न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

प्यार के मिसाल की तौर पर जानी जाती हैं ये 5 एतिहासिक इमारतें, किताबों में भी मिलता हैं उल्लेख

अपने प्यार को हमेशा के लिए जिंदा रखने के लिए निशानियों के तौर पर इन इमारतों का निर्माण कराया गया था। आज हम आपको देश की ऐसी ऐतिहासिक इमारतों के बारे में बता रहे हैं जो अपनेआप में ही सच्चे प्यार की मिसाल हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 06 Oct 2022 2:24:39

प्यार के मिसाल की तौर पर जानी जाती हैं ये 5 एतिहासिक इमारतें, किताबों में भी मिलता हैं उल्लेख

भारत एक विशाल और समृद्ध देश हैं जहां आपको एक से बढ़कर एक इमारतें देखने को मिल जाएगी। बात की जाए प्यार के मिसाल की तो राधा-कृष्ण से बढ़कर ही शायद कोई उदाहरण होगा जिनके मंदिर आपको देशभर में देखने को मिल जाएंगे। लेकिन इसी के साथ ही देश में कई ऐसी एतिहासिक इमारतें हैं जो प्यार के मिसाल की तौर पर जानी जाती हैं। कई साल से यह इमारतें पीढ़ी दर पीढ़ी प्यार के नगमे को सुनाती आ रही है। अपने प्यार को हमेशा के लिए जिंदा रखने के लिए निशानियों के तौर पर इन इमारतों का निर्माण कराया गया था। आज हम आपको देश की ऐसी ऐतिहासिक इमारतों के बारे में बता रहे हैं जो अपनेआप में ही सच्चे प्यार की मिसाल हैं।

ताज महल, आगरा

बचपन से लेकर अब तक हम ताजमहल की खूबसूरत कहानी को सुनते आए हैं। ताजमहल को मुगल शासक शाहजहां ने 1631 से 1648 के बीच में बनवाया था। मूल रूप से ताजमहल एक मकबरा है जो शाहजहां ने अपनी प्रिय पत्नी मुमताज महल के लिए बनवाया था। इतिहास के अनुसार मुमताज महल की मृत्यु प्रसव के दौरान हुई थी जिसके बाद शाहजहां उनकी याद में बिलखते थे। शाहजहां मुमताज महल से इतना प्यार करते थे कि उन्होंने एक ऐसा इमारत बनवाने का जिम्मा उठा लिया था जो बहुत अद्भुत हो उनके प्यार की निशानी हो। जब शाहजहां की मृत्यु हुई थी तब मुमताज महल के मकबरे के बगल में ही शाहजहां को दफनाया गया था। यह इमारत इतना खूबसूरत है कि यह दुनिया के सात अजूबों में शुमार है।



historical buildings known as example of love,tourism,holidays,travel

रहीम का मकबरा

आगरा में प्यार का प्रतीक माने जाने वाले ताजमहल के बनने से पहले दिल्ली में एक प्यार की निशानी को बनाया जा चुका था जिसे उस समय के शक्तिशाली शाही शख्स ने अपनी पत्नी के लिए बनवाया था। रहीम का मकबरा मुगल बादशाह अकबर के नवरत्नों में से एक रहीम ने अपनी बेगम के लिए बनवाया था जो निजामुद्दीन में हुमायूं के मकबरे के ठीक बगल में बनाया गया था। रहीम का मकबरा हुमायूँ के मकबरे के जैसा बनाया गया है जो हुमायूँ के मकबरे से काफी मिलता-जुलता है। रहीम के मकबरे के बनने के लगभग 150 साल बाद इस इमारत में मौजूद कीमती पत्थरों को निकाल कर सफदरजंग मकबरे में लगाया गया था जिसे नवाब शुजाउद्दौला ने अपने पिता सफदरजंग के लिए बनवाया था।

historical buildings known as example of love,tourism,holidays,travel

चित्तौड़गढ़ किला, राजस्थान

भारत के सबसे बड़े किलो में से एक चित्तौड़गढ़ किले को 7वीं शताब्दी में बनवाया गया था। चित्तौड़गढ़ किला न केवल भारत में सबसे बड़े किलों में से एक है, बल्कि यूनेस्को की हेरिटेज साइट में भी इसे सूचीबद्ध किया गया है। चित्तौड़गढ़ किला रानी पद्मिनी और राजा रतन रावल सिंह की ऐतिहासिक प्रेम कहानी का प्रतीक है। इस महल का मुख्य आकर्षण रानी पद्मावती का तीन मंजिला महल है, जो कमल कुंड के किनारे बना है। यह महल बेहद भव्य है, जिसकी दीवारों पर की गई नक्काशी को देखने दुनियाभर से लोग यहां आते हैं।

historical buildings known as example of love,tourism,holidays,travel

रूपमती मंडप, मध्य प्रदेश

यह किला मध्य प्रदेश के मांडू शहर में स्थित है। यह महल मांडू के अंतिम स्वतंत्र शासक सुल्तान बाज बहादुर द्वारा अपनी पत्नी रानी रूपमती के लिए बनवाया गया था। जब राजा सुल्तान बाज ने रानी रूपमती के आगे शादी का प्रस्ताव रखा तो उन्होंने यह शर्त रखी कि वह तभी शादी करेंगी जब राजा एक ऐसा महल बनाएंगे जहां से वह नर्मदा नदी को देख सकती हैं, तो वह तभी उनसे शादी करेंगी। इसके बाद राजा ने इस महल को बनवाया था। एक सुरम्य पठार पर स्थित रूपमती का मंडप विरासत और ऐतिहासिक वास्तुकला के लिए मशहूर है।

historical buildings known as example of love,tourism,holidays,travel

मस्तानी महल, महाराष्ट्र

यह महल महाराष्ट्र के पुणे शहर में बना है। यह किला प्रथम बाजीराव और उनकी खूबसूरत दूसरी पत्नी मस्तानी का घर रह चुका है। मस्तानी महल इतिहास में एक विशेष स्थान रखता है। 1730 में इस महल का निर्माण करवाया गया था। इस महल को पेशवा बाजीराव ने अपनी दूसरी पत्नी मस्तानी के लिए बनवाया था। बाजीराव के परिवार को उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी पसंद नहीं थी क्योंकि उनकी धार्मिक निष्ठाएं बहुत अलग थीं। बाजीराव मस्तानी से बेइंतहा प्यार करते थे इसीलिए उन्होंने शनिवारवाड़ा में इस महल को बनवाया था। कहा जाता है कि जितनी सुंदर बाजीराव की दूसरी पत्नी मस्तानी थी उतना ही सुंदर यह महल था। हालांकि, आज यह महल आस्तित्व में नहीं है केवल इसके अवशेष ही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका