न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विदेश यात्रा की सोच रहे हैं तो बनाएं बांग्लादेश घूमने का प्लान, करें इन जगहों की सैर

जब विदेश यात्रा की आती हैं, तो भारतियों के लिए बांग्लादेश एक आदर्श जगह साबित होती हैं जो सस्ती होने के साथ ही घूमने के लिहाज से एक बेहतरीन पर्यटन स्थल हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 11 Jul 2023 8:31:07

विदेश यात्रा की सोच रहे हैं तो बनाएं बांग्लादेश घूमने का प्लान, करें इन जगहों की सैर

हर कोई घूमने जाना चाहता हैं और कोशिश करता हैं कि कम बजट में ही उसका काम हो जाएं और वह घूमने का भी पूरा मजा ले सकें। बात जब विदेश यात्रा की आती हैं, तो भारतियों के लिए बांग्लादेश एक आदर्श जगह साबित होती हैं जो सस्ती होने के साथ ही घूमने के लिहाज से एक बेहतरीन पर्यटन स्थल हैं। अगर आपको नेचर, पहाडियों के बीच रहना पंसद है साथ ही आप सोच रहे है कि क्यों न इस बार विदेश की सैर की जाएं तो जल्दी से बांग्लादेश घूमने का प्लान बनाएं। हम आपको यहां की घूमने लायक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको एक से बढ़कर एक खूबसूरत दृश्य देखने को मिलेंगे। तो चले आइये बांग्लादेश...

विदेश यात्रा की सोच रहे हैं तो बनाएं बांग्लादेश घूमने का प्लान, करें इन जगहों की सैर

ढाका

ढाका बांग्लादेश की राजधानी है। ये जगह घूमने के लिेए बहुत सी चर्चित जगहों में से एक है। यहां पर 1200 साल पुराना मंदिर है जिसे मंगत राय ने बनवाया था। ये मंदिर धाकेक्ष्वरी नाम से प्रमुख है। यह मंदिर ढाका में हिन्दुओ का केंद्र है। हर साल यात्री घुमने के लिए इस मंदिर में आते है ये ढाका की चर्चित जगहों में से एक है। दूसरा लालबाग किला है जो कि अधूरा बना हुआ है। इसे राजा मुहम्मद आजम ने 17वीं शताब्दी में बनवाया था। अब इसी जगह छोटा म्यूजियम बन गया है जहां मुगल के चित्र और तलवारें रखी है। ये देखने में आलिशान और यात्रियों के घुमने की मनपसंद जगह है। इसके अलावा घुमने लायक यहां की मस्जिद, अर्मेनियाई चर्च, स्टार मस्जिद, अहसान मंजिल और संसद की इमारत है। यहां की ये सभी जगह अपने आप में खास है और पर्यटकों ये अपनी और आकर्षित करती है।

विदेश यात्रा की सोच रहे हैं तो बनाएं बांग्लादेश घूमने का प्लान, करें इन जगहों की सैर

सुंदरबन

सुंदरबन दुनिया का सबसे बड़ा डेल्टा और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। यह रॉयल बंगाल टाइगर और वन्यजीवों की कई अन्य प्रजातियों के साथ-साथ वनस्पतियों और जीवों की एक श्रृंखला का घर है। पर्यटक नाव से मैंग्रोव जंगलों की सैर कर सकते हैं और वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक आवास में देख सकते हैं। सुंदरवन ढाका से लगभग 320 किलोमीटर दूर स्थित है। यह 6000 वर्ग किमी डेल्टाई दलदलों और जंगलों का क्षेत्र है। यहां का सबसे अच्छा आकर्षण वन्य जीवन और अनोखी प्रजातियां हैं, खासकर रॉयल बंगाल टाइगर। चीता, भालू, लकड़बग्घा, बंदर और अजगर और कुछ सामान्य जानवर आप यहां देखेंगे। इस जगह पर कई गेस्ट हाउस भी हैं जहां आप परिवार के साथ आनंद ले सकते हैं और आराम कर सकते हैं।

विदेश यात्रा की सोच रहे हैं तो बनाएं बांग्लादेश घूमने का प्लान, करें इन जगहों की सैर

कुआकाटा समुद्र तट

बांग्लादेश न केवल शानदार पहनावे, इतिहास, परंपराओं और रीति-रिवाजों का देश है, बल्कि यह रोमांटिक और खूबसूरत समुद्र तटों के लिए भी सबसे अच्छी जगह है। बांग्लादेश का कुआकाटा समुद्र तट कुछ ऐसा है जहां आप निश्चित रूप से एक छोटी छुट्टी के लिए जा सकते हैं। यहां का भोजन अद्भुत है और मौसम हमेशा सुहावना और सुहावना रहता है। इस जगह पर आकर आपको खूबसूरत सूर्यास्त देखने का बेहतरीन मौका मिलेगा। सुबह-सुबह अपने दोस्तों के साथ इस समुद्र तट पर सैर करना एक अद्भुत अनुभव होगा। यह बांग्लादेश का खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं

विदेश यात्रा की सोच रहे हैं तो बनाएं बांग्लादेश घूमने का प्लान, करें इन जगहों की सैर

रंगामाती

हरियाली के बीच टेढ़े-मेढ़े सड़क मार्ग से रंगामाती पहुंचा जा सकता है। खूबसूरत पहाड़ों और प्राकृतिक दृश्यों का असली आनंद यहीं आकर मिलता है। कपताई झील के पश्चिम में स्थित रंगमाती को झीलों के दिल नाम से भी जाना जाता है। खूबसूरत लैंडस्केप, नेचुरल ब्यूटी, झील, हैंगिंग ब्रिज, हाथीदांत से बनी ज्वैलरी, चकमा और मरमा जनजातियों के म्यूजियम यहां आकर्षण के केंद्र हैं। बाहर से आने वाले सैलानियों के लिए रंगामाती में फिशिंग, स्पीड बोट क्रूज, वाटर स्कीइंग जैसी कई सारी सुविधाएं मौजूद हैं।

विदेश यात्रा की सोच रहे हैं तो बनाएं बांग्लादेश घूमने का प्लान, करें इन जगहों की सैर

पहाड़पुर

बांग्लादेश के पहाड़पुर को शिक्षा की सर्वोच्च बौद्ध पीठ के रूप में मान्यता दी गई है। उनके पास महान मठ और संग्रहालय हैं जिनमें उल्लेखनीय वस्तुएं जैसे मिट्टी के बर्तन, शिलालेख, टेराकोटा पट्टिकाएं और विभिन्न हिंदू देवी-देवताओं की छवियां शामिल हैं। यह उन लोगों के लिए सबसे अच्छी जगह है जो बांग्लादेश के रीति-रिवाजों और परंपराओं को जानने के इच्छुक हैं। यह कभी दुनिया के सबसे बड़े बौद्ध मठों में से एक था। आगंतुक खंडहरों का पता लगा सकते हैं और क्षेत्र के इतिहास के बारे में जान सकते हैं।

विदेश यात्रा की सोच रहे हैं तो बनाएं बांग्लादेश घूमने का प्लान, करें इन जगहों की सैर

सिलहट

बांग्लादेश की खूबसूरत जगाहो में से एक है सिलहट। यहां आपको हरे-भरे चाय के लहराते हुए बागान और सुरमा घाटी आपको अपनी ओर आकर्षित करेगा। यहां पर आपको 150 तरह के हरे-भरे चाय के बागान देखने को मिलेगे। इसके अनानास के बागान, चाय के बागान, संतरे के बाग और गर्म जंगल कुछ उल्लेखनीय चीजें हैं जो आपको यहां मिलेंगी। यह स्थान हज़रत शाह हलाल नामक महान मुस्लिम संत के लिए भी जाना जाता है जिन्हें इस्लामी समुदाय के एक महान नेता के रूप में मान्यता दी गई है।

विदेश यात्रा की सोच रहे हैं तो बनाएं बांग्लादेश घूमने का प्लान, करें इन जगहों की सैर

कुआकाटा

बांग्लादेश के पतुआखाली का कुआकाटा बीच खूबसूरत और शांत समुद्र तटों में से एक है। यहां सूरज निकलने और ढलने का नजारा देखना वाकई एक अलग अहसास है। ये बीच पतुआखाली से 70 किमी की दूरी पर स्थित है। सैलानियों के यहां आने का मुख्य कारण यहां का शांत वातावरण है। यहां आने के लिए पहले से बुकिंग कराने की सुविधा भी है। साथ ही, यहां गाइड भी मौजूद होते हैं, जो आसपास के एरिया के बारे में बताते और वहां घुमाते हैं।

विदेश यात्रा की सोच रहे हैं तो बनाएं बांग्लादेश घूमने का प्लान, करें इन जगहों की सैर

चिटगांव

ये भी बांग्लादेश की घूमने वाली जगहों में से एक है। इसे बांग्लादेश की व्यवसायिक राजधानी माना जाता है। देश का सबसे बड़ा भूमि बंदरगाह चिटगांव में स्थित है। जिसे यहां "चटगांव के पोर्ट" के नाम से जाना जाता है। यहां देखने लायक आपको हरी-भरी पहाड़ियां मिल जाएंगी। जो की आपको यहां आने के लिेए मजबूर कर देगी साथ ही यहां हमेशा ठंडी जलवायु रहती है और इसके आस-पास पहाड़ फैले हुए है जिसका नजारा देखने में बेहद खूबसूरत है। और यहा का सुबह-सुबह का उगता हुआ सूरज सभी का मनमोह लेता है। आप गर्मियों में यहां आकर ठंडे मौसम का लुफ्त उठा सकते है।

विदेश यात्रा की सोच रहे हैं तो बनाएं बांग्लादेश घूमने का प्लान, करें इन जगहों की सैर

कपताई

चिटगांव से 64 किमी का सफर तय करने के बाद यहां पहुंचा जा सकता है। हरे-भरे जंगलों और नीले पानी का नजारा यहां की खूबसूरती को दोगुना कर देता है। 680 स्क्वेयर किमी में फैला कपताई झील कामाफुली नदी पर बना है। यहां प्राचीन चिट मोरोंग बौद्धों का मंदिर और वहां के स्टैचू देखने लायक हैं। यहां आसपास के चंद्राघोन, खग्राचारी और बंदरबन जगह भी घूमने के लिहाज से बहुत ही अच्छी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे पीछे
CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे पीछे
'बदले की भावना से किया गया केस', खान सर के वकील बोले- सुरक्षा कारणों से चली थी गोली
'बदले की भावना से किया गया केस', खान सर के वकील बोले- सुरक्षा कारणों से चली थी गोली
उत्तराखंड चारधाम यात्रा: केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 11 लाख से अधिक पहुंचे श्रद्धालु; स्वास्थ्य कारणों से 161 यात्रियों की मौत
उत्तराखंड चारधाम यात्रा: केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 11 लाख से अधिक पहुंचे श्रद्धालु; स्वास्थ्य कारणों से 161 यात्रियों की मौत
CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 12 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल
CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 12 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल
सियासी जमीन खिसकने के बीच INDIA गठबंधन की याद, दिल्ली बैठक में ममता बनर्जी को कितना मिलेगा समर्थन?
सियासी जमीन खिसकने के बीच INDIA गठबंधन की याद, दिल्ली बैठक में ममता बनर्जी को कितना मिलेगा समर्थन?
पेड्डी स्टार राम चरण की पत्नी संभालती हैं 77 हजार करोड़ का कारोबार, ग्लैमर से दूर बनाई अलग राह
पेड्डी स्टार राम चरण की पत्नी संभालती हैं 77 हजार करोड़ का कारोबार, ग्लैमर से दूर बनाई अलग राह
लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने वाली यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर फिल्मी अंदाज में चोरी, नकदी और जेवर लेकर फरार हुए बदमाश
लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने वाली यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर फिल्मी अंदाज में चोरी, नकदी और जेवर लेकर फरार हुए बदमाश
बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का तूफान जारी, तीसरे दिन ही 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची फिल्म, वर्ल्डवाइड भी मचा रही धमाल
बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का तूफान जारी, तीसरे दिन ही 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची फिल्म, वर्ल्डवाइड भी मचा रही धमाल
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
CJP प्रदर्शन पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- विदेश से युवाओं को भटकाने की कोशिशें नहीं होंगी सफल
CJP प्रदर्शन पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- विदेश से युवाओं को भटकाने की कोशिशें नहीं होंगी सफल
जाम में थमी एंबुलेंस, बिगड़ती हालत देख मरीज को गोद में अस्पताल ले गए परिजन
जाम में थमी एंबुलेंस, बिगड़ती हालत देख मरीज को गोद में अस्पताल ले गए परिजन
घर में आग लगने के पीछे अक्सर होती हैं ये वजहें, समय रहते हो जाएं सतर्क
घर में आग लगने के पीछे अक्सर होती हैं ये वजहें, समय रहते हो जाएं सतर्क
'सिर्फ खेलने नहीं, दो दशक तक राज करने आया हूं', वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा; विराट कोहली से मुलाकात को बताया सपनों जैसा पल
'सिर्फ खेलने नहीं, दो दशक तक राज करने आया हूं', वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा; विराट कोहली से मुलाकात को बताया सपनों जैसा पल
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर