का सबसे अच्छा विकल्प सड़क मार्ग है। गुलमर्ग का नजदीकी एयरपोर्ट श्रीनगर है जबकि नजदीकी रेलवे स्टेशन जम्मू है।

tourism,tourist destinations in india,places to visit in may month,holidays

शिलॉन्ग

मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग को अक्सर ईस्ट के स्कॉटलैंड के नाम से जाना जाता है क्योंकि यहां पर्यटकों को कई तरह का नैचरल सरप्राइज देखने को मिलता है। यहां के खूबसूरत पहाड़ों को देखने का अपना ही मज़ा है। शिलॉन्ग अपने आप में बेहद खूबसूरत जगह है। यहां अलग-अलग त्योहार और परंपराएं भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यहां के हरे-भरे बगीचे, पहाड़, झड़ने और हाइकिंग ट्रेल इसे गर्मियों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाता है। गर्मियों में शिलॉन्ग का औसत तापमान 15 से 24 डिग्री के बीच रहता है।

tourism,tourist destinations in india,places to visit in may month,holidays

माउंट अबू

माउंट अबू राजस्थान का एकलौता हिल स्टेशन है जिसे भारत में मई में घूमने के लिए आदर्श जगहों में एक माना जाता है। माउंट आबू ग्रेनाइट से बनी एक चोटी है जो चारो तरफ से माउंट आबू वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी से घिरा है। माउंट आबू का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन आबू रोड है जबकि स्टेट ट्रांसपोर्ट की बसों से भी आप माउंट आबू आसानी से पहुंच सकते हैं।

tourism,tourist destinations in india,places to visit in may month,holidays

अलमोढ़ा

उत्तराखंड के कुमाऊं पहाड़ी रेंज में स्थित खूबसूरत शहर अल्मोड़ा। प्राचीन मंदिरों और सांस्कृतिक विरासत को संजोया यह शहर देवदार के घने शंकुधारी जंगलों से घिरा है। अल्मोड़ा से हिमालय का शानदार नज़ारा भी नजर आता है। अगर आप शांत शांत वातावरण में कुछ पल बिताना चाहते हैं तो अल्मोड़ा भारत के उन जगहों में शामिल है जिन्हें आपको मई में जरूर घूमकर आएं। आप यहां सड़क मार्ग के लिए बस या कार से पहुंच सकते हैं। जबकि अल्मोड़ा के लिए नई दिल्ली और देहरादून से ट्रेन भी ले सकते हैं। बता दें कि अल्मोड़ा के लिए नज़दीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर