न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गगन चूमती इमारतों के साथ ही खूबसूरती के लिए प्रसिद्द हैं दुबई, जानें यहां की प्रसिद्द जगहें

भारतीय जब भी कभी अपनी पहली विदेश यात्रा की बात करते हैं तो दुबई का नाम सबसे पहले आता हैं। दुबई दुनिया के सबसे प्रमुख और पसंदीदा पर्यटन स्थलों में आता है। यहां जाना हर किसी का सपना होता हैं जहां की अमीरी, आलिशान लाइफस्टाइल और गगन चूमती इमारतें सभी का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 17 Aug 2022 12:33:16

गगन चूमती इमारतों के साथ ही खूबसूरती के लिए प्रसिद्द हैं दुबई, जानें यहां की प्रसिद्द जगहें

भारतीय जब भी कभी अपनी पहली विदेश यात्रा की बात करते हैं तो दुबई का नाम सबसे पहले आता हैं। दुबई दुनिया के सबसे प्रमुख और पसंदीदा पर्यटन स्थलों में आता है। यहां जाना हर किसी का सपना होता हैं जहां की अमीरी, आलिशान लाइफस्टाइल और गगन चूमती इमारतें सभी का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। पर्यटकों के लिहाज से दुबई दुनियाभर में प्रसिद्द हैं। आप चाहे अकेले हो, अपने परिवार वालों के साथ हो या दोस्तों के साथ, हर किसी के लिए यहां देखने के लिए बहुत कुछ है। अगर आप भी दुबई जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज इस कड़ी में हम आपको यहां की प्रसिद्द जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां घूमने का पूरा मजा लिया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

tourist places in dubai,dubai tourism,holidays in dubai,dubai tourist destination,best time to visit dubai,places to visit in dubai,world tour

बुर्ज खलीफा

दुबई में घुसते ही सबसे पहला सवाल टूरिस्ट का यही होता है कि, यहां से बुर्ज खलीफा कितना दूर है? कैसा दिखता है? और उसकी ऊंचाई कितनी है? इस 163 मंजिला इमारत की उच़ाई 830 मीटर है, इसमें दुनिया की सबसे तेज चलने वाली लिफ्ट लगी हुई है। इसकी कुल लागत 8 अरब डॉलर आई थी और इसको बनाने में लगभग 6 साल का समय लगा था। इस इमारत को दुबई में 100 किलोमीटर की दूरी से भी आराम से देख सकते हैं। इसमें सिनेमा घर की भी व्यवस्था है। इसके इंटीरियर भाग में 24 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया गया है। यह स्थान दुबई में ही नहीं बल्कि दुनिया के चुनिंदा पर्यटन स्थलों में आता है। इस इमारत को देखने के बाद आप इसकी तारीफ किए बिना नहीं रहेंगे।

tourist places in dubai,dubai tourism,holidays in dubai,dubai tourist destination,best time to visit dubai,places to visit in dubai,world tour

मिरेकल गार्डन

यह गार्डन दुनिया के सबसे खूबसूरत और प्राकृतिक फूलों के बागानों में से एक है। इसका 2013 में वेलेंटाइन डे के मौके पर उद्घाटन किया गया था। यह गार्डन 72000 वर्ग मीटर के विशाल भू भाग में फैला हुआ है। यहां पर आप को तरह तरह के अनेक फूलों की प्रजातियां देखने को मिल जाएगी। यह दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक फूल उद्यान है जो कि दुबई लेंड में स्थित है। यहां पर लगभग 50 मिलियन से अधिक फूल और 250 मिलियन से अधिक पोधे है।

tourist places in dubai,dubai tourism,holidays in dubai,dubai tourist destination,best time to visit dubai,places to visit in dubai,world tour

बुर्ज अल अरब

दुबई का बुर्ज अल अरब होटल दुनिया का एक मात्र स्टीफाइड 7 सितारा होटल है। बुर्ज अल अरब की स्थापना 1999 में की गई थी। दुबई के इस बुर्ज का नजारा बेहद शानदार है। इस खूबसूरत बुर्ज अल अरब को दुबई के प्रीमियम होटल में गिना जाता है। इसे पाल के आकार के रूप में डिजाइन किया गया है। इस होटल को बनाने के लिये दुनिया की सबसे किमती संगमरमर का इस्तेमाल किया गया है इस होटल मे कुल 202 कमरें मौजूद है जो काफी खुबसूरत है। बुर्ज अल अरब को दुनिया के सबसे महंगे होटलों में गिना जाता है। यहां एक रात रुकने का किराया लगभग 18 लाख रूपये है।

tourist places in dubai,dubai tourism,holidays in dubai,dubai tourist destination,best time to visit dubai,places to visit in dubai,world tour

दुबई क्रीक

दुबई क्रीक आमतौर पर दुबई शहर को दो हिस्सों मे बांटने का काम करता है जिसे नई और पुरानीदुबई के नाम से जाना जाता है अगर आप दुबई क्रीक की सैर करना चाहते है तो आपको धाऊ क्रूज़ लेना पड़ेगा इस क्रूज़ के जरीय आपको क्रीक के दोनों तरफ मौजूद बाज़ार और बेहतरीन नजारे दिखाई देंगे इसे देखने के साथ-साथ लाजबाब खाने का भी मजा उठा सकते है

tourist places in dubai,dubai tourism,holidays in dubai,dubai tourist destination,best time to visit dubai,places to visit in dubai,world tour

डेजर्ट सफारी

आपने कई हॉलीवुड फिल्मों में या बॉलीवुड मूवी में दुबई के इस डेजर्ट सफारी से स्टंट करते हैं हुए देखा होगा। यहां की डेजर्ट सफारी लोगों को बहुत लुभाती है। दुबई सफारी एक ऐसा एडवेंचर है जहां आपकी धड़कने तेज हो सकती हैं। यहां रेत के टीलों पर जीप या जिप्सी, ऊंट की सवारी, क्वैड बाइक, सैंड बोर्डिंग आदि चलाई जाती हैं। यहां डेजर्ट सफारी के लिए अगर आप जिप्सी लेते हैं तो उसमें 6 लोगों के लिए 3907 रु देने पड़ते हैं।

tourist places in dubai,dubai tourism,holidays in dubai,dubai tourist destination,best time to visit dubai,places to visit in dubai,world tour

दुबई फाउंटेन

बुर्ज खलीफा के बाद अगर कोई शानदार और खूबसूरत जगह देखने वाली आती है, तो वो है दुबई फाउंटेन। दुबई फाउंटेन 24 एकड़ के क्षेत्र में बुर्ज झील के बीच में बना हुआ है। साथ ही ये शानदार बुर्ज खलीफा के ओपोजिट है जिसको देखने का मजा और बढ़ जाता है। यह वॉटर फाउंटेन खूबसूरत शाम बिताने के लिए बहुत प्रसिद्ध है। शाम के वक्त यहां का माहौल सुनहरा होता है। हमें पूरा विश्वास है कि आप बड़े-बड़े फव्वारों से निकलते पानी और उसमें दिखती रंग बिरंगी लाइट्स से अपनी नजर हटा नहीं पाएंगे।

tourist places in dubai,dubai tourism,holidays in dubai,dubai tourist destination,best time to visit dubai,places to visit in dubai,world tour

दुबई मॉल

अगर आप दुबई जा रहे हैं, तो वहां के मॉल को भी एक बार जरूर देखें। मॉल का ऐसा शानदार और खूबसूरत नजारा आपने शायद ही किसी और मॉल में देखा होगा। दुबई मॉल शहर के कई अहम मॉल में से एक है। दुबई मॉल दुनिया का सबसे बड़ा शौपिंग मॉल है जहाँ 12000 से भी अधिक कंपनियों क शोरूम मौजूद है शौपिंग के शौकीन लोगो के लिये ये किसी जन्नत से कम नही जो भी टूरिस्ट दुबई आतें है वह एक बार इस मॉल मे शौपिंग करने जरुर आते है वो अलग बात है कि इसमें शौपिंग करना काफी महंगा पड़ता है। इस मॉल मे शौपिंग के अलावा आइस स्केटिंग, सिनेमा और आकुरियम भी मौजूद है जिसकी वजह से टूरिस्ट यहाँ खिचे चले आते है।

tourist places in dubai,dubai tourism,holidays in dubai,dubai tourist destination,best time to visit dubai,places to visit in dubai,world tour

दुबई मरीना

दुबई मरीना दुबई में समुद्र के किनारे पर बसा हुआ बहुत खूबसूरत स्थान है। यहां पर ऊँची-ऊँची आसमान छूती भव्य इमारतें इस जगह को बहुत खूबसूरत बनाती है। यहां पर आप को खरीददारी के लिए लगभग सारे लग्जरी और प्रीमियम ब्रांड मिल जाएंगे। यहां पर आलीशान होटलें भी है और शॉपिंग प्लेस की वजह यहां पर छुट्टियां मनाने के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है। दुबई मरीना भ्रमण के लिए आप यहां पर वॉटर बस ले सकते है जो कि आप को नहर के पास के दृश्य में घूमने ले जाएगी और यहां की शानदार खूबसूरती का भरपूर आनंद उठा सकते है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले रूस प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर क्या होगा असर?
ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले रूस प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर क्या होगा असर?
ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका को मिलेगी सुरक्षा की स्थायी जिम्मेदारी; डेनमार्क के साथ हुआ समझौता
ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका को मिलेगी सुरक्षा की स्थायी जिम्मेदारी; डेनमार्क के साथ हुआ समझौता
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
फराह खान ने सबा इब्राहिम के सामने कहा ‘समय रैना सॉरी’, जानें किस बात पर कॉमेडियन से मांगी माफी
फराह खान ने सबा इब्राहिम के सामने कहा ‘समय रैना सॉरी’, जानें किस बात पर कॉमेडियन से मांगी माफी
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर