न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मी में भी ले सकते हैं बर्फबारी का मजा, हिमाचल प्रदेश के चंबा के पास मौजूद है ये जगह

हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब सहित अन्य राज्य इस समय भीषण गर्मी झेल रहे है। ऐसे में अगर आप इस गर्मी से बचने के लिए कोई जगह ढूंढ रहे हैं, तो हिमाचल से बेहतर और क्या हो सकता है। हिमाचल प्रदेश एक ऐसी जगह है, जो किसी को भी सुकून दे सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Jun 2022 5:49:09

गर्मी में भी ले सकते हैं बर्फबारी का मजा, हिमाचल प्रदेश के चंबा के पास मौजूद है ये जगह

हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब सहित अन्य राज्य इस समय भीषण गर्मी झेल रहे है। ऐसे में अगर आप इस गर्मी से बचने के लिए कोई जगह ढूंढ रहे हैं, तो हिमाचल से बेहतर और क्या हो सकता है। हिमाचल प्रदेश एक ऐसी जगह है, जो किसी को भी सुकून दे सकती है। हिमाचल प्रदेश के चंबा के पास मौजूद साच पास है, जो पर्यटकों को गर्मी से राहत पहुंच रहा है। यहां भारी बर्फबारी हो रही है, जिसका मजा उठाने के लिए लोग इस जगह का रुख कर रहे हैं। अगर आप भी इस गर्मी में बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं, तो इस लेख के जरिए इस जगह के बारे में जानिए...

साच पास प्रदेश के खूबसूरत पर्यटन स्थल रोहतांग से भी कई गुना खूबसूरत है। जून-जुलाई के महीने में इस खूबसूरत पर्यटन स्थल पर बर्फ की मोटी चादर देखी जा रही है जिसकी ऊंचाई 10 से 15 फीट तक है। साच पास चंबा जिले में स्थित एक शानदार ट्रैकिंग पॉइंट है। 14500 फीट की ऊंचाई पर बना यह रास्ता पांगी आदिवासी घाटी को चंबा के जिला मुख्यालय से जोड़ता है। यह ट्रैकिंग ट्रेल हिमाचल प्रदेश में सबसे अच्छे ट्रेल्स में से एक है। यहां यात्री नदियों, घने जंगलों और बागों और बस्तियों जैसे नजारों को देख सकते हैं। इस ट्रैक का उपयोग पहले गांव के लोगों द्वारा किया जाता था, तो चंबा से पांगी घाटी तक जाया करते थे, लेकिन अब ये पर्यटकों के बीच भी खासा लोकप्रिय बनता जा रहा है। ट्रेक आमतौर पर जून के अंत या जुलाई की शुरुआत से अक्टूबर के बीच तक खुलता है। ऑरिजनल ट्रैकिंग चंबा घाटी में ट्रेल से शुरू होती है और भनोदी के एक छोटे से गांव के माध्यम से सच दर्रे की ओर जाती है।

himachal pradesh,chamba,sach pass,tourist place sach pass,himachal pradesh tourism,holidays in himchal pradesh,travel guide,himachal pradesh travel tips

सच पास ट्रेक पर जाने का सबसे अच्छा समय

यह पर्यटकों के घूमने के लिए लास्ट जून में खुलता है जोकि अक्टूबर में बंद होता है. इस बीच यहां पर्यटकों की खूब आवाजाही रहती है। साथ ही अप यहां भयावह गर्मी में भी बर्फबारी का आनन्द ले सकते हैं।

कैसे जाए साच पास

सांच पास पहुँचने के लिए पहले आपको हिमाचल प्रदेश पहुंचना होगा...सांच पास की मुख्य शहरों से दूरी-

चम्बा - 127 किमी
डलहौजी - 175 किमी
पठानकोट - 246 किमी
कांगड़ा - 238 किमी

हालांकि हिमाचल के रास्तों में गाड़ी चलाना बेहद ही मुश्किल है. इस रास्तों पर आप रात में गाड़ी चलाने से बचे।

सच पास ट्रेक कहां है

सच दर्रा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हिमालय की पीर-पंजाल पर्वतमाला में स्थित है। दर्रा पांगी और लाहौल घाटियों को चंबा घाटी से जोड़ता है। आप या तो सच दर्रे पर रुक सकते हैं या सुरम्य पांगी घाटी में कुछ एडवेंचर करने के लिए आगे बढ़ सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद