न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोलो ट्रिप पर जा रहे हैं किसी दूर जगह, इन बातों का रखें अच्छे से ख्याल

ट्रेवलिंग करने का हर किसी का अपना अंदाज होता हैं जो हर बार अपनेआप में एक नया अनुभव देता हैं और कुछ तो जरूर सिखाता हैं। यूं तो लोग अधिकतर अपने दोस्तों, परिवार या रिश्तेदारों के साथ घूमना पसंद करते हैं, लेकिन आजकल सोलो ट्रिप का चलन भी बहुत बढ़ गया हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 28 Aug 2022 4:30:04

सोलो ट्रिप पर जा रहे हैं किसी दूर जगह, इन बातों का रखें अच्छे से ख्याल

ट्रेवलिंग करने का हर किसी का अपना अंदाज होता हैं जो हर बार अपनेआप में एक नया अनुभव देता हैं और कुछ तो जरूर सिखाता हैं। यूं तो लोग अधिकतर अपने दोस्तों, परिवार या रिश्तेदारों के साथ घूमना पसंद करते हैं, लेकिन आजकल सोलो ट्रिप का चलन भी बहुत बढ़ गया हैं जिसमें लोग अकेले ही घूमने निकल जाते हैं। कई लोग हैं जो अलग-अलग जगहों और दूरवर्ती स्थानों पर अकेले घूमने का शौक रखते हैं। आप चाहे कितने ही सक्षम क्यों ना हो, लेकिन इस दौरान आपको थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत होती हैं क्योंकि अनजान शहर में जब आप कभी अकेले फंस जाते हैं तो आपको काफी परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है। इसलिए हम आपको यहां कुछ बातें बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रखते हुए अपने सोलो ट्रिप की प्लानिंग करें।

solo trip,solo trip planning,things to keep in mind during solo trip,travel tips,holidays,travel guide

यात्रा के लिए खुद को करें अच्छे से तैयार

सबसे पहले तो ये सुनिश्चित कर लें कि आपका शरीर और दिमाग दोनों ही ऐसी यात्रा के लिए तैयार हैं या नहीं। ट्रिप के लिए आपको मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार होना चाहिए। किसी दूरवर्ती स्थान में यात्रा करना शहर और गांव की यात्रा से बहुत अलग होता है। अगर आप इस यात्रा के लिए शारीरिक रूप से फिट नहीं है तो इस मामले में बिलकुल भी समझौता ना करें। सबसे पहले आपकी सेहत आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए इसलिए इसे बिलकुल भी नज़रअंदाज़ ना करें। अगर आप पहली बार ऐसी यात्रा कर रहें हैं तो बिलकुल भी रिस्क ना उठाएं। आपके रास्ते में ऐसी कई चुनौतियां आ सकती हैं जो आपके मनोबल को डिगा सकती हैं।

लोकेशन के बारे में अच्छे से जानें

जिस जगह आप यात्रा करने जा रहे हैं उसके बारे में सब कुछ जान लें। मौसम से लेकर आसपास के माहौल और स्थानीय रीतियों की जानकारी रखें। तथ्यात्मक त्रुटि के आधार पर चीज़ों पर विश्वास ना करें। उस जगह के बारे में अलग-अलग लेख और ब्लॉग पढ़ें, इससे आपको उस जगह के बारे में बहुत कुछ जानने का मौका मिलेगा। किसी एकांत या असम्बद्ध स्थान पर जाने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जरूर एकत्रित कर लें। विभिन्न जगहों के अलग-अलग नियम और कानून होते हैं। अगर आप पहले से ही इनके बारे में जानकारी रखेंगें तो आपको वहां ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। उस स्थान में रहने वाली जनजातियों और उनके व्यवहार के बारे में जरूर पढ़ लें। ऐन मौके पर ट्रिप का प्लान ना बनाएं।

solo trip,solo trip planning,things to keep in mind during solo trip,travel tips,holidays,travel guide

कैरी करें कैश

आजकल डिजिटल जमाना है, इसलिए अधिकतर लोग कैश कैरी करना पसंद नहीं करते और ना ही उन्हें यह एक सुरक्षित तरीका लगता है। लेकिन ऐसा ना करें। सोलो ट्रेवलिंग के दौरान अपने साथ कुछ कैश अवश्य रखें। साथ ही साथ इस बात का भी ख्याल रखें कि आप उन्हें केवल एक जगह पर ही ना रखें। दरअसल, बाहर घूमते समय चोरी होने की संभावना बहुत अधिक होती है। ऐसे में अगर आपने कई अलग−अलग जगहों पर पैसे रखे होंगे तो चोरी होने पर भी आपको समस्या नहीं होगी।

रखें सेफ्टी किट

यह एक बेहद महत्वपूर्ण पहलू है, जिस पर ध्यान दिया जाना अत्यंत आवश्यक है। चूंकि आप अकेले ट्रेवलिंग कर रहे हैं तो ऐसे में आपकी सुरक्षा का जिम्मा आपका ही है। इसलिए अपने बैग में एक सेफ्टी किट अवश्य बनाएं। जिसमें आप चाकू, पेपर स्प्रे, व अन्य चीजें रख सकते हैं। किसी अप्रिय स्थिति में यह चीजें आपके बेहद काम आएंगी। साथ ही साथ आप अपने किसी करीबी या प्रियजन को अवश्य बताएं कि आप कहां घूमने जा रहे हैं और आपके ट्रेवलिंग टाइमिंग्स क्या है। साथ ही साथ दिन में दो बार उससे बात अवश्य करें।

क्या चीज़ें करें पैक

किसी भी ट्रिप के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है पैकिंग। किसी भी असुविधाजनक जगह पर जाने के लिए अपने बैग को थोड़ा हलका ही रखें। ध्यान रहे कि ज्यादा सामान की वजह से आपको असुविधा और थकान ना हो। अपने साथ टॉर्च, बैटरी, फर्स्ट एड किट, कैमरा और एसेसरीज़, वॉटर बॉटल्स, पैकेज्ड फूड,मैप और स्किन क्रीम जरूर रखें। जिस जगह आप जा रहे हैं वहां के मौसम के अनुसार अपने कपड़ें और अन्य जरूरत की चीज़ें पैक करें। अपने जरूरत का सारा सामाना पैक करना ना भूलें।

solo trip,solo trip planning,things to keep in mind during solo trip,travel tips,holidays,travel guide

स्थानीय लोगों से घुलें-मिलें

हर यात्रा का अभिन्न हिस्सा होता है लोगों से बात करना और कुछ सीखना। हम सभी नई-नई खूबसूरत जगहों को देखने के लिए यात्रा करते हैं और अगर इस दौरान हम कुछ नए दोस्त बनाते हैं तो इससे हमें उस जगह के बारे में और भी बहुत कुछ जानने का मौका मिलता है और इससे हमारी यात्रा भी सुविधाजनक बन जाती है। स्थानीय लोगों से ज्यादा बेहतर आपका मार्गदर्शन और कोई नहीं कर सकता है। उनके संपर्क में रहकर आप उस जगह को ज्यादा बेहतर तरीके से समझ पाएंगें। सार्वजनिक परिवहन के साधनों से यात्रा करें और लोकल मार्केट में कुछ समय भी बिताएं। हो सके तो उनकी भाषा भी सीखने की कोशिश करें।

ना करें अकेले होना जाहिर

भले ही सोलो ट्रेवलिंग आपको एक अनुभव प्रदान करती हो, लेकिन जब आप अकेले ट्रेवलिंग कर रहे हैं तो इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि आप इस बात को सामने वाले पर जाहिर ना होने दें। कभी भी अनजान व्यक्ति से अपनी ट्रेवलिंग से जुड़ी सारी बातें शेयर ना करें और ना ही किसी को यह पता लगने दें कि आप अकेले ट्रेवल कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!