न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ताजमहल के अलावा भी आगरा में हैं कई और फेमस टूरिस्ट प्लेस, देखने को मिलेंगे मनमोहक नजारे

आगरा का नाम सुनते ही आंखों के सामने ताजमहल की छवि उभर आती है। ताज के दीदार से थोड़ा ध्यान हटता है तो यहां के पेठे की मिठास से मुंह में पानी आ जाता है।

Posts by : Priyanka | Updated on: Sat, 20 Jul 2024 2:06:05

ताजमहल के अलावा भी आगरा में हैं कई और फेमस टूरिस्ट प्लेस, देखने को मिलेंगे मनमोहक नजारे

आगरा का नाम सुनते ही आंखों के सामने ताजमहल की छवि उभर आती है। ताज के दीदार से थोड़ा ध्यान हटता है तो यहां के पेठे की मिठास से मुंह में पानी आ जाता है। आगरा का यूं तो अपना ऐतिहासिक महत्व है लेकिन आपको यह भी बता दें कि आगरा दुनिया का एकमात्र ऐसा शहर है जहां तीन वर्ल्ड हेरिटेज मॉन्यूमेंट हैं। यूनेस्को ने ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी को यह दर्जा दिया हुआ है। ऐतिहासिक महत्व वाली प्रेम नगरी के रूप में विख्यात इस नगरी में अनेक स्मारक हैं, जो वास्तुकला की दृष्टि से नायाब हैं और मुग़लकाल की शानदार विरासत को दर्शाते हैं। इस शहर में दुनियाभर से पर्यटकों का आना सालभर लगा रहता है। अगर आप आगरा घूमने जा रहे हैं, तो ताजमहल के अलावा भी इन पर्यटन स्थलों को एक्सप्लोर कर सकते हैं, जहां आपको मनमोहक नजारे देखने को मिलेंगे। आइए जानें...

ताजमहल के अलावा भी आगरा में हैं कई और फेमस टूरिस्ट प्लेस, देखने को मिलेंगे मनमोहक नजारे

आगरा का किला

विरासत स्थल ताजमहल के करीब स्थित है। 380 हजार वर्ग किलोमीटर में फैला एक विशाल किला, यह संरचना शहर में दूसरा सबसे महत्वपूर्ण है। इतिहास दर्ज करता है कि किला देश पर मुगल साम्राज्य के शासन से पहले बनाया गया था। हालाँकि, अकबर ने इसे एक नया रूप देने के लिए 16 वीं शताब्दी में इस बलुआ पत्थर के किले का पुनर्निर्माण किया था। आगरा के किले में कई आकर्षण हैं, जैसे दिल्ली गेट, मोती मस्जिद, नगीना मस्जिद, निजी दर्शकों का हॉल, लोधी गेट, सार्वजनिक दर्शकों का हॉल और मुसम्मन बुर्ज।

ताजमहल के अलावा भी आगरा में हैं कई और फेमस टूरिस्ट प्लेस, देखने को मिलेंगे मनमोहक नजारे

फतेहपुर सिकरी

मुगल बादशाह अकबर द्वारा निर्मित-फतेहपुर सीकरी विश्व धरोहर स्थलों में से एक है। फतेहपुर सीकरी आगरा का सबसे सुंदर और निकटतम पर्यटन स्थल है। आधे घंटे की ड्राइव आपको मुगल साम्राज्य की पूर्ववर्ती राजधानी तक ले जाएगी। आगरा से फतेहपुर सिकरी की दूरी 36 किलोमीटर है और यहां आने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच है। वैसे आप यहां सब कुछ एक दिन के ट्रिप में ही देख सकते हैं। यहां देखने लायक जगह जैसे बुलंद दरवाजा, जोधाबाई पैलेस, शेख सलीम चिश्ती की दरगा (मकबरा), जामा मशजीद, ख्वाबाग और दीवान-ए-खास हैं।

ताजमहल के अलावा भी आगरा में हैं कई और फेमस टूरिस्ट प्लेस, देखने को मिलेंगे मनमोहक नजारे

मेहताब बाग

यह बाग ताजमहल परिसर से लगभग 7-8 किमी दूरी पर स्थित है। यह घूमने लायक जगह है। इस बाग के एंट्री गेट पर एक फव्वारा लगा है, जिसमें आप ताजमहल का प्रतिबिंब भी देख सकते हैं। अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो इस जगह पर जरूर जाएं।

ताजमहल के अलावा भी आगरा में हैं कई और फेमस टूरिस्ट प्लेस, देखने को मिलेंगे मनमोहक नजारे

इत्माद-उद-दौला का मकबरा

आगरा में यमुना नदी के पूर्वी तट पर निर्मित इस मकबरे को छोटा ताज के नाम से जाना जाता है। 23 वर्ग किलोमीटर में फैले इस मक़बरे का निर्माण 1628 में हुआ था। मकबरे के अंदर खूबसूरत मुगल कलाकृति देखने को मिलती है। संगमरमर का यह मकबरा जहाँगीर की बेगम नूरजहां ने अपने वालिद मिर्ज़ा गयास बेग़ की याद में 1622-1628 ईसवी में बनवाया था। इत्माद-उद-दौला का मकबरा भारत का पहला मकबरा है जो पूरी तरह से संगमरमर से बना है।

ताजमहल के अलावा भी आगरा में हैं कई और फेमस टूरिस्ट प्लेस, देखने को मिलेंगे मनमोहक नजारे

अकबर का चर्च

वैसे तो आपने बहुत सारे चर्च देखे होंगे लेकिन ये कुछ अलग है। आगरा में 415 वर्ष पहले पहला क्रिसमस इसी चर्च में मनाया गया था। इस चर्च के इतिहास पर जाएं, तो मुगल शासक अकबर ने दीन-ए-इलाही धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए इस चर्च की नींव रखवाई थी। ईसाई समाज की एक पुस्तक के अनुसार सन् 1562 में ताजनगरी में ईसाईयों का आगमन शुरू हुआ, सम्राट अकबर द्वारा धन और जमीन देने पर सन् 1599 में जुसुइट फादर ने इस चर्च का निर्माण करावाया था। इस चर्च में मुगलिया आर्किटेक्चर की छाप नजर आती है यहां आकर आपको बेहद सुकून का अनुभव होगा।

ताजमहल के अलावा भी आगरा में हैं कई और फेमस टूरिस्ट प्लेस, देखने को मिलेंगे मनमोहक नजारे

सिकंदरा

आगरा से चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित है सिकंदरा। इस जगह की खास बात यह है कि यहां पर स्थित है अकबर का मकबरा। यह मकबरा आठ साल में बनकर तैयार हुआ था, जिसका निर्माण खुद अकबर ने 1605 में शुरू करवाया था। बाद में 1613 से में इसे अकबर के बेटे जहांगीर ने पूरा करवाया। इस मकबरे की खासियत इसका बुलंद दरवाजा है और इसमें संगमरमर से बनी हुई चार मीनारें हैं। दरवाजे से होकर एक चौड़ा रास्ता मकबरे तक जाता है। यह मकबरा 119 एकड़ में फैला हुआ है। इस मकबरे में आपको ईसाई, इस्लामिक हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म का सर्वोत्तम मिश्रण देखने को मिलेगा।

ताजमहल के अलावा भी आगरा में हैं कई और फेमस टूरिस्ट प्लेस, देखने को मिलेंगे मनमोहक नजारे

मरियम उज-जमानी का मकबरा

मरियम के मकबरे को उसकी याद में उसके बेटे जहांगीर ने बनवाया था। अकबर का मकबरा भी जहांगीर ने पूरा करवाया था और मां का मकबरा भी उसने की बनवाया था। जितनी कारीगरी आपको अकबर के मकबरे में देखने को मिलती है उतनी ही कारीगरी आपको मरियम के मकबरे में भी देखने को मिलेगी। इस मकबरे में तीन कब्रें हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज