न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्राकृतिक सौन्दर्य का खूबसूरत नजारा पेश करते हैं उत्तर प्रदेश के ये झरने, देते हैं मन को शांति और सुकून

आज इस कड़ी में हम आपको उत्तर प्रदेश के जिन झरनों के बारे में बताने जा रहे हैं वो मन को शांति और सुकून देने वाले हैं। आइये जानते हैं इन झरनों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 29 Dec 2022 1:06:38

प्राकृतिक सौन्दर्य का खूबसूरत नजारा पेश करते हैं उत्तर प्रदेश के ये झरने, देते हैं मन को शांति और सुकून

जब भी कभी पहाड़ों से होकर गुज़रने वाले झरनों की बात आती हैं, तो सभी के मन में पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों का ख्याल आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य में भी कई झरने मौजूद हैं जो कुदरती खूबसूरती से लबालब हैं। यदि आप भी प्राकृतिक सौन्दर्य का खूबसूरत नजारा देखना चाहते हैं, तो उत्तर प्रदेश में स्थित झरनों का लुत्फ उठाने यहां पहुंच सकते हैं। इन झरनों की खूबसूरती देखकर आपका दिल भी वहां से लौटने का नहीं करेगा। आज इस कड़ी में हम आपको उत्तर प्रदेश के जिन झरनों के बारे में बताने जा रहे हैं वो मन को शांति और सुकून देने वाले हैं। आइये जानते हैं इन झरनों के बारे में...

famous waterfalls of uttar pradesh,holiday,travel,tourism,uttar pradesh tourism,tourist places in uttar pradesh

राजदारी झरना

चंद्रप्रभा वन्य जीव अभ्यारण्य के बीच बहता है राजदारी और देवदारी झरना। राजदारी झरने की ऊंचाई 65 मीटर है और ये यहां पर मौजूद अन्य झरनों में से सबसे विशाल माना जाता है। इस झरने के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर पर्यटकों का मन मंत्रमुग्ध हो जाता है और इसीलिए इस जगह को पिकनिकस्पॉट बना दिया गया है। पर्यटकों के लिए ये जगह वाकई में बहुत खूबसूरत है।

famous waterfalls of uttar pradesh,holiday,travel,tourism,uttar pradesh tourism,tourist places in uttar pradesh

कजरदह कुंड झरना

कजरदह कुंड जलप्रपात का नाम आपने बहुत ज़्यादा नहींं सुना होगा। लोग राजदरी और देवदरी को ही जानते हैं, क्योंकि कजरदह तक पहुँचना थोड़ा सा मुश्किल है। नौगढ़ बाँध से क़रीब 4 किमी आगे जाने पर यह बाँध मिलता है। थोड़ी सी कँटीली झाड़ियों को पार करके दिखता है कजरदह कुंड जो किसी भी मामले में राजदरी देवदरी से कम नहीं है। मॉनसून के मौसम में पानी से लबालब भरा होता है यह झरना, जो इसकी शान में चार चाँद लगा देता है। लोगों के अनुसार गुरवट नदी, जिसे गुर्वाता नदी भी कहते हैं, का पानी क़रीब 45 फ़ीट की ऊँचाई से गिरता है और आगे कर्मनाशा नदी में मिल जाता है।

famous waterfalls of uttar pradesh,holiday,travel,tourism,uttar pradesh tourism,tourist places in uttar pradesh

देवदारी झरना

राजदारी झरने के नीचे की ओर एक और लोकप्रिय झरना बहता है जिसका नाम देवदारी झरना है। ये झरना 500 मीटर की दूरी पर बहता है। इन दोनों ही झरनों में पानी कुछ किलोमीटर दूर चंद्रप्रभा बांध से पहले आने वाले जलाशय से मिलता है। सर्दी और बारिश के महीनों में इस झरने के पास पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती है। सितंबर से मार्च का समय यहां आने के लिए सबसे सही माना जाता है क्योंकि इस समय झरने का पानी और सौंदर्य अपने ऊफानपर रहता है।

famous waterfalls of uttar pradesh,holiday,travel,tourism,uttar pradesh tourism,tourist places in uttar pradesh

सिद्धनाथ दरी झरना

इस प्राकृतिक जलप्रपात का नाम सिद्धनाथ बाबा के नाम पर पड़ा जो यहां साधना किया करते थे। इसलिए इन्हीं के नाम पर इस झरने का नाम रखा गया है। जिले के राजगढ़ ब्लॉक के जौगढ़ गांव में स्थित यह झरना एक किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है। इसके पास ही स्वामी अड़गड़ानंद महाराज का आश्रम भी है। यह झरना बेहद मनमोहक है और झरने के चारों तरफ प्रकृतिक रुप से फैली पहाड़िया और पेड़-पौधे यहां कि खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं।

famous waterfalls of uttar pradesh,holiday,travel,tourism,uttar pradesh tourism,tourist places in uttar pradesh

लखनिया हिल्स झरना

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में अहरौरा के पास स्थित शानदार झरना आपका मन मोह लेगा। वाराणसी शहर की सड़कों पर पड़ने वाला ये झरना लोगों के दिल में बसता है। मॉनसून के मौसम में तो इसकी खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। 150 मीटर की ऊंचाई से बहने वाला ये झरना अद्भुत लगता है। इस झरने से आसपास के गांवों में खेतों में सिंचाई की जाती है। ट्रैकिंग के शौकीन लोगों के लिए भी ये जगह एडवेंचर से भरी हुई है। चूंकि झरने का बहाव बहुत तेज होता है इसलिए यहां आने पर सावधानी बरतनी बहुत जरूरी है। आसपास खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं है इसलिए अपने साथ ही खाने का सामान लेकर आएं। इस जगह पर विशाल पत्थर और घने जंगल हैं।

famous waterfalls of uttar pradesh,holiday,travel,tourism,uttar pradesh tourism,tourist places in uttar pradesh

मुक्खा फॉल

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में बेलन नदी पर स्थित मुक्खा फॉल एक मनोरम दृश्य सजोए हुए है। यह झरना उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में है। रोबर्ट्सगंज से इसकी दूरी लगभग 50 किलोमीटर है। झरने से थोड़ी दूरी पर ही सलखन फॉसिल पार्क मौजूद है, जो दुनिया का सबसे पुराना जीवाश्म पार्क है। साथ ही इसके आसपास में कई प्राचीन मंदिर मौजूद हैं। यहां पर छुट्टियों के दिनों में भारी संख्या में पर्यटक इसका आनंद लेने आते हैं। इसे पिकनिक जगह के रुप में भी काफी पसंद किया जाता है।

famous waterfalls of uttar pradesh,holiday,travel,tourism,uttar pradesh tourism,tourist places in uttar pradesh

चूना दरी झरना

यूपी में स्थित चूना दरी झरना देखने में बेहद शानदार और प्रसिद्ध है। लगभग 165 फीट की ऊंचाई से गिरने वाला यह झरना बेहद खूबसूरत है। चूनादरी झरना लखियाना दरी झरने के पास ही मौजूद है। लेकिन दोनों झरनों के बीच का रास्ता काफी मुश्किल है। झरने की तलहटी में एक बड़ा सा पत्थर मौजूद है जो आकर्षण का केंद्र है। मानसून में इस झरने का रंगत देखते ही बनता है। चूना दरी झरना की खूबसूरती का आनंद आप झरने के निचले स्तर स्तर से या ऊपरी स्तर से ले सकते हैं।

famous waterfalls of uttar pradesh,holiday,travel,tourism,uttar pradesh tourism,tourist places in uttar pradesh

तंडा झरना

अगर आप रोज़मर्रा की भागदौड़ भरी और व्यस्त जिंदगी से कुछ समय का ब्रेक लेकर किसी शांतिमय और खूबसूरत जगह पर जाना चाहते हैं तो आपके लिए तंडा झरना सबसे बेहतर रहेगा। तंडा झरने के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर आपके मन को सुकून का अहसास होगा। दक्षिण में मिर्जापुर से 14 किमी दूर ये झरना बहता है। मॉनसून के मौसम में इस झरने के आसपास कई तरह की वनस्पतियां और जीव देखने को मिलते हैं। झरने के एक दम सामने तंडा बांध बना हुआ है। यहां बैठकर आप आराम से झरने और इसके आसपास के सौंदर्य को निहार सकते हैं।

famous waterfalls of uttar pradesh,holiday,travel,tourism,uttar pradesh tourism,tourist places in uttar pradesh

विंधाम झरना

मीरजापुर जिले में इस खूबसूरत झरने का नाम ब्रिटिश संग्राहक विंधाम के नाम पर पड़ा है। वाराणसी से इस झरने की दूरी 90 किलोमीटर है। यह झरना आसपास के सैलानियों का फेवरेट पिकनिक स्पॉट है। ये पूरी घाटी ही हरियाली से भरी हुई है। नीले रंग के आकाश के नीचे सफेद पानी का झरना और हरी-भरी घास का दृश्य मन को मंत्रमुग्ध कर देता है। इस जगह पर कुकआउटस्पॉट भी है। यहां भीड़ कम होती है लेकिन ये जगह सच में अद्भुत है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर